होम / पर्सनल फाइनेंस / नए साल से बंद हो जाएंगे 3 तरह के बैंक खाते, अकाउंट बचाने के लिए तुरंत करें ये काम

नए साल से बंद हो जाएंगे 3 तरह के बैंक खाते, अकाउंट बचाने के लिए तुरंत करें ये काम

RBI ने बैंकिंग सिस्टम को और बेहतर बनाने के लिए इन अकाउंट्स को बंद करने के लिए कहा है. RBI का यह फैसला बैंकिंग ट्रांजेक्शन को अधिक सेफ, ट्रांसपेरेंट और प्रभावी बनाने के लिए लिया गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

नए साल से भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) कुछ नियम में बदलाव करने जा रहा है. इसका असर देश के लाखों-करोड़ों बैंक अकाउंट्स पर पड़ने वाला है. क्योंकि देश का केंद्रीय बैंक तीन तरह के बैंक अकाउंट्स को बंद करने जा रहा है. RBI का सख्त निर्देश है कि इस तरह के बैंक अकाउंट्स बंद होने चाहिए. आइए जानते हैं कि ये कौन से बैंक अकाउंट हैं और रिजर्व बैंक इन अकाउंट्स को क्यों बंद कराना चाहता है. 

ये अकाउंट्स क्यों बंद कराना चाहता है RBI? 

RBI ने बैंकिंग सिस्टम को और बेहतर बनाने के लिए इन अकाउंट्स को बंद करने के लिए कहा है. RBI का यह फैसला बैंकिंग ट्रांजेक्शन को अधिक सेफ, ट्रांसपेरेंट और प्रभावी बनाने के लिए लिया गया है. इससे धोखाधड़ी पर लगाम लगने के साथ ही डिजिटलाइजेशन को और बढ़ावा मिलेगा. खासतौर पर इनएक्टिव अकाउंट में संभावित जोखिम और साइबर अपराधों को देखते हुए यह कदम उठाया गया है. 

किस तरह के अकाउंट होंगे बंद? 

भारतीय रिजर्व बैंक ने तीन तरह के अकाउंट को बंद करने का फैसला किया है. RBI के नए दिशा-निर्देश के तहत निष्क्रिय खाता, इनएक्टिव अकाउंट और जीरो बैलेंस अकाउंट को बंद किया जाएगा.

1. निष्क्रिय खाता 

डॉर्मेंट अकाउंट या निष्क्रिय खाता एक तरह का ऐसा अकाउंट माना जाता है, जिसके तहत दो साल या उससे अधिक समय तक कोई ट्रांजेक्शन नहीं हुआ हो. ये अकाउंट साइबर अपराधियों के निशाने पर रहते हैं. ऐसे अकाउंट्स को बंद करके RBI कस्टमर्स और बैंकिंग सिस्टम को सेफ रख सकता है. 

2. इनएक्टिव अकाउंट क्या होता है? 

पिछले 12 महीनों या उससे अधिक समय तक निष्क्रिय रहने वाले अकाउंट भी बंद किए जाएंगे. इन खातों को सुरक्षित और धोखाधड़ी से बचाने के लिए यह फैसला लिया गया है. अगर आपका खाता इनएक्टिव की केटेगरी में आता है, तो बैंक से संपर्क करके आप इसे एक्टिव कर सकते हैं. 

3. जीरो बैलेंस अकाउंट 

लंबे समय तक शून्य बैलेंस बनाए रखने वाले अकाउंट भी बंद किए जाएंगे. यह कदम खाता दुरुपयोग रोकने, वित्तीय जोखिम कम करने और ग्राहकों को बैंक के साथ एक्टिव संबंध बनाए रखने के लिए उठाया गया है. 

कैसे बचा सकते हैं ये अकाउंट? 

KYC अपडेट करके आप अपना बैंक अकाउंट निष्क्रिय होने से बचा सकते हैं. अगर आपका भी ऐसा कोई अकाउंट है तो तुरंत बैंक से संपर्क करके आप KYC प्रक्रिया पूरी करें और अपने अकाउंट को निष्क्रिय होने से बचा सकते हैं. केवाईसी के लिए ऑनलाइन भी संपर्क कर सकते हैं. इसके साथ ही न्यूनतम बैलेंस अमाउंट बनाए रखें और ट्रांजेक्शन को एक्टिव रखकर आप अपने अकाउंट को बंद होने से बचा सकते हैं.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बैंक ऑफ बड़ौदा का bob PAL लॉन्च, शेयर और म्यूचुअल फंड गिरवी रखकर 5 करोड़ तक की क्रेडिट लिमिट

इस सुविधा के तहत ग्राहक अपने निवेश को बेचे बिना निजी या कारोबारी जरूरतों के लिए फंड का इस्तेमाल कर सकेंगे.

1 day ago

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

4 days ago

EPFO में बड़ा बदलाव: ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा, 51 लाख से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़ेंगे

12 साल बाद बढ़ाई गई EPFO की अनिवार्य कवरेज सीमा, 15,000 से 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

5 days ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

5 days ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

5 days ago


बड़ी खबरें

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

12 minutes ago

T-72 और T-90 टैंकों के लिए ₹586 करोड़ का करार, रक्षा मंत्रालय खरीदेगा स्वदेशी APUs

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन APUs को Make-II फ्रेमवर्क के तहत देश में ही विकसित किया गया है. Make-II के तहत उद्योगों की अगुवाई में रिसर्च और डेवलपमेंट को बढ़ावा दिया जाता है.

2 hours ago

बैंक हड़ताल पर सरकार की अपील, 28 सितंबर से प्रस्तावित स्ट्राइक वापस लेने को कहा

5 दिन तक प्रभावित हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं, हाफ इयरली क्लोजिंग के बीच हड़ताल से बढ़ सकती है परेशानी

1 hour ago

जिंदल इंडिया ने अमित खन्ना को बनाया चीफ ह्यूमन रिसोर्सेज ऑफिसर

जिंदल इंडिया में खन्ना स्टील और एल्युमीनियम कारोबार से जुड़े मानव संसाधन संबंधी मामलों की जिम्मेदारी संभालेंगे.

1 hour ago

टाटा संस की लिस्टिंग के समर्थन में उतरे शापूर मिस्त्री, टाटा ट्रस्ट्स से मांगा सहयोग

शापूरजी पलोनजी (SP) ग्रुप के पास टाटा संस की 18.37 फीसदी हिस्सेदारी है. समूह लंबे समय से इस हिस्सेदारी में अधिक तरलता चाहता है, क्योंकि उसकी होल्डिंग और ऑपरेटिंग कंपनियों पर बड़ी मात्रा में कर्ज है.

2 hours ago