होम / पर्सनल फाइनेंस / अडानी ग्रुप का बंपर इन्वेस्टमेंट ऑफर: FD से बेहतर ब्याज वाला NCD इश्यू, जानें पूरी डिटेल

अडानी ग्रुप का बंपर इन्वेस्टमेंट ऑफर: FD से बेहतर ब्याज वाला NCD इश्यू, जानें पूरी डिटेल

9.30% तक की सालाना यील्ड, विभिन्न परिपक्वता विकल्प, और CARE व ICRA की ‘AA-’ रेटिंग इसे खास बनाते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

गौतम अडानी की अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (AEL) निवेशकों के लिए एक जबरदस्त कमाई का मौका लेकर आई है. दरअसल, कंपनी 9 जुलाई से 22 जुलाई 2025 तक 1,000 करोड़ रुपये तक का सिक्योर्ड NCD (नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर) जारी कर रही है, जिस पर अधिकतम 9.30% सालाना यील्ड दी जा रही है. आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.

FD से बेहतर रिटर्न

जहां देश के बड़े बैंक जैसे एसबीआई अभी केवल 6.5% से 7% ब्याज दे रहे हैं, वहीं अडानी का यह NCD इश्यू निवेशकों को 9.30% तक का रिटर्न ऑफर कर रहा है. ऐसे में फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की तुलना में यह स्कीम निवेशकों के लिए कहीं ज्यादा आकर्षक हो सकती है.

NCD इश्यू की डिटेल

यह अडानी एंटरप्राइजेज का दूसरा पब्लिक NCD इश्यू है. इससे पहले सितंबर 2024 में आया इश्यू पहले ही दिन पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया था. इस बार कंपनी फिर से बाजार में 1,000 करोड़ रुपये जुटाने का प्लान लेकर आई है.

-इश्यू ओपनिंग डेट: 9 जुलाई 2025
- इश्यू क्लोजिंग डेट: 22 जुलाई 2025
- मैक्सिमम यील्ड: 9.30% प्रति वर्ष

क्या होता NCD है?

नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर (NCD) का मतलब है कि आप किसी कंपनी को एक तय समय के लिए कर्ज देते हैं. बदले में कंपनी आपको समय-समय पर ब्याज देती है और मैच्योरिटी पर आपका पूरा पैसा लौटाती है. ये डिबेंचर ‘नॉन-कन्वर्टिबल’ इसलिए कहे जाते हैं क्योंकि इन्हें कंपनी के शेयरों में नहीं बदला जा सकता.

कितने विकल्पों में उपलब्ध है यह NCD?

यह इश्यू तीन अवधियों में उपलब्ध है, 24 महीने, 36 महीने और 60 महीने. इसके अलावा निवेशकों को ब्याज भुगतान के लिए तिमाही, सालाना और संचयी विकल्प भी मिलेंगे. इससे हर तरह के निवेशक अपनी जरूरत और सुविधा के अनुसार योजना चुन सकते हैं.

इस इश्यू को CARE और ICRA दोनों से 'AA-' की रेटिंग मिली है. इसका अर्थ है कि निवेश का जोखिम कम है और कंपनी समय पर ब्याज व मूलधन लौटाने की क्षमता रखती है. गौर करने वाली बात यह है कि अडानी एंटरप्राइजेज ऐसी पहली गैर-बैंकिंग कंपनी (NBFC) है जिसने आम लोगों के लिए सीधे लिस्टेड NCD लॉन्च किए हैं.

जुटाए गए पैसे का कहां होगा इस्तेमाल?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अडानी एंटरप्राइजेज इस इश्यू से मिलने वाले कम से कम 75% फंड का इस्तेमाल पुराने कर्ज चुकाने में करेगी. बाकी 25% का उपयोग सामान्य कॉर्पोरेट जरूरतों को पूरा करने में किया जाएगा. इस इश्यू के लीड मैनेजर हैं, जिनमें नुवामा वेल्थ मैनेजमेंट, ट्रस्ट इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स और टिपसंस कंसल्टेंसी सर्विसेज ये फर्म्स इश्यू की प्रोसेसिंग और प्रबंधन में कंपनी की सहायता कर रही हैं. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बैंक ऑफ बड़ौदा का bob PAL लॉन्च, शेयर और म्यूचुअल फंड गिरवी रखकर 5 करोड़ तक की क्रेडिट लिमिट

इस सुविधा के तहत ग्राहक अपने निवेश को बेचे बिना निजी या कारोबारी जरूरतों के लिए फंड का इस्तेमाल कर सकेंगे.

20 hours ago

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

3 days ago

EPFO में बड़ा बदलाव: ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा, 51 लाख से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़ेंगे

12 साल बाद बढ़ाई गई EPFO की अनिवार्य कवरेज सीमा, 15,000 से 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

5 days ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

5 days ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

5 days ago


बड़ी खबरें

लगातार चौथे दिन चढ़ा बाजार, गिफ्ट निफ्टी 23,500 के पार; इन शेयरों पर रहेगी नजर

शुक्रवार को सेंसेक्स 19.63 अंक की गिरावट के साथ 74,294.96 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 75.80 अंक की बढ़त के साथ 23,346.40 पर बंद हुआ था.

2 hours ago

आरबीआई की बॉन्ड बिक्री का असर, बैंकिंग सिस्टम में अतिरिक्त नकदी घटकर ₹6 लाख करोड़

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 19 से 21 सितंबर के बीच बैंकिंग सिस्टम में शुद्ध नकदी अधिशेष करीब ₹6 लाख करोड़ रहा.

1 hour ago

ONGC की ‘समुद्र मंथन’ में पहली सफलता, महानदी बेसिन में मिली प्राकृतिक गैस

ONGC ने बताया कि महानदी बेसिन में ‘समुद्र मंथन’ अभियान के तहत खोदा गया यह उसका पहला कुआं है. MN-DW18-1-H-D नाम के इस कुएं को 1,623 मीटर की लक्षित गहराई तक खोदा गया था.

1 hour ago

हैदराबाद में माइक्रोसॉफ्ट का नया AI-ready डेटासेंटर रीजन शुरू, एशिया और ग्लोबल साउथ पर नजर

माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, हैदराबाद का नया डेटासेंटर रीजन भारत में कंपनी की 20.5 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता का अहम हिस्सा है. अडानी ग्रुप, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और पीबी पे जैसी कंपनियां इस नए रीजन के लिए साइन अप कर चुकी हैं.

20 hours ago

लेंसकार्ट में ₹2,468 करोड़ की ब्लॉक डील, 3% तक फिसला शेयर; 2.07% हिस्सेदारी बिकी

ब्लॉक डील के बाद लेंसकार्ट के शेयरों में दबाव देखने को मिला और BSE पर शेयर करीब 3 फीसदी तक गिरकर ₹683.30 के निचले स्तर पर पहुंच गया.

18 hours ago