होम / पर्सनल फाइनेंस / हर महीने 1 हजार के निवेश पर इतने साल में तैयार होगा 8 लाख से ज्यादा का फंड, जानिए कैसे?

हर महीने 1 हजार के निवेश पर इतने साल में तैयार होगा 8 लाख से ज्यादा का फंड, जानिए कैसे?

पब्लिक प्रोविडेंट फंड (Public Provident Fund- PPF) पोस्ट ऑफिस की सबसे पसंदीदा स्कीमों में से एक है. इसमें कई टैक्स बेनेफिट्स भी मिलते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अगर आप लॉन्‍ग टर्म इन्‍वेस्‍टमेंट के जरिए अपने बच्‍चे के भविष्य के लिए मोटा पैसा जमा करना चाहते हैं, तो पोस्‍ट ऑफिस की पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) स्‍कीम आपके लिए एक बेहतर विकल्प है. इसमें आप हर महीने 1 हजार रुपये जमा करके 8 लाख से ज्‍यादा रुपये क फंड जोड़ सकते हैं. तो आइए इस स्कीम के बारे में आपको विस्तार से जानकारी देते हैं.

मिलेगा इतना ब्याज

पोस्‍ट ऑफिस की लोकप्रिय स्‍कीम्‍स में पीपीएफ स्‍कीम में आप कम से कम 500 रुपये और अधिकतम 1.5 लाख रुपये निवेश कर सकते हैं. पीपीएफ स्‍कीम 15 साल में मैच्‍योर होती है. साथ ही इसमें टैक्‍स बेनिफिट्स भी मिलते हैं. मौजूदा समय में इस स्‍कीम पर 7.1 प्रतिशत के हिसाब से ब्‍याज दिया जा रहा है. आप हर महीने इस स्‍कीम में 1000 रुपये भी जमा करते रहें तो 8 लाख से ज्‍यादा रुपये जोड़ सकते हैं.

ऐसे जुड़ेगा 8 लाख से ज्‍यादा का फंड
अगर आप इस स्‍कीम में हर महीने 1 हजार रुपये का निवेश करते हैं, तो साल में 12 हजार रुपये इन्‍वेस्‍ट करेंगे. स्‍कीम 15 साल बाद मैच्‍योर होगी, लेकिन आपको इसे दो बार 5-5 साल के ब्‍लॉक में बढ़वाना है और इन्‍वेस्‍टमेंट को लगातार 25 साल तक जारी रखनी है. अगर आप 25 साल तक हर महीने 1 हजार रुपये निवेश करते हैं, तो आप कुल 3 लाख रुपये का इन्‍वेस्‍टमेंट करेंगे. लेकिन 7.1 प्रतिशत ब्‍याज के हिसाब से आप 5 लाख 24 हजार 641 रुपये सिर्फ ब्‍याज से लेंगे और आपका मैच्‍योरिटी अमाउंट 8 लाख 24 हजार 641 रुपये हो जाएगा.

मिलेगा टैक्‍स बेनेफिट
पीपीएफ EEE (Exempt Exempt Exempt) कैटेगरी वाली स्‍कीम है, इसलिए आपको इस स्‍कीम में 3 तरह से टैक्‍स में छूट मिलेगी. इस कैटेगरी में आने वाली स्‍कीम में सालाना जमा करवाई जाने वाली राशि पर टैक्स नहीं लगता. इसके अलावा हर साल हासिल होने वाले ब्‍याज पर टैक्‍स नहीं लगता और मैच्योरिटी के समय मिलने वाली पूरी राशि भी टैक्‍स फ्री होती है, यानी इन्वेस्टमेंट, इंट्रस्ट/रिटर्न और मैच्योरिटी तीनों में टैक्‍स की बचत होती है.

इसे भी पढ़ें-अब आसानी से पोर्ट नहीं होगा सिम कार्ड, 1 जुलाई से बदल जाएंगे नियम


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

2 days ago

EPFO में बड़ा बदलाव: ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा, 51 लाख से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़ेंगे

12 साल बाद बढ़ाई गई EPFO की अनिवार्य कवरेज सीमा, 15,000 से 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

3 days ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

4 days ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

4 days ago

म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए इस हफ्ते 5 नए NFO, डिफेंस से रियल एस्टेट तक निवेश के विकल्प

15 सितंबर से एचडीएफसी म्यूचुअल फंड, इनवेस्को म्यूचुअल फंड, कोटक म्यूचुअल फंड और टाटा म्यूचुअल फंड के पांच नए फंड ऑफर (NFO) खुलेंगे.

6 days ago


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

1 day ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

1 day ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

1 day ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

1 day ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago