होम / मीडिया सेंसेक्स / सुप्रिय प्रसाद का 'नीलकंठ' लुक, फिर दिखाना होगा अपना 'करिश्मा'

सुप्रिय प्रसाद का 'नीलकंठ' लुक, फिर दिखाना होगा अपना 'करिश्मा'

असली खेल अभी बाकी है. इन सबके बीच बॉस को नई होप दे रही एक एंकर, जो इस नए परिवर्तन पर ओके टाइप है.

अभिषेक मेहरोत्रा 4 years ago

नई दिल्ली: समुद्र मंथन में जहां कई अद्भुत और अमूल्य उपहारों के साथ अनमोल अमृत निकला, तो साथ में विष भी था, जिसे भगवान भोलेनाथ ने अपने कंठ में केंद्रित कर लिया. इसी कारण वे 'नीलकंठ' नाम से जाने भी जाते हैं. उनके इस बड़े फैसले के चलते ही मंथन से निकले अमृत की खूब चर्चा होती है.

ऐसे ही एक बड़े मंथन से गुजर रहा है दशकों तक देश का नंबर वन हिंदी न्यूज चैनल रहा 'आजतक'. इस चैनल ने सबसे बड़ा दांव खेलकर जानी-मानी न्यूज पर्सनैलिटी को अपने पाले में कर देश में सबसे पहले टीवी चैनल लॉन्च करने वाले मीडिया समूह को तगड़ा झटका दिया है. पर ये पूरा खेल पूरी तरह से ‘गुडी-गुडी’ टाइप नहीं है. सूत्रों की मानें तो चैनल में हुई विराट टीआरपी गेनर पर्सनेलिटी की एंट्री से कुछ कौतूहल भी है, लेकिन इन सबके बीच सबसे ज्यादा कूल सुप्रिय प्रसाद अपनी चिर परिचित मुस्कान के साथ अंदर-बाहर सबको मैनेज करने की पूरी कोशिश में जुटे हुए हैं.

सबसे पहले बात करते हैं अंग्रेजी के उस बड़े चेहरे की, जो समूह के अंग्रेजी-हिंदी चैनलों और पोर्टलों पर नियमित तौर पर दिखता है और जो ट्विटर फॉलोअर्स के मामले में भी किसी से कमतर नहीं है. पर नए परिवर्तन में वो बहुत नाखुश हैं और ये बात उन्होंने इंडिया टुडे मैनेजमेंट के सामने दर्ज भी करा दी है. बड़ी बात ये है कि छत्तीस के आंकड़े वाली इस जोड़ी को अब कैसे हैंडल करेंगे मिस्टर एसपी यानी सुप्रिय प्रसाद, ये तो भगवान ही जाने!

फिर नंबर आता है एसपी की सबसे तेजतर्रार एंकर का. चैनल की पहचान और चैनल के अंदर-बाहर नंबर-1 की पोजिशन रखने वालीं यह मोहतरमा भी आजकल बिंदास नहीं दिख रही हैं. चैनल की ओर से 'राष्ट्रवाद' का सबसे बड़ा चेहरा रहीं मोहतरमा के राष्ट्रवाद को ही अब बड़ी चुनौती मिलेगी. ऐसे में अब राष्ट्रवादी ऑडियंस के बंटवारे के बाद उनके हाथ कितना लगेगा, ये भी यक्ष प्रश्न है. इतने बड़े फैसले के दौरान उनकी राय न लिए जाने से कहीं न कहीं वह आहत भी हैं.

इधर उनकी महत्वाकांक्षाओं को समझते हुए प्रतिद्वंद्वी उन्हें अपने पाले में ले जाकर 'TIT FOR TAT'  खेलना चाह रहे हैं, पर उनके करीबी इस संभावना को प्रबलता से खारिज कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि मान मनव्वल का दौर चल रहा है और उसमें सफलता पा ली जाएगी. पर सब खतरनाक, So Sorry 'खबरदार' मूड में हैं.

अब आते हैं बॉस की ट्रस्टवर्दी एंकर पर. उन्हें पहले से ही कॉन्फिडेंस में लिया जा चुका है. तगड़ा प्रमोशन देकर प्रोफाइल बड़ी की गई है. अब पूरे एक नए चैनल का प्रभारी बनाकर व्यस्तता भी बढ़ाई गई है. ऐसे में माना जा रहा है कि उनकी तरफ से ट्रबल कम ही रहेगा. पर उनके हाथ से प्राइम टाइम तो निकल ही सकता है, ऐसे में गुड न्यूज और गुड बाय के बीच की बारीक रेखा पर लगातार नजर बनाकर रखनी होगी.

