होम / मीडिया सेंसेक्स / सबसे तेज चैनल 'आज तक' की कंपनी TV Today के प्रॉफिट को लगा तगड़ा झटका!

सबसे तेज चैनल 'आज तक' की कंपनी TV Today के प्रॉफिट को लगा तगड़ा झटका!

कंपनी की कुल कमाई में सालाना आधार पर 11% की गिरावट देखने को मिली है जिसके बाद कंपनी की कमाई 225.01 करोड़ रुपये पर पहुंच गयी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

हाल ही में TV Today Network ने वित्त वर्ष 23 के चौथे क्वार्टर के लिए अपने नतीजों की घोषणा की है. इस क्वार्टर के दौरान TV Today Network को ऑपरेशंस से 217.14 करोड़ रुपये की कमाई हुई है जो पिछले साल के मुकाबले 10.4% कम है. पिछले साल इसी क्वार्टर में कंपनी को ऑपरेशंस से 242.26 करोड़ रुपयों की कमाई हुई थी. 

कमाई में हुई भयानक गिरावट
31 मार्च 2023 को खत्म हुए क्वार्टर के दौरान कंपनी की कुल कमाई में सालाना आधार पर 11% की गिरावट देखने को मिली है जिसके बाद कंपनी की कमाई 225.01 करोड़ रुपये पर पहुंच गयी. वहीं दूसरी तरफ, कंपनी का खर्च 1.1% बढ़कर 207.36 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है जबकि पिछले साल इसी क्वार्टर के दौरान यह 205.17 करोड़ रुपयों पर पहुंच गया है. पिछले साल इसी क्वार्टर के दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट 35.88 करोड़ रुपये हुआ करता था जो 85% की गिरावट के बाद वित्त वर्ष 23 के चौथे क्वार्टर में 5.38 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. 

रेडियो ब्रॉडकास्टिंग में भी हुई गिरावट
31 मार्च 2023 को खत्म हुए क्वार्टर के दौरान कंपनी को टेलीविजन और अन्य मीडिया ऑपरेशंस से 213.25 करोड़ रुपये की कमाई हुई जबकि पिछले साल यह 236.13 करोड़ रुपये हुआ करती थी. साथ ही कंपनी को अपने रेडियो ब्रॉडकास्टिंग रिजल्ट्स में गिरावट देखने को मिली है. वित्त वर्ष 23 के चौथे क्वार्टर में कंपनी को रेडियो ब्रॉडकास्टिंग के माध्यम से 3.89 करोड़ रुपयों की कमाई हुई थी जबकि पिछले साल इस सेगमेंट से कंपनी को 6.13 करोड़ रुपयों की कमाई हुई थी. 

क्या है TV Today Network?
एनालिस्ट फर्म Elara Securities के करन तौरानी के अनुसार, वित्त वर्ष 23 के दौरान टेलीविजन सेगमेंट ने 18.8% के अच्छे EBITDA मार्जिन पर ऑपरेट किया है लेकिन कोई बहुत बड़ी छलांग देखने को नहीं मिली है. वित्त वर्ष 24 में TV Today Network की कमाई में 20% की वृद्धि होने की उम्मीद है. ऐसा वित्त वर्ष 23 के दूसरे हाफ के दौरान त्यौहारों की वजह से संभव हो सकता है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Aajtak, Good News Today, Aaj Tak HD, India Today जैसे 24 घंटे चलने वाले न्यूज चैनलों की ब्रॉडकास्टिंग TV Today Network के द्वारा ही की जाती है. इसके साथ ही कंपनी का एक रेडियो स्टेशन भी है जिसका नाम 104.8 FM इश्क है. इस रेडियो को दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में सुना जा सकता है. 
 

यह भी पढ़ें: कंपनी ने किया 4000 करोड़ का फ्रॉड? ED ने की छापेमारी!

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ओम्निकॉम मीडिया इंडिया से शशि सिन्हा ने छोड़ा रणनीतिक सलाहकार पद

शशि सिन्हा, IPG Mediabrands India के सीईओ के तौर पर लंबे समय तक कंपनी का नेतृत्व कर चुके हैं और ओम्निकॉम-आईपीजी मीडियाब्रांड्स के भारत में विलय के दौरान भी उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी.

28-July-2026

‘कृषि जागरण’ को कोर्ट से बड़ी राहत, जागरण प्रकाशन का मुकदमा खारिज, ₹10 लाख का जुर्माना भी लगा

कोर्ट ने 29 सितंबर 2020 को जारी निषेधाज्ञा आदेश को भी रद्द कर दिया. कोर्ट ने कहा कि प्रतिवादियों को सार्वजनिक रूप से जो नुकसान और अपमान झेलना पड़ा, उसके मद्देनजर वादी कंपनी को ₹10 लाख की लागत प्रतिवादियों को चुकानी होगी.

28-May-2026

जागरण ग्रुप ने डिजिटल स्टाफ को पैरेंट कंपनी में किया ट्रांसफर, आंतरिक पुनर्गठन के तहत बदलाव

कंपनी लागत नियंत्रण और डिजिटल ऑपरेशन को अधिक प्रभावी बनाने की कोशिश में जुट गई है.

02-April-2026

Network18 में बड़ा फेरबदल, नई पीढ़ी के नेतृत्व को मिली कमान

विशेषज्ञों का मानना है कि यह पुनर्गठन Network18 को तेजी से बदलते मीडिया परिदृश्य में अधिक प्रतिस्पर्धी बनाने और भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने में मदद करेगा.

21-March-2026

रोहित सावल का नया दांव: Zingabad के साथ Gen Z पर फोकस

Zingabad ने अपनी अनोखी मार्केटिंग रणनीति और म्यूजिक के जरिए दर्शकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाकर डिजिटल दुनिया में जोरदार शुरुआत की है.

19-March-2026


बड़ी खबरें

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

1 hour ago

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

8 minutes ago

सरकार ने वाणिज्यिक कोयला खदानों की 16वीं नीलामी शुरू की, 9 राज्यों के 25 ब्लॉक शामिल

2020 में निजी क्षेत्र की भागीदारी शुरू होने के बाद अब तक 147 कोयला खदानों की नीलामी, छह पहले आवंटित खदानों के लिए विकास एवं उत्पादन समझौते भी हुए.

20 minutes ago

टाटा संस लिस्टिंग पर टाटा ट्रस्ट्स की असहमति, दूसरे विकल्प तलाशने का फैसला

17 सितंबर को हुई टाटा संस के निदेशक मंडल की बैठक में टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल एन. टाटा ने समूह की एक सदी से अधिक पुरानी संरचना को बनाए रखने के पक्ष में ट्रस्ट्स का रुख दोहराया.

55 minutes ago

ICICI प्रूडेंशियल लाइफ के टर्म प्लान कारोबार में 53.89% की वृद्धि, दावा निपटान अनुपात 99.3%: रिपोर्ट

31 मार्च 2026 तक दिल्ली में 3.69 लाख लोगों को बीमा सुरक्षा, बीमित राशि ₹1.30 लाख करोड़; कंपनी ने पिछले सात साल में ग्राहकों को ₹6,087 करोड़ के लाभ दिए.

30 minutes ago