होम / मीडिया सेंसेक्स / कली पुरी की गुगली से बोल्ड हुए सभी चैनल, अब 'डबल इंजन' की 'बुलेट ट्रेन' बनेगा आजतक

कली पुरी की गुगली से बोल्ड हुए सभी चैनल, अब 'डबल इंजन' की 'बुलेट ट्रेन' बनेगा आजतक

‘आजतक’ और सुधीर चौधरी के कॉम्बो की तुलना अब योगी-मोदी की डबल इंजन वाली सरकार से की जा सकती है.

अभिषेक मेहरोत्रा 4 years ago

इस हफ्ते के पहले दिन यानी सोमवार को टीवी न्यूज चैनलों पर आपने कई खबरें देखी होंगी, पर जो खबर सब न्यूज चैनलों के न्यूजरूम में चर्चा बटोर रही थी, वो थी ‘जी न्यूज’ के पूर्व एडिटर-इन-चीफ और सीईओ सुधीर चौधरी का चौंकाने वाला फैसला. और वो फैसला है- उनका देश के नंबर 1 चैनल ‘आजतक’ के साथ जुड़ना. दोपहर तक ‘इंडिया टुडे’ समूह की वाइस चेयरपर्सन कली पुरी का मेल सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो देर रात सुधीर चौधरी ने ‘आजतक’ के लिए शूट हुआ अपना पहला प्रोमो भी शेयर कर दिया.

ट्विटर पर कल के टॉप 20 ट्रेंड्स में पांच ट्रेंड्स जो करीब आठ से 10 घंटे तक टॉप ट्रेंड बने रहे, वो थे- #SudhirOnAajtak #SudhirJoinedAajtak #SudhirChaudhuary #सुधीरचौधरी और #Aajtak. अगर सबसे पहले ट्रेंड की बात करें तो इसी पर 25 हजार से अधिक ट्वीट हुए हैं. किसी भी पत्रकार द्वारा किसी संस्थान से जुड़ने को लेकर इतनी बड़ी संख्या में ट्वीट का अभी तक का एक रिकॉर्ड है. अगर सभी पांचों ट्रेंड की बात करें तो ये आंकड़ा मंगलवार सुबह पांच बजे तक 75 हजार ट्वीट्स की संख्या को पार कर गया है. ऐसे में ये कहना अतिश्योक्ति नहीं होगा कि जो कद बॉलीवुड में ‘अमिताभ बच्चन’ का है, वही आज टीवी न्यूज मीडिया में सुधीर चौधरी का है.

‘आजतक’ और सुधीर चौधरी के कॉम्बो की तुलना अब योगी-मोदी की डबल इंजन वाली सरकार से की जा सकती है. बस अब देखना ये है कि ये नया कॉम्बो क्या ‘आजतक’ की ऊंचाइयों का वो रिकॉर्ड तोड़ पाएगा, जो एक जमाने से वर्तमान दौर तक उसके संस्थापक एसपी सिंह से लेकर स्टार एंकर्स दीपक चौरसिया, अजय सिंह, पुण्य प्रसून बाजपेयी, अंजना ओम कश्यप और श्वेता सिंह ने बनाया है.

सुधीर चौधरी अपने पिछले संस्थान में ‘इंडिविजुअली लार्जन देन इंस्टीट्यूशन’ वाले मोड में आ गए थे. इसकी बानगी गाहे बगाहे उनके करीबी इस बात से देते रहते हैं कि संस्थान से करीब दस लाख ज्यादा ट्विटर फॉलोअर तो सुधीर के हैं, पर ‘आजतक’ पर सुधीर की ये ताकत बहुत बढ़ जाएगी, क्योंकि जहां सुधीर चौधरी के पास सात मिलियन से ज्यादा ट्विटर फॉलोअर्स हैं तो ‘आजतक’ का इंडिविजुअल ट्विटर हैंडल करीब 18 मिलियन का है. जैसा कि हम सब जानते हैं कि जब ‘आजतक’ कुछ ठानता है तो समूह के सभी चैनलों और सोशल मीडिया हैंडल्स का भरपूर प्रयोग करता है तो ऐसा में उम्मीद है कि सुधीर चौधरी के साथ ‘आजतक’ की व्यूअरशिप रीच टीवी मीडिया का एक नया इतिहास रचेगी.

