होम / पर्सनल फाइनेंस / HNIs के लिए IDFC FIRST Bank ने लॉन्च किया ‘Gaj’ मेटल क्रेडिट कार्ड, जानें इसके फायदे

HNIs के लिए IDFC FIRST Bank ने लॉन्च किया ‘Gaj’ मेटल क्रेडिट कार्ड, जानें इसके फायदे

IDFC FIRST Bank का ‘Gaj:’ कार्ड उन चुनिंदा HNI ग्राहकों के लिए तैयार किया गया है, जो केवल प्रीमियम लुक नहीं, बल्कि असली वैल्यू, बेहतर रिवॉर्ड्स और एक्सक्लूसिव अनुभव चाहते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 8 months ago

भारत में हाई-नेट-वर्थ इंडिविजुअल्स (HNIs) के बीच एक्सक्लूसिव और अनुभव-आधारित बैंकिंग सेवाओं की मांग तेजी से बढ़ रही है. इसी रुझान को ध्यान में रखते हुए IDFC FIRST Bank ने चुनिंदा ग्राहकों के लिए इनवाइट-ओनली प्रीमियम मेटल क्रेडिट कार्ड ‘Gaj:’ लॉन्च किया है. यह कार्ड बैंक की Ashva–Mayura–Gaj प्रीमियम सीरीज़ का शीर्ष स्तर है.

सिर्फ आमंत्रण पर मिलेगा ‘Gaj:’ कार्ड

IDFC FIRST Bank का ‘Gaj:’ कार्ड आम लोगों के लिए उपलब्ध नहीं है. इसे केवल उन्हीं ग्राहकों को जारी किया जाएगा, जिनका बैंक के साथ लंबे समय से मजबूत और भरोसेमंद रिश्ता रहा है. ग्राहक इस कार्ड के लिए स्वयं आवेदन नहीं कर सकते.

फीस और जॉइनिंग बेनिफिट्स

इस सुपर-प्रीमियम कार्ड की जॉइनिंग फीस ₹12,500 + GST है. वार्षिक फीस भी इतनी ही है, हालांकि सालाना ₹10 लाख या उससे अधिक खर्च करने पर यह फीस माफ कर दी जाएगी. जॉइनिंग पर ग्राहकों को 12,500 रिवॉर्ड पॉइंट्स मिलते हैं, जिन्हें IDFC FIRST Bank ऐप पर फ्लाइट और होटल बुकिंग में 1:1 के रेट पर रिडीम किया जा सकता है.

1:1 रिवॉर्ड पॉइंट्स सिस्टम बना खास

‘Gaj:’ कार्ड की सबसे बड़ी खासियत इसका 1:1 रिवॉर्ड स्ट्रक्चर है. 1 रिवॉर्ड पॉइंट = ₹1, जब इसे बैंक ऐप के जरिए ट्रैवल बुकिंग में इस्तेमाल किया जाए. इन रिवॉर्ड पॉइंट्स पर कोई कैप नहीं है, न ही एक्सपायरी और न ही कैटलॉग की बाध्यता.

तेजी से बढ़ते रिवॉर्ड्स का फायदा

कार्डधारकों को बैंक के इकोसिस्टम में खर्च करने पर कई गुना ज्यादा रिवॉर्ड्स मिलते हैं:

1. होटल बुकिंग पर 50X रिवॉर्ड्स, जिससे लगभग 33.33 प्रतिशत तक वैल्यू बैक मिलता है.

2. फ्लाइट बुकिंग पर 25X रिवॉर्ड्स, यानी करीब 16.67 प्रतिशत वैल्यू बैक.

3. घरेलू खर्च पर ₹150 पर 5 रिवॉर्ड पॉइंट्स और अंतरराष्ट्रीय खर्च पर ₹150 पर 3 रिवॉर्ड पॉइंट्स मिलते हैं.

प्रीमियम ट्रैवल और लाइफस्टाइल सुविधाएं

‘Gaj:’ कार्डधारकों को हर तिमाही 4 घरेलू और 4 अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस मिलता है, जिसमें एक गेस्ट भी शामिल है. गोल्फ प्रेमियों के लिए हर महीने 2 मुफ्त गोल्फ राउंड या ट्रेनिंग का विकल्प दिया गया है. ITC Hotels में “Stay 3, Pay 2” ऑफर का लाभ भी कार्ड के साथ मिलता है.

