होम / पर्सनल फाइनेंस / Axis बैंक ने रिवाईव किया SMS अलर्ट चार्ज, नहीं चाहिए सर्विस तो करें ये काम

Axis बैंक ने रिवाईव किया SMS अलर्ट चार्ज, नहीं चाहिए सर्विस तो करें ये काम

Axis बैंक ने अपनी SMS सर्विस चार्ज में बदलाव किया है, अब बैंक प्रति SMS 25 पैसे या फिर अधिकतम 15 रुपये तिमाही चार्ज करेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अगर आप भी ऐक्सिस बैंक (Axis Bank) में खाता है, तो ये खबर आपके लिए है. दरअसल, ऐक्सिस बैंक ने अपनी SMS सर्विस के लिए लिए जाने वाले चार्ज को रिवाईव किया है. अब एक्सिस बैंक प्रति SMS 25 पैसे या फिर अधिकतम 15 रुपये तिमाही चार्ज करेगा. बता दें, कस्टमर को बैंक की ओर से मोबाइल पर आने वाले SMS फ्री नहीं होते हैं. चेक क्लियर, पेमेंट डेबिट या पेमेंट क्रेडिट जैसी जानकारी SMS के जरिए मोबाइल पर आती हैं. उसके लिए बैंक प्रति SMS या हर तिमाही में चार्ज करते हैं. अगर आप ये चार्ज नहीं देना चाहते तो, एसएमएस अलर्ट सर्विस को बंद करा सकते हैं, तो आइए जानते हैं ऐक्सिस बैंक की एसएमएस अलर्ट सर्विस को बंद कराने के लिए आपको क्या करना होगा?.

पहले लिए जानते थे 25 रुपये

ऐक्सिस बैंक ने तीन साल पहले 2021 में ट्राई के नियम के अनुसार SMS सर्विस के नियम में बदलाव किया था. इस बदलाव के बाद ऐक्सिस बैंक अकाउंट होल्डर से 25 पैसे प्रति SMS या अधिकतम 25 रुपये तिमाही चार्ज करता था. ये दर 1 जुलाई 2021 से लागू हुई थी, लेकिन एक बार फिर ऐक्सिस बैंक ने अपने इस चार्ज में बदलाव किया है और अब 15 दिसंबर 2024 से एक्सिस बैंक अकाउंट होल्डर से प्रति SMS 25 पैसे या फिर अधिकतम 15 रुपये तिमाही चार्ज करेगा.

इन कस्टमर को नहीं देना होगा चार्ज
ऐक्सिस बैंक के प्रीमियम खाताधारक, बैंक स्टाफ, सैलरी खाताधारक, पेंशन खाताधारक, स्मॉल एंड बेसिक अकाउंट पर SMS चार्ज लागू नहीं होगा. अगर आप इन अकाउंट में से कोई ऑपरेट करते हैं तो आपको SMS चार्ज की टेंशन लेने की कोई जरूरत नहीं है. वहीं बैंक की ओर से किसी सूचना या OTP मैसेज के लिए कोई चार्ज नहीं किया जाएगा.

ऐसे बंद कर सकते हैं SMS सर्विस
1. सर्विस बंद कराने के लिए Axis बैंक के कस्टमर केयर नंबर (1860-419-5555 / 1860-500-5555) पर कॉल करें.
2. अपनी SMS अलर्ट सेवा को बंद कराने की रिक्वेस्ट दर्ज कराएं.
3. आपकी पहचान के सत्यापन के बाद सेवा बंद कर दी जाएगी.

नेट बैंकिंग के जरिए भी बंद करा सकते हैं सर्विस

1. Axis बैंक की आधिकारिक नेट बैंकिंग वेबसाइट पर लॉगिन करें.
2. Services या Account Services सेक्शन पर जाएं.
3. वहां से SMS Alert विकल्प चुनें.
4. SMS अलर्ट को Deactivate करने का ऑप्शन सेलेक्ट करें.
5. आवश्यक पुष्टि के बाद सेवा बंद हो जाएगी.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बैंक ऑफ बड़ौदा का bob PAL लॉन्च, शेयर और म्यूचुअल फंड गिरवी रखकर 5 करोड़ तक की क्रेडिट लिमिट

इस सुविधा के तहत ग्राहक अपने निवेश को बेचे बिना निजी या कारोबारी जरूरतों के लिए फंड का इस्तेमाल कर सकेंगे.

20 hours ago

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

3 days ago

EPFO में बड़ा बदलाव: ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा, 51 लाख से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़ेंगे

12 साल बाद बढ़ाई गई EPFO की अनिवार्य कवरेज सीमा, 15,000 से 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

5 days ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

5 days ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

5 days ago


बड़ी खबरें

लगातार चौथे दिन चढ़ा बाजार, गिफ्ट निफ्टी 23,500 के पार; इन शेयरों पर रहेगी नजर

शुक्रवार को सेंसेक्स 19.63 अंक की गिरावट के साथ 74,294.96 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 75.80 अंक की बढ़त के साथ 23,346.40 पर बंद हुआ था.

2 hours ago

आरबीआई की बॉन्ड बिक्री का असर, बैंकिंग सिस्टम में अतिरिक्त नकदी घटकर ₹6 लाख करोड़

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 19 से 21 सितंबर के बीच बैंकिंग सिस्टम में शुद्ध नकदी अधिशेष करीब ₹6 लाख करोड़ रहा.

1 hour ago

ONGC की ‘समुद्र मंथन’ में पहली सफलता, महानदी बेसिन में मिली प्राकृतिक गैस

ONGC ने बताया कि महानदी बेसिन में ‘समुद्र मंथन’ अभियान के तहत खोदा गया यह उसका पहला कुआं है. MN-DW18-1-H-D नाम के इस कुएं को 1,623 मीटर की लक्षित गहराई तक खोदा गया था.

1 hour ago

हैदराबाद में माइक्रोसॉफ्ट का नया AI-ready डेटासेंटर रीजन शुरू, एशिया और ग्लोबल साउथ पर नजर

माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, हैदराबाद का नया डेटासेंटर रीजन भारत में कंपनी की 20.5 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता का अहम हिस्सा है. अडानी ग्रुप, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और पीबी पे जैसी कंपनियां इस नए रीजन के लिए साइन अप कर चुकी हैं.

20 hours ago

लेंसकार्ट में ₹2,468 करोड़ की ब्लॉक डील, 3% तक फिसला शेयर; 2.07% हिस्सेदारी बिकी

ब्लॉक डील के बाद लेंसकार्ट के शेयरों में दबाव देखने को मिला और BSE पर शेयर करीब 3 फीसदी तक गिरकर ₹683.30 के निचले स्तर पर पहुंच गया.

18 hours ago