होम / पर्सनल फाइनेंस / Aditya Birla MF के दो नए फंड लॉन्च, ₹500 से कर सकते हैं निवेश-जानें पूरी डिटेल

Aditya Birla MF के दो नए फंड लॉन्च, ₹500 से कर सकते हैं निवेश-जानें पूरी डिटेल

तेजी से बढ़ते शेयर और मजबूत कंपनियों में निवेश का अवसर, Aditya Birla Sun Life MF का ये NFO 4 अगस्त तक खुला रहेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

आदित्य बिड़ला सन लाइफ म्यूचुअल फंड (Aditya Birla Sun Life MF) ने निवेशकों के लिए दो नए इंडेक्स फंड लॉन्च किए हैं, जो तेजी से उभरते शेयरों और मजबूत वित्तीय आधार वाली कंपनियों में निवेश का अवसर प्रदान करते हैं. ये दोनों फंड फैक्टर-बेस्ड स्ट्रैटेजी पर आधारित हैं और 21 जुलाई से 4 अगस्त 2025 तक न्यू फंड ऑफर (NFO) के लिए खुले रहेंगे.

कौन से हैं ये नए फंड?

लॉन्च किए गए दो फंड हैं:

1. Aditya Birla Sun Life BSE 500 Momentum 50 Index Fund
2. Aditya Birla Sun Life BSE 500 Quality 50 Index Fund

ये फंड निवेशकों को दो अलग-अलग रणनीतियों के जरिए लाभ दिलाने का प्रयास करेंगे, एक तेजी से बढ़ते शेयरों के माध्यम से और दूसरा क्वालिटी शेयरों की स्थिरता के ज़रिए.

कहां होगा निवेश?

मोमेंटम 50 फंड : यह फंड BSE 500 इंडेक्स की उन 50 कंपनियों में निवेश करेगा जिनके शेयरों में हाल के महीनों में सबसे तेज़ बढ़त देखी गई है. इसका उद्देश्य ट्रेंडिंग और हाई-ग्रोथ स्टॉक्स से अधिकतम रिटर्न पाना है.

क्वालिटी 50 फंड : यह उन 50 कंपनियों में निवेश करेगा जिनकी बैलेंस शीट मजबूत है, रिटर्न ऑन इक्विटी (RoE) अच्छा है और कर्ज़ का स्तर बेहद कम है. यह फंड उन निवेशकों के लिए है जो बाजार की अस्थिरता में भी स्थिरता चाहते हैं.

निवेश की शर्तें और न्यूनतम राशि

इन दोनों स्कीमों में न्यूनतम निवेश 500 रुपये से शुरू किया जा सकता है, जिसे 100 रुपये के गुणक में बढ़ाया जा सकता है. साथ ही, SIP विकल्प भी उपलब्ध है, जिसमें 500 रुपये प्रति माह या सप्ताह की न्यूनतम राशि से निवेश शुरू किया जा सकता है.

फंड मैनेजमेंट और एक्जिट लोड

इन दोनों फंड्स का प्रबंधन प्रिया श्रीधर करेंगी. अगर कोई निवेशक 15 दिन के भीतर निवेश को निकालता है, तो 0.10% का एक्जिट लोड लागू होगा. 16वें दिन के बाद कोई एक्जिट चार्ज नहीं लगेगा.

किस तरह के निवेशकों के लिए हैं ये स्कीमें?

मोमेंटम फंड उन निवेशकों के लिए उपयुक्त है जो तेज़ रिटर्न की तलाश में हैं और बाजार में उतार-चढ़ाव सहने का साहस रखते हैं. क्वालिटी फंड उन लोगों के लिए बेहतर है जो लंबी अवधि के लिए निवेश करना चाहते हैं और पूंजी की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हैं.

इन दोनों योजनाओं को बहुत उच्च जोखिम (Very High Risk) की श्रेणी में रखा गया है. निवेशकों को सलाह दी गई है कि वे इन फंड्स में निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श जरूर लें.

आदित्य बिड़ला सन लाइफ एएमसी के एमडी और सीईओ ए. बालसुब्रमण्यम ने कहा: “इन दोनों फंड्स के ज़रिए हम निवेशकों को फैक्टर-बेस्ड निवेश रणनीतियाँ अपनाने का विकल्प दे रहे हैं, जो समय के साथ बेहतर प्रदर्शन देती आई हैं. मोमेंटम फंड तेज़ी वाले शेयरों में अवसर देता है, जबकि क्वालिटी फंड स्थिरता और सुरक्षा सुनिश्चित करता है.”

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बैंक ऑफ बड़ौदा का bob PAL लॉन्च, शेयर और म्यूचुअल फंड गिरवी रखकर 5 करोड़ तक की क्रेडिट लिमिट

इस सुविधा के तहत ग्राहक अपने निवेश को बेचे बिना निजी या कारोबारी जरूरतों के लिए फंड का इस्तेमाल कर सकेंगे.

20 hours ago

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

3 days ago

EPFO में बड़ा बदलाव: ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा, 51 लाख से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़ेंगे

12 साल बाद बढ़ाई गई EPFO की अनिवार्य कवरेज सीमा, 15,000 से 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

5 days ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

5 days ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

5 days ago


बड़ी खबरें

लगातार चौथे दिन चढ़ा बाजार, गिफ्ट निफ्टी 23,500 के पार; इन शेयरों पर रहेगी नजर

शुक्रवार को सेंसेक्स 19.63 अंक की गिरावट के साथ 74,294.96 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 75.80 अंक की बढ़त के साथ 23,346.40 पर बंद हुआ था.

2 hours ago

आरबीआई की बॉन्ड बिक्री का असर, बैंकिंग सिस्टम में अतिरिक्त नकदी घटकर ₹6 लाख करोड़

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 19 से 21 सितंबर के बीच बैंकिंग सिस्टम में शुद्ध नकदी अधिशेष करीब ₹6 लाख करोड़ रहा.

1 hour ago

ONGC की ‘समुद्र मंथन’ में पहली सफलता, महानदी बेसिन में मिली प्राकृतिक गैस

ONGC ने बताया कि महानदी बेसिन में ‘समुद्र मंथन’ अभियान के तहत खोदा गया यह उसका पहला कुआं है. MN-DW18-1-H-D नाम के इस कुएं को 1,623 मीटर की लक्षित गहराई तक खोदा गया था.

1 hour ago

हैदराबाद में माइक्रोसॉफ्ट का नया AI-ready डेटासेंटर रीजन शुरू, एशिया और ग्लोबल साउथ पर नजर

माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, हैदराबाद का नया डेटासेंटर रीजन भारत में कंपनी की 20.5 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता का अहम हिस्सा है. अडानी ग्रुप, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और पीबी पे जैसी कंपनियां इस नए रीजन के लिए साइन अप कर चुकी हैं.

20 hours ago

लेंसकार्ट में ₹2,468 करोड़ की ब्लॉक डील, 3% तक फिसला शेयर; 2.07% हिस्सेदारी बिकी

ब्लॉक डील के बाद लेंसकार्ट के शेयरों में दबाव देखने को मिला और BSE पर शेयर करीब 3 फीसदी तक गिरकर ₹683.30 के निचले स्तर पर पहुंच गया.

19 hours ago