होम / पर्सनल फाइनेंस / Term Insurance खरीदने का है प्लान? इन बातों का रखें विशेष ध्यान!

Term Insurance खरीदने का है प्लान? इन बातों का रखें विशेष ध्यान!

आप भी एक टर्म इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदने के बारे में विचार कर रहे हैं तो आपको इन विशेष बातों का ध्यान रखना चाहिए.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों से निपटने के लिए एक अच्छी इंश्योरेंस पॉलिसी का होना बहुत ज्यादा जरूरी है लेकिन स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों के आने पर वित्तीय स्थिरता को बनाये रखना भी बहुत जरूरी हो जाता है. अक्सर लोग एक टर्म इंश्योरेंस प्लान (Term Insurance) प्लान खरीदने के बारे में सोच तो लेते हैं लकिन उन्हें इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं होती है और फिर वह अपनी जरूरत के अनुसार सही इंश्योरेंस प्लान नहीं ले पाते हैं. 

इन बातों का रखें विशेष ध्यान
अगर आप भी एक टर्म इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदने के बारे में विचार कर रहे हैं तो आपको कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना चाहिए और आज हम इन्हीं कुछ खास बिन्दुओं के बारे में जागरूक करने की कोशिश कर रहे हैं. अगर आप भी टर्म इंश्योरेंस प्लान लेने के बारे में विचार कर रहे हैं तो आपको इन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए: 

1.    अपनी कवरेज की जरूरतों को पहचानें: अगर आप भारत में टर्म इंश्योरेंस खरीद रहे हैं तो सबसे पहले अपने वित्तीय वादों को समझिये. जब भी आप टर्म इंश्योरेंस लें तो आपके लोन, परिवार के खर्च, और भविष्य के वित्तीय लक्ष्यों के बारे में एक बार सोच विचार जरूर कर लें. इस बात को सुनिश्चित कर लें कि कवरेज में मिलने वाली राशि आपकी गैर-मौजूदगी में आप पर निर्भर लोगों की जरूरतों को पूरा कर पाएगी. 

2.    नियम एवं शर्तों को अच्छे से पढ़ लें: पॉलिसी से संबंधित सभी कागजात अच्छे से पढ़ लें और टर्म इंश्योरेंस खरीदने से पहले पॉलिसी से संबंधित सभी नियमों, शर्तों एवं पॉलिसी में क्या-क्या कवर नहीं हो रहा, इन बातों को अच्छे से पढ़ लें. 

3.    सही कंपनी का करें चयन: हमेशा एक ऐसी कंपनी का ही चयन करें जिसकी मार्केट में प्रतिष्ठा हो और अच्छी कंपनी का ही चयन करें. विभिन्न इंश्योरेंस कंपनियों पर रिसर्च करें और उनके द्वारा किये गए क्लेम सेटलमेंट की संख्या पर भी ध्यान दें और कस्टमर द्वारा दिए गए रिव्यु को भी जरूर पढ़ें.

4.    प्रीमियम और फायदों की तुलना करें: विभिन्न इंश्योरेंस कंपनियों द्वारा दिए जाने वाले प्रीमियम रेट्स एवं फायदों की तुलना जरूर कर लें. हालांकि पॉलिसी का किफायती होना बेहद जरूरी है लेकिन सिर्फ कम कीमत वाले प्रीमियम के आधार पर पॉलिसी न खरीदें. प्रीमियम अमाउंट के बदले प्रदान किये जाने वाले कवरेज के बारे में भी अच्छे से जान लें. 

5.    ऐड-ऑन के बारे में विचार कर लें: टर्म इंश्योरेंस के साथ उपलब्ध अतिरिक्त राइडर्स या ऐड-ऑन के बारे में अच्छे से जानकारी प्राप्त कर लें. गंभीर बिमारी के लिए कवर, एक्सीडेंट में जान गंवाने पर मिलने वाला फायदा और विक्लांग हो जाने की स्थिति में प्रीमियम की माफी जैसे विभिन्न कारक आपके कवरेज को बेहतर बना सकते हैं. इसीलिए टर्म इंश्योरेंस लेते हुए इन कारकों के बारे में अच्छे से जानना जरूरी हो जाता है.
 

यह भी पढ़ें: Ola Electric IPO: जानिये क्या बनाता है इस ऑफर को खास, कब शुरू होगा सब्सक्रिप्शन?


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बैंक ऑफ बड़ौदा का bob PAL लॉन्च, शेयर और म्यूचुअल फंड गिरवी रखकर 5 करोड़ तक की क्रेडिट लिमिट

इस सुविधा के तहत ग्राहक अपने निवेश को बेचे बिना निजी या कारोबारी जरूरतों के लिए फंड का इस्तेमाल कर सकेंगे.

1 day ago

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

4 days ago

EPFO में बड़ा बदलाव: ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा, 51 लाख से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़ेंगे

12 साल बाद बढ़ाई गई EPFO की अनिवार्य कवरेज सीमा, 15,000 से 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

5 days ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

6 days ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

6 days ago


बड़ी खबरें

भारत में बढ़ रहा अल्जाइमर का खतरा, 2036 तक दोगुने हो सकते हैं डिमेंशिया के मरीज

शुरुआती लक्षणों को उम्र बढ़ने का सामान्य हिस्सा मानकर नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, विशेषज्ञों ने समय पर जांच और डॉक्टर से सलाह लेने की दी सलाह

8 minutes ago

AIF निवेश ने बनाया नया रिकॉर्ड, पहली बार ₹7 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा

जून 2026 तक AIF में कुल निवेश ₹7.1 लाख करोड़ पहुंचा, सालाना आधार पर निवेश प्रतिबद्धता 23.6% बढ़ी; रियल एस्टेट में पहली बार गिरावट

1 hour ago

भारत, ईयू समेत 7 देशों ने P4M पहल शुरू की, संयुक्त राष्ट्र में सुधार पर दिया जोर

भारत, यूरोपीय संघ, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, ब्राजील, बारबाडोस और केन्या ने न्यूयॉर्क में शुरू की ‘बहुपक्षवाद के लिए साझेदार’ पहल; अंतरराष्ट्रीय कानून, शांति और समावेशी विकास के लिए सहयोग बढ़ाने का लक्ष्य

24 minutes ago

भारत लॉन्च करेगा ₹1,000 करोड़ का पहला ब्लू बॉन्ड, समुद्री और जल परियोजनाओं को मिलेगा फंड

सागरमाला फाइनेंस कॉरपोरेशन अगले सप्ताह कर सकता है देश के पहले ब्लू बॉन्ड का इश्यू, पोर्ट कनेक्टिविटी, जहाज निर्माण और तटीय बुनियादी ढांचे से जुड़ी परियोजनाओं को मिल सकता है वित्त

33 minutes ago

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

3 hours ago