इसी बीच खबर ये भी है बॉस के दरवाजे पर एक और 'दस्तक' भी सुनी गई है. उनका अपना और सदैव अपना रहने वाला एंकर भी शो टाइम फ्लक्चुएशन का शिकार बन सकता है. ऐसे में अब दुलार बढ़ाना ही होगा. भाई आजकल वैसे भी दूसरे प्रदेश में किसी गेस्ट हाउस में है. सूरत से गुवाहाटी वाले इस दौर में हॉर्स ट्रेडिंग चरम पर है पर माना जाता है कि पद, पैसा और प्रतिष्ठा से ऊपर उनका बॉस के साथ रिश्ता अहम है, इसलिए यहां दुलार से ही काम चल जाएगा.

पर असली खेल अभी बाकी है. इन सबके बीच बॉस को नई होप दे रही एक एंकर, जो इस नए परिवर्तन पर ओके टाइप है. आकलन लगाया जा रहा है कि उनके लिए यह बेस्ट टाइम है, जब उनके राष्ट्रवाद और सबसे बड़े राष्ट्रवाद का कॉम्बो 1+1= 2 नहीं बल्कि 1+1= 11 वाले होरिजन पर जाएगा. बड़ी बात ये भी है वह आजकल टीवी के साथ डिजिटल के भी लर्निंग प्रोसेस का हिस्सा बनी हुई हैं. ऐसे में उनकी ओर से कुछ डिमांडिंग अभी सुनने में आया नहीं है, पर प्रतिद्वंद्वी प्रतिष्ठान की नजर उन पर भी है.

जॉली स्वभाव की ये एंकर मीडिया इंडस्ट्री में सबके साथ कूल रिलेशनशिप  रखती हैं, ऐसे में कब किस ओर से क्या प्रपोजल आ जाए पता नहीं! और मन बदलने में देर भी नहीं लगती है.

अब बात करते हैं चैनल के उस नए युवा चेहरे की जो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर हिट है, पर टीवी पर उन्हें कितना समय मिलेगा, यह भी देखना होगा, लेकिन आजकल 'समझदार' टीवी एंकर डिजिटल की असली ताकत जानते हैं। ऐसे में सवाल यह है कि टीवी प्रेम को वे डिजिटल की ओर कितना डायवर्ट कर पाएंगे.

एक कहावत है कि अंत भला तो सब भला, ऐसे में माना जा रहा है कि एपी और केपी के भरोसेमंद एसपी हमेशा की तरह अपनी कुशल मैनेजमेंट स्किल से सब कुछ सेट कर लेंगे और इस बार पहले के भी रिकॉर्ड तोड़कर नया कीर्तमान रचेंगे. आमीन!


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ओम्निकॉम मीडिया इंडिया से शशि सिन्हा ने छोड़ा रणनीतिक सलाहकार पद

शशि सिन्हा, IPG Mediabrands India के सीईओ के तौर पर लंबे समय तक कंपनी का नेतृत्व कर चुके हैं और ओम्निकॉम-आईपीजी मीडियाब्रांड्स के भारत में विलय के दौरान भी उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी.

28-July-2026

‘कृषि जागरण’ को कोर्ट से बड़ी राहत, जागरण प्रकाशन का मुकदमा खारिज, ₹10 लाख का जुर्माना भी लगा

कोर्ट ने 29 सितंबर 2020 को जारी निषेधाज्ञा आदेश को भी रद्द कर दिया. कोर्ट ने कहा कि प्रतिवादियों को सार्वजनिक रूप से जो नुकसान और अपमान झेलना पड़ा, उसके मद्देनजर वादी कंपनी को ₹10 लाख की लागत प्रतिवादियों को चुकानी होगी.

28-May-2026

जागरण ग्रुप ने डिजिटल स्टाफ को पैरेंट कंपनी में किया ट्रांसफर, आंतरिक पुनर्गठन के तहत बदलाव

कंपनी लागत नियंत्रण और डिजिटल ऑपरेशन को अधिक प्रभावी बनाने की कोशिश में जुट गई है.

02-April-2026

Network18 में बड़ा फेरबदल, नई पीढ़ी के नेतृत्व को मिली कमान

विशेषज्ञों का मानना है कि यह पुनर्गठन Network18 को तेजी से बदलते मीडिया परिदृश्य में अधिक प्रतिस्पर्धी बनाने और भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने में मदद करेगा.

21-March-2026

रोहित सावल का नया दांव: Zingabad के साथ Gen Z पर फोकस

Zingabad ने अपनी अनोखी मार्केटिंग रणनीति और म्यूजिक के जरिए दर्शकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाकर डिजिटल दुनिया में जोरदार शुरुआत की है.

19-March-2026


बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

14 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

12 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

12 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

18 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

16 hours ago