ऐसे में ‘इंडिया टुडे’ ग्रुप और सुधीर चौधरी की इस जुगलबंदी को लेकर कई न्यूज चैनलों के न्यूजरूम में न्यूज मास्टर्स के माथे पर लकीरें देखी गई हैं. अब सब प्राइम टाइम को लेकर नई-नई स्ट्रैटजी सोचने लगे हैं. गौरतलब है कि तीन महीने पहले जब ‘बार्क’ (BARC) ने दोबारा टीआरपी जारी करना शुरू किया, तो बेहद चौंकाने वाली रैंकिंग के साथ ‘टीवी9 भारतवर्ष’ ने नंबर वन की पोजिशन कई हफ्तों तक अपने कब्जे में रखी.

साथ ही रजत शर्मा के नेतृत्व में ‘इंडिया टीवी’ और किशोर अजवाणी की अगुवाई में ‘न्यूज18 हिंदी’ रैंकिग के पायदान में ‘आजतक’ के लिए लगातार चुनौती बन रहा था. ऐसे में अब ये डबल इंजन की सरकार का दावपेंच इन चैनलों पर कितना भारी पड़ेगा, ये अगले महीने तक साफ हो जाएगा. या यूं कहें कि सावन का मौसम खुद बताएगा कि कौन कितने पानी में है.... अबकी सावन का महीना भारतीय टीवी न्यूज की दुनिया को बताएगा कि सावन सूखा जाएगा या फिर सुप्रिय प्रसाद के पैट डायलॉग झमाझम....की तर्ज पर ‘आजतक’ में इस बार आया सावन झूम के होगा.

वैसे इस नए कॉम्बिनेशन के बाद इंडिया टुडे ग्रुप की वाइस चेयरपर्सन कली पुरी की मीडिया इंडस्ट्री में बेहद ताकतवर हो गई हैं, जिनके पास मीडिया के माहिर संपादक सुप्रिय प्रसाद और हिंदी टीवी मीडिया का सबसे बड़ा चेहरा सुधीर चौधरी है. साथ ही डिबेट शो की धाकड़ एंकर अंजना ओम कश्यप, स्पेशल शो में पारंगत श्वेता सिंह, फील्ड रिपोर्टिंग का दमकता चेहरा चित्रा त्रिपाठी, सौम्या का परिचायक सईद अंसारी भी उनके आसमान के चमकते सितारे हैं.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ओम्निकॉम मीडिया इंडिया से शशि सिन्हा ने छोड़ा रणनीतिक सलाहकार पद

शशि सिन्हा, IPG Mediabrands India के सीईओ के तौर पर लंबे समय तक कंपनी का नेतृत्व कर चुके हैं और ओम्निकॉम-आईपीजी मीडियाब्रांड्स के भारत में विलय के दौरान भी उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी.

28-July-2026

‘कृषि जागरण’ को कोर्ट से बड़ी राहत, जागरण प्रकाशन का मुकदमा खारिज, ₹10 लाख का जुर्माना भी लगा

कोर्ट ने 29 सितंबर 2020 को जारी निषेधाज्ञा आदेश को भी रद्द कर दिया. कोर्ट ने कहा कि प्रतिवादियों को सार्वजनिक रूप से जो नुकसान और अपमान झेलना पड़ा, उसके मद्देनजर वादी कंपनी को ₹10 लाख की लागत प्रतिवादियों को चुकानी होगी.

28-May-2026

जागरण ग्रुप ने डिजिटल स्टाफ को पैरेंट कंपनी में किया ट्रांसफर, आंतरिक पुनर्गठन के तहत बदलाव

कंपनी लागत नियंत्रण और डिजिटल ऑपरेशन को अधिक प्रभावी बनाने की कोशिश में जुट गई है.

02-April-2026

Network18 में बड़ा फेरबदल, नई पीढ़ी के नेतृत्व को मिली कमान

विशेषज्ञों का मानना है कि यह पुनर्गठन Network18 को तेजी से बदलते मीडिया परिदृश्य में अधिक प्रतिस्पर्धी बनाने और भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने में मदद करेगा.

21-March-2026

रोहित सावल का नया दांव: Zingabad के साथ Gen Z पर फोकस

Zingabad ने अपनी अनोखी मार्केटिंग रणनीति और म्यूजिक के जरिए दर्शकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाकर डिजिटल दुनिया में जोरदार शुरुआत की है.

19-March-2026


बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

14 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

12 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

12 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

18 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

16 hours ago