होम / मीडिया सेंसेक्स / Viacom18 और Warner Bros Discovery के बीच हुई डील, JioCinema यूजर्स को मिलेगा फायदा

Viacom18 और Warner Bros Discovery के बीच हुई डील, JioCinema यूजर्स को मिलेगा फायदा

JioCinema यूजर्स अब HBO के कंटेंट का भी लुत्फ उठा सकेंगे. Viacom18 और Warner Bros Discovery के बीच एक नया मल्टी-ईयर एग्रीमेंट साइन हुआ है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

Viacom18 और Warner Bros. Discovery के बीच एक नया मल्टी-ईयर एग्रीमेंट साइन हुआ है. इसके तहत अब भारत में JioCinema पर अगले महीने से HBO का कंटेंट उपलब्ध कराया जाएगा. दोनों कंपनियों के बीच हुई इस डील के मुताबिक, JioCinema यूजर HBO Original, Max Orginal और Warner Bros. टेलीविजन सीरीज का आनंद उठा सकेंगे. खास बात ये है कि भारत में जियो सिनेमा पर ये कंटेंट उसी दिन प्रीमियर होगा, जिस दिन इसे अमेरिका में रिलीज किया जाएगा.

ये भी देख सकेंगे
डील में यह समझौता भी हुआ है कि HBO Original की मोस्ट-अवेटेड सीरीज भी JioCinema पर उपलब्ध कराई जाएंगी. इसमें White House Plumbers, The Idol, The Regime और The Sympathizer भी शामिल हैं. इतना ही नहीं, जियो सिनेमा यूजर्स Warner Bros. की ब्लॉकबस्टर सीरीज जैसे कि Harry Potter, Lord of the Rings और DC Universe के साथ-साथ Dexter's Laboratory और Tom & Jerry Kids जैसी बच्चों की एनिमेशन मूवीज का लुत्फ भी उठा सकेंगे.

साझेदारी पर जताई खुशी
वहीं, Max Original कंटेंट की बात करें, तो अब JioCinema यूजर्स And Just Like That, Peacemaker और The Flight Attendant जैसी सीरीज भी देख पाएंगे. Warner Bros. Discovery के भारत, दक्षिण पूर्व एशिया और कोरिया के प्रेसिडेंट Clement Schwebig ने डील के बारे में बताते हुए कहा कि वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी के ब्रैंड पूरे भारत में अविश्वसनीय रूप से लोकप्रिय हैं, और हम अपने स्थानीय फैंस को अपने प्रीमियम एचबीओ, मैक्स ओरिजिनल और वार्नर कंटेंट उपलब्ध कराने के लिए वायकॉम 18 के साथ साझेदारी करके खुश हैं.

बनाएंगे परफेक्ट डेस्टिनेशन
Viacom18 के SVOD और इंटरनेशनल बिजनेस के प्रमुख Ferzad Palia ने कहा कि जियो सिनेमा लाइव स्पोर्ट्स के लिए सबसे बड़ा मंच बन गया है. अब हम इसे सभी भारतीयों के मनोरंजन के लिए एक परफेक्ट डेस्टिनेशन बनाने के मिशन पर हैं. Warner Bros. Discovery के साथ रणनीतिक साझेदारी हमारे एलिट कंज्यूमर्स को हॉलीवुड का बेस्ट कंटेंट प्रदान करने की हमारी यात्रा में मील का पत्थर है. हमारा मानना है कि Warner Bros. Discovery प्रीमियम कंटेंट के लिए ग्लोबल स्टैण्डर्ड तय करता है और यह साझेदारी हमें अपने उपयोगकर्ताओं के लिए सबसे अच्छा और सबसे व्यापक गंतव्य बनाने देती है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ओम्निकॉम मीडिया इंडिया से शशि सिन्हा ने छोड़ा रणनीतिक सलाहकार पद

शशि सिन्हा, IPG Mediabrands India के सीईओ के तौर पर लंबे समय तक कंपनी का नेतृत्व कर चुके हैं और ओम्निकॉम-आईपीजी मीडियाब्रांड्स के भारत में विलय के दौरान भी उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी.

