होम / पर्सनल फाइनेंस / बजाज फिनसर्व AMC ने लॉन्च किया नया बैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विसेज फंड, ₹500 से शुरू करें निवेश

बजाज फिनसर्व AMC ने लॉन्च किया नया बैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विसेज फंड, ₹500 से शुरू करें निवेश

बजाज फिनसर्व एएमसी का यह नया बैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विसेज फंड निवेशकों को भारत के वित्तीय सेक्टर की तेज़ रफ्तार ग्रोथ का हिस्सा बनने का मौका देता है. ₹500 से शुरू होने वाला यह निवेश उन लोगों के लिए उपयुक्त है जो लंबे समय तक बाजार में बने रहना चाहते हैं और भविष्य की संभावनाओं पर भरोसा रखते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 10 months ago

बजाज फिनसर्व एसेट मैनेजमेंट लिमिटेड (Bajaj Finserv AMC) ने निवेशकों के लिए एक नया अवसर पेश किया है. कंपनी ने बैंकिंग और वित्तीय सेवाओं पर केंद्रित एक नया म्यूचुअल फंड Bajaj Finserv Banking and Financial Services Fund लॉन्च किया है. यह फंड देश के तेजी से बढ़ते BFSI सेक्टर की विकास यात्रा में भागीदार बनने का मौका देगा. यह एक ओपन-एंडेड इक्विटी स्कीम है जो बैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विसेज सेक्टर में निवेश करेगी. 

कब खुलेगा एनएफओ

इस न्यू फंड ऑफर (NFO) की सब्सक्रिप्शन विंडो 10 नवंबर 2025 से 24 नवंबर 2025 तक खुली रहेगी. इस फंड का बेंचमार्क इंडेक्स NIFTY Financial Services TRI होगा. फंड हाउस के अनुसार, निवेशक इस स्कीम में न्यूनतम ₹500 से निवेश शुरू कर सकते हैं. इसके बाद ₹1 के मल्टीपल में निवेश किया जा सकता है. अतिरिक्त निवेश के लिए न्यूनतम राशि ₹100 तय की गई है. अगर निवेशक 3 महीने के भीतर अपने यूनिट्स रिडीम करते हैं, तो उन्हें 1% एग्जिट लोड देना होगा. निवेशकों को इसमें ग्रोथ और IDCW (इनकम डिस्ट्रीब्यूशन-कम कैपिटल विदड्रॉल) दोनों विकल्प मिलेंगे. फंड का प्रबंधन निमेश चंदन (इक्विटी) और सिद्धार्थ चौधरी (डेट) करेंगे.

फंड की निवेश रणनीति क्या है?

बजाज फिनसर्व एएमसी ने बताया कि यह फंड उसकी “मेगाट्रेंड्स स्ट्रैटेजी” पर आधारित होगा. इसका लक्ष्य भारत के विकसित होते वित्तीय इकोसिस्टम में अवसरों को पहचानना और उनमें दीर्घकालिक निवेश करना है. फंड 180–200 कंपनियों के “मेगाट्रेंड यूनिवर्स” में से 45–60 उच्च गुणवत्ता वाले शेयरों में निवेश करेगा. इसमें बैंकिंग, एनबीएफसी, इंश्योरेंस, एसेट मैनेजमेंट कंपनियों और कैपिटल मार्केट इंटरमीडियरीज से जुड़ी कंपनियां शामिल होंगी.

भारत का BFSI सेक्टर क्यों है आकर्षक

कंपनी का कहना है कि भारत का बैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विसेज (BFSI) सेक्टर अब पारंपरिक बैंकिंग से आगे बढ़कर एनबीएफसी, बीमा, एसेट मैनेजमेंट, कैपिटल मार्केट और फिनटेक तक विस्तार कर चुका है. पिछले दो दशकों में इस सेक्टर का मार्केट कैपिटलाइजेशन करीब 50 गुना बढ़ा है. इसका श्रेय डिजिटलीकरण, वित्तीय समावेशन, क्रेडिट ग्रोथ और मजबूत रेग्युलेटरी फ्रेमवर्क को जाता है.

