होम / पर्सनल फाइनेंस / AU स्मॉल फाइनेंस बैंक ने लॉन्च किया ‘एयू एटरनिटी’ डेबिट कार्ड, ग्राहकों को मिलेंगे ये लाभ

AU स्मॉल फाइनेंस बैंक ने लॉन्च किया ‘एयू एटरनिटी’ डेबिट कार्ड, ग्राहकों को मिलेंगे ये लाभ

AU स्मॉल फाइनेंस बैंक ने भारत के उभरते संपन्न वर्ग के लिए प्रीमियम बैंकिंग कार्यक्रम ‘एयू एटरनिटी’ की शुरुआत की है. इसके लिए बैंक ने मास्टरकार्ड के साथ साझेदारी की है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारत के सबसे बड़े स्मॉल फाइनेंस बैंक एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक (AU SFB) ने एक नया प्रीमियम बैंकिंग कार्यक्रम-एयू एटरनिटी (AU Eternity) शुरू किया है. इसे भारत के बढ़ते समृद्ध वर्ग की उभरती वित्तीय जरूरतों के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया है. मास्टरकार्ड के साथ साझेदारी के जरिये एयू एटरनिटी डेबिट कार्ड विशेष सुविधा और अनुकूल समाधानों का एक अनूठा मिश्रण प्रदान करता है. अपने ग्राहकों की जानकारी का लाभ उठाते हुए एयू एसएफबी ने हाई इनकम वाले लोगों की विशिष्ट वित्तीय और लाइफस्टाइल प्राथमिकताओं की पहचान के लिए गहन अध्ययन किया. इसी अध्ययन के आधार पर एयू एटरनिटी प्रोग्राम तैयार किया. एयू एटरनिटी ग्राहकों को बेहतर लाइफस्टाइल अनुभव और व्यक्तिगत भुगतान समाधान देने के लिए प्रीमियम सेवाओं में मास्टरकार्ड की वैश्विक विशेषज्ञता का लाभ उठाती है. तो आइए जानते हैं इस प्रोग्राम के तहत ग्राहकों को क्या फायदा होने वाला है?

1. मूवी टिकट से लेकर अमेजन प्राइम मेंबपशिप- एयू एटरनिटी को ऐसे डिजाइन किया गया है कि वह एयू एसएफबी के मौजूदा प्रीमियम पोर्टफोलियो को और समृद्ध करे. इसमें 'एयू आइवी' और 'एयू रॉयल' शामिल हैं. एयू एटरनिटी बैंकिंग से आगे बढ़कर एक विशेष लाइफस्टाइल विशेषाधिकार प्रदान करती है. इसके जरिये सदस्यों को मैरिएट एक्सपीरियंस सर्टिफिकेट, बुकमायशो पर मूवी टिकट, गोल्फ प्रशिक्षण, ईजी डाइनर मेंबरशिप और अमेजन प्राइम मेंबरशिप जैसे कई तरह के विशेष लाभ मिलते हैं.

2. फाइनेंशियल प्लानिंग के लिए टिप्स- एयू एटरनिटी समर्पित रिलेशनशिप मैनेजरों के माध्यम से उन्नत बैंकिंग सुविधाएं प्रदान करता है. इन सुविधाओं में पर्सनलाइज्ड (व्यक्तिगत) फाइनेंशियल प्लानिंग के साथ धन और निवेश समाधान शामिल हैं. साथ ही, यह समृद्ध ग्राहकों को उनके लक्ष्यों को हासिल कर सशक्त बनाने के लिए असाधारण सहायता प्रदान करता है.

3. ट्रैवेल, डाइनिंग, मनोरंजन की सुविधा- मास्टरकार्ड के साथ इस साझेदारी के माध्यम से एयू एटरनिटी डेबिट कार्डधारक कई तरह के विशेष लाभ का आनंद ले सकते हैं. इनमें इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लाउंज, बेहतर डाइनिंग अनुभव और ट्रैवेल बेनेफिट्स शामिल हैं. इसके अलावा, एयू एटरनिटी प्रोग्राम ने उद्योग में पहली बार एयरपोर्ट डाइनिंग अनुभव पेश किया है, जिससे यात्री लोकप्रिय एयरपोर्ट के आउटलेट से अपने पसंदीदा व्यंजन और पेय पदार्थ चुन सकते हैं.

4. कई निश्शुल्क बैंकिंग सेवाओं का आनंद- एयू एटरनिटी के साथ, ग्राहक पारिवारिक और बिजनेस अकाउंट्स को ग्रुप कर सकते हैं, कई निशुल्क बैंकिंग सेवाओं का आनंद ले सकते हैं और मास्टरकार्ड संचालित एयू एटरनिटी डेबिट कार्ड के साथ क्रॉस करेंसी सुविधाएं और लाइफस्टाइल से जुड़े लाभ प्राप्त कर सकते हैं. समर्पित विशेषज्ञ टीमों की मदद से पर्सनलाइज्ड वेल्थ और निवेश समाधानों तक पहुंच प्राप्त कर सकते हैं.

