✕

होम / बिजनेस / Stock Market: आज इन शेयरों में निवेश से बन सकता है आपका दिन, तेजी के मिले हैं संकेत

Stock Market: आज इन शेयरों में निवेश से बन सकता है आपका दिन, तेजी के मिले हैं संकेत

शेयर बाजार के लिए इस सप्ताह की शुरुआत शानदार रही. कल सेंसेक्स और निफ्टी दोनों उछाल के साथ बंद हुए थे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार (Stock Market) के 'अच्छे दिन' चल रहे हैं. इस सप्ताह के पहले कारोबारी दिन ही बाजार बड़ी छलांग के साथ बंद हुआ. इस दौरान, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 941.12 अंक चढ़कर 74671.28 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 223.45 अंकों की उछाल के साथ 22643.40 पर पहुंच गया. अंतरराष्‍ट्रीय बाजारों में मजबूती के बीच निवेशकों द्वारा चौतरफा की गई खरीदारी के चलते बाजार में यह तेजी देखने को मिली. चलिए जानते हैं कि आज कौनसे शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं.

इनमें आ सकता है उछाल
मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने आज के लिए कुछ शेयरों में तेजी और कुछ में मंदी के संकेत दिए हैं. सबसे पहले तेजी वाले शेयरों की बात करते हैं. IRCTC, Vadilal Industries, Westlife Foodworld, Shriram Finance और VST Tillers Tractors में आज तेजी देखने को मिल सकती है. जाहिर है ऐसे में इन शेयरों पर दांव लगाकर आप मुनाफा भी कमा सकते हैं. हालांकि, BW हिंदी आपको सलाह देता है कि स्टॉक मार्केट में निवेश से पहले किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से परामर्श जरूर कर लें, अन्यथा आपको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है. 

ये भी पढ़ें - बाबा को बड़ा झटका: Divya Pharmacy के ये 14 प्रोडक्ट्स बैन; आज SC में फिर सुनवाई 

इनमें है मंदी के संकेत
MACD ने Mankind Pharma, Waaree Technologies, Ion Exchange और Bajaj Finance में मंदी का रुख दर्शाया है. इसका मतलब है कि इन शेयरों में आज गिरावट आ सकती है. लिहाजा इनमें निवेश को लेकर सावधान रहें. मैनकाइंड फार्मा के शेयर कल उछाल के साथ 2,375 रुपए पर बंद हुए थे. इस साल अब तक ये शेयर 20% चढ़ चुका है. Waaree Technologies के शेयर में सोमवार को 4 प्रतिशत से ज्यादा की नरमी आई और यह 1,813.60 रुपए पर पहुंच गया. इसी तरह, Ion Exchange और Bajaj Finance भी कल बढ़त के साथ कारोबार करते रहे.

इनमें मजबूत खरीदारी
अब उन शेयरों के बारे में जानते हैं, जिनमें मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है. इस लिस्ट में, SBI, ICICI Bank, Axis Bank, Divis Labs और Grasim Industries का नाम शामिल है. इनमें से कुछ शेयरों ने अपना 52 वीक का हाई लेवल पार कर लिया है. एसबीआई की बात करें, तो कल यह शेयर करीब 3 प्रतिशत की मजबूती के साथ 825 रुपए पर बंद हुआ था. इसी तरह, ICICI Bank के लिए भी कल का दिन अच्छा रहा. मोबाइल ऐप की गड़बड़, सहायक कंपनी के डीमर्जर को लेकर विवाद के बावजूद बैंक के शेयर मजबूती हासिल करने में कामयाब रहे. इसी तरह, Axis Bank और Grasim Industries के शेयरों में भी सोमवार को उछाल देखने को मिला.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

धान की सीधी बुवाई का दायरा बढ़ा, 9 राज्यों में 81,000 हेक्टेयर तक पहुंचा बायर का कार्यक्रम

2023 में 3,500 हेक्टेयर से शुरू हुआ कार्यक्रम 2026 में 81,000 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र तक पहुंचा, किसानों को कम लागत और संसाधनों के बेहतर इस्तेमाल वाली खेती अपनाने में मदद

1 hour ago

भारत के इतिहास का सबसे बड़ा IPO, लेकिन एक बड़ा सवाल: आखिर यह किसके लिए है?

जियो के 30,213 करोड़ रुपये के इश्यू का 90 फीसदी से ज्यादा हिस्सा कर्ज चुकाने में जाएगा, कोई भी मौजूदा निवेशक एक भी शेयर नहीं बेच रहा है और रिलायंस के शेयरधारक तीन साल से ठहराव के बाद भी इंतजार कर रहे हैं. देश का सबसे बड़ा IPO अपने सबसे बड़े सवालों को अनुत्तरित छोड़ रहा है.

3 hours ago

चीन के साथ व्यापार घाटा 112 अरब डॉलर, रिश्ते सुधारने की कोशिश में जुटा भारत: पीयूष गोयल

पीयूष गोयल ने कहा कि भारत चीन के साथ एक बार फिर संबंध विकसित करने की दिशा में काम कर रहा है, लेकिन इस यात्रा का अंतिम परिणाम अभी तय नहीं है.

4 hours ago

AAAI ने 2026-27 के लिए नए बोर्ड की घोषणा की, स्वतंत्र विज्ञापन एजेंसियों को मिलेगा ज्यादा प्रतिनिधित्व

रेडिफ्यूजन ब्रांड सॉल्यूशंस का प्रतिनिधित्व करने वाले डॉ. संदीप गोयल AAAI के अध्यक्ष हैं, जबकि अनदर आइडिया के जयदीप गांधी उपाध्यक्ष के रूप में बोर्ड में शामिल हैं.

4 hours ago

त्योहारी सीजन में स्मार्टफोन की बिक्री 16% घटी, महंगे फोन और कम डिस्काउंट ने बिगाड़ा ग्राहकों का बजट

AIMRA) के मुताबिक, स्मार्टफोन की कमजोर मांग का असर केवल ऑनलाइन प्लेटफॉर्म तक सीमित नहीं है. नवरात्रि शुरू होने के बाद से ऑफलाइन दुकानों पर स्मार्टफोन की बिक्री में करीब 20 फीसदी की गिरावट आई है.

6 hours ago

बड़ी खबरें

शॉपर्स स्टॉप ने अयान सेन को एरिया मार्केटिंग हेड नियुक्त किया

शॉपर्स स्टॉप में शामिल होने से पहले सेन वी-मार्ट रिटेल लिमिटेड में जोनल मार्केटिंग मैनेजर के पद पर कार्यरत थे. उन्होंने इस कंपनी में एक साल से भी कम समय तक काम किया.

1 hour ago

दूसरों का ख्याल रखने से पहले खुद का रखें ध्यान, क्यों जरूरी है आत्म-देखभाल?

BW Businessworld के चेयरमैन और एडिटर-इन-चीफ तथा exchange4Media के संस्थापक डॉ. अनुराग बत्रा ने लेखिका, प्रमाणित मेटाफिजिशियन, माइंडसेट कोच, सामाजिक उद्यमी और Maheshwari Foundation की संस्थापक संगीता माहेश्वरी के साथ विचारोत्तेजक बातचीत की. 

2 hours ago