किसके लिए उपयुक्त है यह फंड

यह स्कीम उन निवेशकों के लिए डिजाइन की गई है जो लॉन्ग-टर्म इन्वेस्टमेंट होराइजन और हाई रिस्क टॉलरेंस रखते हैं. साथ ही, जो भारत की BFSI ग्रोथ स्टोरी में शामिल होना चाहते हैं. गणेश मोहन, एमडी, बजाज फिनसर्व एएमसी ने कहा, “भारत जब एक विकसित अर्थव्यवस्था की ओर बढ़ रहा है, तब वित्तीय सेवाएं इस विकास यात्रा का केंद्र बनेंगी. लोन, इंश्योरेंस, निवेश और डिजिटल पेमेंट जैसे क्षेत्रों में बड़ा विस्तार देखने को मिलेगा. यह फंड निवेशकों को भारत की इस ‘फाइनेंशियल मेगाट्रेंड’ स्टोरी में हिस्सा लेने का शानदार अवसर देता है.”

वहीं, निमेश चंदन, सीआईओ, बजाज फिनसर्व एएमसी ने कहा, “हमारा निवेश दृष्टिकोण गहन रिसर्च और अनुशासित स्टॉक चयन पर आधारित है. हम उन कंपनियों में निवेश करेंगे जिनमें दीर्घकालिक प्रतिस्पर्धी ग्रोथ क्षमता, पूंजी के कुशल उपयोग और मजबूत गवर्नेंस की विशेषताएं हैं. हमारा उद्देश्य निवेशकों को स्थिर और बेहतर रिटर्न प्रदान करना है.”

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बैंक ऑफ बड़ौदा का bob PAL लॉन्च, शेयर और म्यूचुअल फंड गिरवी रखकर 5 करोड़ तक की क्रेडिट लिमिट

इस सुविधा के तहत ग्राहक अपने निवेश को बेचे बिना निजी या कारोबारी जरूरतों के लिए फंड का इस्तेमाल कर सकेंगे.

20 hours ago

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

3 days ago

EPFO में बड़ा बदलाव: ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा, 51 लाख से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़ेंगे

12 साल बाद बढ़ाई गई EPFO की अनिवार्य कवरेज सीमा, 15,000 से 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

5 days ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

5 days ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

5 days ago


बड़ी खबरें

लगातार चौथे दिन चढ़ा बाजार, गिफ्ट निफ्टी 23,500 के पार; इन शेयरों पर रहेगी नजर

शुक्रवार को सेंसेक्स 19.63 अंक की गिरावट के साथ 74,294.96 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 75.80 अंक की बढ़त के साथ 23,346.40 पर बंद हुआ था.

2 hours ago

आरबीआई की बॉन्ड बिक्री का असर, बैंकिंग सिस्टम में अतिरिक्त नकदी घटकर ₹6 लाख करोड़

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 19 से 21 सितंबर के बीच बैंकिंग सिस्टम में शुद्ध नकदी अधिशेष करीब ₹6 लाख करोड़ रहा.

1 hour ago

ONGC की ‘समुद्र मंथन’ में पहली सफलता, महानदी बेसिन में मिली प्राकृतिक गैस

ONGC ने बताया कि महानदी बेसिन में ‘समुद्र मंथन’ अभियान के तहत खोदा गया यह उसका पहला कुआं है. MN-DW18-1-H-D नाम के इस कुएं को 1,623 मीटर की लक्षित गहराई तक खोदा गया था.

1 hour ago

हैदराबाद में माइक्रोसॉफ्ट का नया AI-ready डेटासेंटर रीजन शुरू, एशिया और ग्लोबल साउथ पर नजर

माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, हैदराबाद का नया डेटासेंटर रीजन भारत में कंपनी की 20.5 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता का अहम हिस्सा है. अडानी ग्रुप, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और पीबी पे जैसी कंपनियां इस नए रीजन के लिए साइन अप कर चुकी हैं.

20 hours ago

लेंसकार्ट में ₹2,468 करोड़ की ब्लॉक डील, 3% तक फिसला शेयर; 2.07% हिस्सेदारी बिकी

ब्लॉक डील के बाद लेंसकार्ट के शेयरों में दबाव देखने को मिला और BSE पर शेयर करीब 3 फीसदी तक गिरकर ₹683.30 के निचले स्तर पर पहुंच गया.

19 hours ago