1 week ago

‘कृषि जागरण’ को कोर्ट से बड़ी राहत, जागरण प्रकाशन का मुकदमा खारिज, ₹10 लाख का जुर्माना भी लगा

कोर्ट ने 29 सितंबर 2020 को जारी निषेधाज्ञा आदेश को भी रद्द कर दिया. कोर्ट ने कहा कि प्रतिवादियों को सार्वजनिक रूप से जो नुकसान और अपमान झेलना पड़ा, उसके मद्देनजर वादी कंपनी को ₹10 लाख की लागत प्रतिवादियों को चुकानी होगी.

28-May-2026

जागरण ग्रुप ने डिजिटल स्टाफ को पैरेंट कंपनी में किया ट्रांसफर, आंतरिक पुनर्गठन के तहत बदलाव

कंपनी लागत नियंत्रण और डिजिटल ऑपरेशन को अधिक प्रभावी बनाने की कोशिश में जुट गई है.

02-April-2026

Network18 में बड़ा फेरबदल, नई पीढ़ी के नेतृत्व को मिली कमान

विशेषज्ञों का मानना है कि यह पुनर्गठन Network18 को तेजी से बदलते मीडिया परिदृश्य में अधिक प्रतिस्पर्धी बनाने और भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने में मदद करेगा.

21-March-2026

रोहित सावल का नया दांव: Zingabad के साथ Gen Z पर फोकस

Zingabad ने अपनी अनोखी मार्केटिंग रणनीति और म्यूजिक के जरिए दर्शकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाकर डिजिटल दुनिया में जोरदार शुरुआत की है.

19-March-2026


बड़ी खबरें

LIC के 31,500 करोड़ रुपये के OFS ने चौंकाए बैंकर, सरकार ने रिकॉर्ड समय में पूरी की सबसे बड़ी हिस्सेदारी बिक्री

इस हिस्सेदारी बिक्री के जरिए LIC ने मई 2027 की तय समयसीमा से काफी पहले 10% न्यूनतम सार्वजनिक शेयरधारिता की अनिवार्य शर्त भी पूरी कर ली.

10 hours ago

Shiprocket IPO: ₹1,618 करोड़ का पब्लिक इश्यू 12 अगस्त से खुलेगा, ₹92-97 तय हुआ प्राइस बैंड

कंपनी इस फंड का इस्तेमाल टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म को मजबूत करने, मार्केटिंग, कर्ज चुकाने और रणनीतिक अधिग्रहण के लिए करेगी.

10 hours ago

भारत के स्टील सेक्टर की मजबूत शुरुआत, अप्रैल-जुलाई में उत्पादन और खपत दोनों बढ़े; आयात में भी बड़ा उछाल

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों में कच्चे इस्पात का उत्पादन 2.6% बढ़कर 5.63 करोड़ टन पहुंचा, जबकि तैयार इस्पात की खपत 7.8% बढ़ी.

10 hours ago

सोने में 6-8% की गिरावट के बाद आएगी बड़ी तेजी! MOFSL ने 12-15 महीनों में 5,500 डॉलर का दिया लक्ष्य

ब्रोकरेज का अनुमान है कि मौजूदा स्तर से सोने में 6-8 फीसदी की गिरावट आ सकती है. इसके बाद कीमतें पहले 4,800 डॉलर प्रति औंस और फिर 12-15 महीनों में 5,500 डॉलर प्रति औंस से ऊपर पहुंच सकती हैं.

15 hours ago

बजाज जनरल इंश्योरेंस और Swiss Re की बड़ी साझेदारी, भारत में कमर्शियल इंश्योरेंस को मिलेगा बढ़ावा

इस साझेदारी के तहत हाई-टेक, मैन्युफैक्चरिंग और अंतरराष्ट्रीय कारोबार करने वाली भारतीय कंपनियों के लिए विशेष बीमा समाधान विकसित किए जाएंगे.

12 hours ago