संपन्न वर्ग की बढ़ती जरूरतें होंगी पूरी

एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के कार्यकारी निदेशक एवं डिप्टी सीईओ उत्तम टिबरेवाल ने कहा है कि भारत का धन प्रबंधन परिदृश्य तेजी से विकसित हो रहा है, जिसमें 2027 तक संपन्न वर्ग के 1.65 मिलियन तक पहुंचने का अनुमान है. यह हर साल 16 प्रतिशत की चक्रवृद्धि दर (सीएजीआर) से बढ़ रहा है. हमारे मौजूदा प्रीमियम बैंकिंग कार्यक्रमों, एयू आइवी और एयू रॉयल को आगे बढ़ाते हुए हमने एयू एटरनिटी लॉन्च किया है, जो टाइमलेस लग्जरी का एक स्टेटमेंट है. एयू एसएफबी ने एक ऐसी पेशकश तैयार की है, जो फाइनेंशियल ग्रोथ और समृद्ध लाइफस्टाइल की तलाश करने वाले उभरते संपन्न वर्ग की बढ़ती जरूरतों को पूरा करती है. धन प्रबंधन, बढ़िया डाइनिंग, मनोरंजन और ट्रैवेलिंग से जुड़े समग्र लाभों के साथ, एयू एटरनिटी आधुनिक संपन्न वर्ग के लिए एक व्यापक बैंकिंग समाधान प्रदान करता है.

बेहतरीन व्यंजनों से लेकर मिलेगा एडवेंचर ट्रैवेल का आनंद 

मास्टरकार्ड में दक्षिण एशिया के डिवीजन प्रेसिडेंट गौतम अग्रवाल ने कहा है कि भारत में संपन्न उपभोक्ताओं का बढ़ता समूह तेजी से उच्च-मूल्य वाले पर्सनलाइज्ड वित्तीय समाधानों की तलाश कर रहा है, जो उनकी आकांक्षाओं और महत्वाकांक्षाओं से मेल खाते हों. उनका ध्यान सिर्फ धन प्रबंधन या विस्तार तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें विशेष सुविधाओं, बेहतरीन व्यंजनों से लेकर एडवेंचर ट्रैवेल समेत कई अन्य अनुभव भी शामिल हैं. मास्टरकार्ड अपने प्रीमियम बैंकिंग कार्यक्रम के लिए एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के साथ सहयोग करने के लिए उत्साहित है क्योंकि यह देश के गतिशील समृद्ध वर्ग के लिए एक व्यापक पेशकश में ट्रैवेल, लाइफस्टाइल और और वित्तीय लाभों को पूरी तरह से जोड़ता है. 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

बैंक ऑफ बड़ौदा का bob PAL लॉन्च, शेयर और म्यूचुअल फंड गिरवी रखकर 5 करोड़ तक की क्रेडिट लिमिट

इस सुविधा के तहत ग्राहक अपने निवेश को बेचे बिना निजी या कारोबारी जरूरतों के लिए फंड का इस्तेमाल कर सकेंगे.

1 day ago

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

4 days ago

EPFO में बड़ा बदलाव: ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा, 51 लाख से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़ेंगे

12 साल बाद बढ़ाई गई EPFO की अनिवार्य कवरेज सीमा, 15,000 से 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

5 days ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

5 days ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

5 days ago


बड़ी खबरें

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

12 minutes ago

T-72 और T-90 टैंकों के लिए ₹586 करोड़ का करार, रक्षा मंत्रालय खरीदेगा स्वदेशी APUs

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन APUs को Make-II फ्रेमवर्क के तहत देश में ही विकसित किया गया है. Make-II के तहत उद्योगों की अगुवाई में रिसर्च और डेवलपमेंट को बढ़ावा दिया जाता है.

2 hours ago

बैंक हड़ताल पर सरकार की अपील, 28 सितंबर से प्रस्तावित स्ट्राइक वापस लेने को कहा

5 दिन तक प्रभावित हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं, हाफ इयरली क्लोजिंग के बीच हड़ताल से बढ़ सकती है परेशानी

1 hour ago

जिंदल इंडिया ने अमित खन्ना को बनाया चीफ ह्यूमन रिसोर्सेज ऑफिसर

जिंदल इंडिया में खन्ना स्टील और एल्युमीनियम कारोबार से जुड़े मानव संसाधन संबंधी मामलों की जिम्मेदारी संभालेंगे.

1 hour ago

टाटा संस की लिस्टिंग के समर्थन में उतरे शापूर मिस्त्री, टाटा ट्रस्ट्स से मांगा सहयोग

शापूरजी पलोनजी (SP) ग्रुप के पास टाटा संस की 18.37 फीसदी हिस्सेदारी है. समूह लंबे समय से इस हिस्सेदारी में अधिक तरलता चाहता है, क्योंकि उसकी होल्डिंग और ऑपरेटिंग कंपनियों पर बड़ी मात्रा में कर्ज है.

2 hours ago