होम / पर्सनल फाइनेंस / Axis बैंक ने क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियमों में किया बदलाव, ग्राहकों की जेब पर पड़ेगा असर 

Axis बैंक ने क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियमों में किया बदलाव, ग्राहकों की जेब पर पड़ेगा असर 

Axis बैंक ने Credit Card से जुड़े नियमों में कई बदलावों की घोषणा की है, जोकि 20 दिसंबर, 2024 से लागू होंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

एक्सिस बैंक (Axis Bank) ने अपने क्रेडिट कार्ड यूजर्स को बड़ा झटका दे दिया है. दरअसल, एक्सिस बैंक ने अपने क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियमों में कई बदलावों की घोषणा की है, यह बदलाव 20 दिसंबर, 2024 से लागू होंगे. बैंक ने फैसला लिया है कि वह अपने क्रेडिट कार्डधारकों से किसी भी ट्रांसफर पार्टनर को क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड पॉइंट ट्रांसफर करने पर अतिरिक्त रिडेम्पशन शुल्क लेगा. बैंक द्वारा किए जा रहे इन बदलावों का असर सीधा असर ग्राहकों की जेब पर पड़ेगा. तो आइए आपको इन बदलावों की विस्तार से जानकारी देते हैं. 

ब्याज शुल्क भी बढ़ाया 

विभिन्न एयरलाइन और होटल लॉयल्टी प्रोग्राम में रिवॉर्ड पॉइंट ट्रांसफर करने के लिए सबसे बेहतरीन विकल्प देने वाला एक्सिस बैंक 20 दिसंबर से अपने क्रेडिट कार्डधारकों से किसी भी ट्रांसफर पार्टनर को क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड पॉइंट ट्रांसफर करने के लिए 199 रुपये का रिडेम्पशन शुल्क लेगा. इसके अलावा बैंक ने ब्याज शुल्क में भी इजाफा कर दिया है. एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड पर फाइनेंस या इंटरेस्ट चार्ज मौजूदा 3.60 प्रतिशत प्रति माह से बढ़कर 3.75 प्रतिशत प्रति माह हो जाएगा. वार्षिक ब्याज शुल्क मौजूदा 43.20 प्रतिशत से बढ़कर 45.00 प्रतिशत हो जाएगा. ब्याज दर में यह इजाफा सभी क्रेडिट कार्ड पर लागू होगा, कुछ निर्दिष्ट कार्डों को छोड़कर जहां मौजूदा ब्याज दर में कोई बदलाव नहीं होगा. बता दें, क्रेडिट कार्ड यूजर्स हर महीने पूरी बकाया बिल राशि का पेमेंट या तो देय तिथि से पहले या देय तिथि तक करें. यह आपको उच्च ब्याज शुल्क से बचने में मदद करेगा.

पेमेंट विफल होने या देरी से करने पर देना होगा इतना शुल्क 
एक्सिस बैंक एसआई, एनएसीएच पमेंट फेल्योर, ऑटो डेबिट रिवर्सल या चेक रिटर्न पर शुल्क लेता है. यह शुल्क पेमेंट राशि का 2 प्रतिशत या न्यूनतम राशि 450 रुपये है, जिसकी अधिकतम सीमा 1,500 रुपये है. 20 दिसंबर से न्यूनतम राशि को संशोधित कर 500 रुपये कर दिया जाएगा. साथ ही 1,500 रुपये की अधिकतम सीमा को भी हटा दिया जाएगा. यह बदलाव बरगंडी प्राइवेट क्रेडिट कार्ड, ओलंपस क्रेडिट कार्ड और प्राइमस क्रेडिट कार्ड को छोड़कर सभी एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड पर लागू होगा. वहीं, देरी से पेमेंट के लिए 100 रुपये का अतिरिक्त शुल्क देना होगा. अगर ग्राहक पेमेंट नहीं करता है या किया गया पेमेंट पेमेंट देय तिथि तक न्यूनतम देय राशि (MAD) से कम है, तो बैंक विलंब पेमेंट शुल्क (LPC) लगाता है. मौजूदा LPC संरचना इस प्रकार है.