विदेश यात्रा और सुरक्षा कवर

अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए कार्ड पर 0 प्रतिशत फॉरेक्स मार्कअप और इंटरनेशनल ATM से ब्याज-मुक्त कैश निकासी की सुविधा दी गई है. सालाना न्यूनतम 1,000 USD खर्च पर एयरपोर्ट ‘Meet & Greet’ सेवा मुफ्त मिलती है. इसके अलावा ट्रिप कैंसलेशन पर ₹50,000 तक का कवर भी शामिल है.

डिजिटल और UPI पेमेंट का फायदा

कार्डधारकों को लाइफटाइम फ्री FIRST Digital RuPay Credit Card भी दिया जाता है. इससे UPI के जरिए भुगतान करने पर भी रिवॉर्ड पॉइंट्स मिलते हैं, जो डिजिटल लेनदेन को और आकर्षक बनाता है.

IDFC FIRST Bank के हेड – क्रेडिट कार्ड्स, FASTag और लॉयल्टी, शिरीष भंडारी के अनुसार ‘Gaj:’ कार्ड भारतीय विरासत और आधुनिक उपलब्धियों का प्रतीक है. यह कार्ड फीचर्स और डिजाइन दोनों के मामले में Ashva–Mayura–Gaj ट्रिलॉजी का शिखर है.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बैंक ऑफ बड़ौदा का bob PAL लॉन्च, शेयर और म्यूचुअल फंड गिरवी रखकर 5 करोड़ तक की क्रेडिट लिमिट

इस सुविधा के तहत ग्राहक अपने निवेश को बेचे बिना निजी या कारोबारी जरूरतों के लिए फंड का इस्तेमाल कर सकेंगे.

20 hours ago

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

3 days ago

EPFO में बड़ा बदलाव: ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा, 51 लाख से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़ेंगे

12 साल बाद बढ़ाई गई EPFO की अनिवार्य कवरेज सीमा, 15,000 से 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

5 days ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

5 days ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

5 days ago


बड़ी खबरें

लगातार चौथे दिन चढ़ा बाजार, गिफ्ट निफ्टी 23,500 के पार; इन शेयरों पर रहेगी नजर

शुक्रवार को सेंसेक्स 19.63 अंक की गिरावट के साथ 74,294.96 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 75.80 अंक की बढ़त के साथ 23,346.40 पर बंद हुआ था.

2 hours ago

आरबीआई की बॉन्ड बिक्री का असर, बैंकिंग सिस्टम में अतिरिक्त नकदी घटकर ₹6 लाख करोड़

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 19 से 21 सितंबर के बीच बैंकिंग सिस्टम में शुद्ध नकदी अधिशेष करीब ₹6 लाख करोड़ रहा.

1 hour ago

ONGC की ‘समुद्र मंथन’ में पहली सफलता, महानदी बेसिन में मिली प्राकृतिक गैस

ONGC ने बताया कि महानदी बेसिन में ‘समुद्र मंथन’ अभियान के तहत खोदा गया यह उसका पहला कुआं है. MN-DW18-1-H-D नाम के इस कुएं को 1,623 मीटर की लक्षित गहराई तक खोदा गया था.

1 hour ago

हैदराबाद में माइक्रोसॉफ्ट का नया AI-ready डेटासेंटर रीजन शुरू, एशिया और ग्लोबल साउथ पर नजर

माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, हैदराबाद का नया डेटासेंटर रीजन भारत में कंपनी की 20.5 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता का अहम हिस्सा है. अडानी ग्रुप, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और पीबी पे जैसी कंपनियां इस नए रीजन के लिए साइन अप कर चुकी हैं.

20 hours ago

लेंसकार्ट में ₹2,468 करोड़ की ब्लॉक डील, 3% तक फिसला शेयर; 2.07% हिस्सेदारी बिकी

ब्लॉक डील के बाद लेंसकार्ट के शेयरों में दबाव देखने को मिला और BSE पर शेयर करीब 3 फीसदी तक गिरकर ₹683.30 के निचले स्तर पर पहुंच गया.

19 hours ago