होम / पर्सनल फाइनेंस / इस कंपनी में कम हुई Ashish Kacholia की दिलचस्पी, घटा रहे हिस्सेदारी

इस कंपनी में कम हुई Ashish Kacholia की दिलचस्पी, घटा रहे हिस्सेदारी

दिग्गज निवेशक आशीष कचोलिया के पोर्टफोलियो पर सबकी नजर रहती है. लोग जानना चाहते हैं कि वह क्या खरीद या बेच रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार (Stock Market) में निवेश करने वाले यह जरूर जानना चाहते हैं कि आशीष कचोलिया (Ashish Kacholia) जैसे दिग्गज इन्वेस्टर्स के पोर्टफोलियो में क्या है. वो क्या खरीद रहे हैं या क्या बेच रहे हैं. कचोलिया ने हाल ही में अपनी कुछ हिस्सेदारी घटाई है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आशीष कचोलिया हाल ही के दिनों में एसजीएस एंटरप्राइजेज (SJS Enterprises) में अपनी करीब डेढ़ फीसदी हिस्सेदारी कम कर चुके हैं. वैसे, उन्होंने सितंबर तिमाही में कुछ और कंपनियों में भी अपनी हिस्सेदारी घटाई है, लेकिन वो आधा फीसदी से भी कम है. बता दें कि कचोलिया दिवंगत निवेशक राकेश झुनझुनवाला (Rakesh Jhunjhunwala) के कारोबारी साझेदार रहे चुके हैं.

इस तरह कम हुई हिस्सेदारी
आशीष कचोलिया ने सितंबर तिमाही में जिस SJS एंटरप्राइजेज में अपना स्टेक घटाया है, उसके शेयर बीते 5 कारोबारी सत्रों में ही 10.23% नीचे आ चुके हैं. आज जरूर इसमें कुछ बढ़त आई है और यह 628 रुपए के लेवल पर पहुंच गए हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, सितंबर तिमाही के शेयरहोल्डिंग पैटर्न बताता है कि कचोलिया ने SJS Enterprises में अपनी हिस्सेदारी 1.1% कम कर 3.2 प्रतिशत कर दी. जबकि जून तिमाही में उनकी हिस्सेदारी 4.3% और मार्च तिमाही में 4.4% थी। सितंबर तिमाही के आखिरी में उनके पास इस कंपनी के 10,03,891 शेयर थे. इसके बाद बीते बुधवार को उन्होंने फिर कंपनी में अपनी 0.51 फीसदी हिस्सेदारी बेच दी.  

इनमें भी घटाया स्टेक
SJS Enterprises के अलावा, आशीष ने NIIT में 0.4 प्रतिशत, एक्सप्रो इंडिया में 0.4 प्रतिशत, रेप्रो इंडिया में 0.3 प्रतिशत, सफारी इंडस्ट्रीज में 0.2 प्रतिशत और एडीएफ फूड्स में 0.1% हिस्सेदारी बेच दी है. जबकि दूसरी तरफ उन्होंने Faze Three में 0.2 प्रतिशत और अग्रवाल इंडस्ट्रियल कॉरपोरेशन में 0.1 प्रतिशत हिस्सेदारी बढ़ा ली है. वहीं, आज बाजार के हाल की बात करें, तो सेंसेक्स 0.11% की बढ़त के साथ 64,904.68 के लेवल पर बंद हुआ है. इसी तरह, निफ्टी 0.15% तेजी के साथ 19,425.35 पर पहुंच गया है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बैंक ऑफ बड़ौदा का bob PAL लॉन्च, शेयर और म्यूचुअल फंड गिरवी रखकर 5 करोड़ तक की क्रेडिट लिमिट

इस सुविधा के तहत ग्राहक अपने निवेश को बेचे बिना निजी या कारोबारी जरूरतों के लिए फंड का इस्तेमाल कर सकेंगे.

1 day ago

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

4 days ago

EPFO में बड़ा बदलाव: ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा, 51 लाख से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़ेंगे

12 साल बाद बढ़ाई गई EPFO की अनिवार्य कवरेज सीमा, 15,000 से 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

5 days ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

6 days ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

6 days ago


बड़ी खबरें

भारत में बढ़ रहा अल्जाइमर का खतरा, 2036 तक दोगुने हो सकते हैं डिमेंशिया के मरीज

शुरुआती लक्षणों को उम्र बढ़ने का सामान्य हिस्सा मानकर नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, विशेषज्ञों ने समय पर जांच और डॉक्टर से सलाह लेने की दी सलाह

9 minutes ago

AIF निवेश ने बनाया नया रिकॉर्ड, पहली बार ₹7 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा

जून 2026 तक AIF में कुल निवेश ₹7.1 लाख करोड़ पहुंचा, सालाना आधार पर निवेश प्रतिबद्धता 23.6% बढ़ी; रियल एस्टेट में पहली बार गिरावट

1 hour ago

भारत, ईयू समेत 7 देशों ने P4M पहल शुरू की, संयुक्त राष्ट्र में सुधार पर दिया जोर

भारत, यूरोपीय संघ, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, ब्राजील, बारबाडोस और केन्या ने न्यूयॉर्क में शुरू की ‘बहुपक्षवाद के लिए साझेदार’ पहल; अंतरराष्ट्रीय कानून, शांति और समावेशी विकास के लिए सहयोग बढ़ाने का लक्ष्य

24 minutes ago

भारत लॉन्च करेगा ₹1,000 करोड़ का पहला ब्लू बॉन्ड, समुद्री और जल परियोजनाओं को मिलेगा फंड

सागरमाला फाइनेंस कॉरपोरेशन अगले सप्ताह कर सकता है देश के पहले ब्लू बॉन्ड का इश्यू, पोर्ट कनेक्टिविटी, जहाज निर्माण और तटीय बुनियादी ढांचे से जुड़ी परियोजनाओं को मिल सकता है वित्त

33 minutes ago

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

3 hours ago