बैंक शाखा में पेमेंट करने पर देने होंगे 175 रुपये

क्रेडिट कार्ड के बकाया बिल का पेमेंट करने के लिए ऑनलाइन पेमेंट मोड का उपयोग करने के अलावा, आपके पास शाखा में पेमेंट करने का विकल्प भी है. 20 दिसंबर से, एक्सिस बैंक शाखाओं में कैश पेमेंट के लिए 175 रुपये का शुल्क लेगा. वर्तमान में यह शुल्क 100 रुपये है. बता दें, आप एक दिन में अधिकतम 50,000 रुपये का नकद पेमेंट कर सकते हैं. बरगंडी प्राइवेट क्रेडिट कार्ड, प्राइमस क्रेडिट कार्ड और इंस्टा ईजी क्रेडिट कार्ड को छोड़कर सभी एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड पर कैश पेमेंट चार्ज लागू होगा. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बैंक ऑफ बड़ौदा का bob PAL लॉन्च, शेयर और म्यूचुअल फंड गिरवी रखकर 5 करोड़ तक की क्रेडिट लिमिट

इस सुविधा के तहत ग्राहक अपने निवेश को बेचे बिना निजी या कारोबारी जरूरतों के लिए फंड का इस्तेमाल कर सकेंगे.

21 hours ago

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

3 days ago

EPFO में बड़ा बदलाव: ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा, 51 लाख से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़ेंगे

12 साल बाद बढ़ाई गई EPFO की अनिवार्य कवरेज सीमा, 15,000 से 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

5 days ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

5 days ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

5 days ago


बड़ी खबरें

लगातार चौथे दिन चढ़ा बाजार, गिफ्ट निफ्टी 23,500 के पार; इन शेयरों पर रहेगी नजर

शुक्रवार को सेंसेक्स 19.63 अंक की गिरावट के साथ 74,294.96 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 75.80 अंक की बढ़त के साथ 23,346.40 पर बंद हुआ था.

3 hours ago

आरबीआई की बॉन्ड बिक्री का असर, बैंकिंग सिस्टम में अतिरिक्त नकदी घटकर ₹6 लाख करोड़

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 19 से 21 सितंबर के बीच बैंकिंग सिस्टम में शुद्ध नकदी अधिशेष करीब ₹6 लाख करोड़ रहा.

2 hours ago

ONGC की ‘समुद्र मंथन’ में पहली सफलता, महानदी बेसिन में मिली प्राकृतिक गैस

ONGC ने बताया कि महानदी बेसिन में ‘समुद्र मंथन’ अभियान के तहत खोदा गया यह उसका पहला कुआं है. MN-DW18-1-H-D नाम के इस कुएं को 1,623 मीटर की लक्षित गहराई तक खोदा गया था.

2 hours ago

हैदराबाद में माइक्रोसॉफ्ट का नया AI-ready डेटासेंटर रीजन शुरू, एशिया और ग्लोबल साउथ पर नजर

माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, हैदराबाद का नया डेटासेंटर रीजन भारत में कंपनी की 20.5 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता का अहम हिस्सा है. अडानी ग्रुप, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और पीबी पे जैसी कंपनियां इस नए रीजन के लिए साइन अप कर चुकी हैं.

20 hours ago

लेंसकार्ट में ₹2,468 करोड़ की ब्लॉक डील, 3% तक फिसला शेयर; 2.07% हिस्सेदारी बिकी

ब्लॉक डील के बाद लेंसकार्ट के शेयरों में दबाव देखने को मिला और BSE पर शेयर करीब 3 फीसदी तक गिरकर ₹683.30 के निचले स्तर पर पहुंच गया.

19 hours ago