होम / मीडिया सेंसेक्स / Zee Media को Q2FY23 में लगा झटका, जानिए कहां-कहां कितनी आई गिरावट

Zee Media को Q2FY23 में लगा झटका, जानिए कहां-कहां कितनी आई गिरावट

ZMCL ने Q2FY23 का रिजल्ट घोषित कर दिया है. जानिए कंपनी ने इस दौरान कैसा परफॉर्म किया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: Zee Media Corporation Limited (ZMCL) ने 30 सितंबर, 2022 को समाप्त हुए Q2FY23 में 195.59 करोड़ रुपये का राजस्व हासिल किया है, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 5.8 प्रतिशत कम है. पिछले साल इसी तिमाही में ZMCL ने 207.63 करोड़ रुपये का राजस्व हासिल किया था. ग्रुप ने ऑपरेटिंग रेवेन्यू में भी 5.5 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की है. Q2FY23 के दौरान ग्रुप का ऑपरेटिंग रेवेन्यू 194.77 करोड़ रुपये है, जो पिछले साल समान अवधि के दौरान 206.14 करोड़ रुपये था.

एडवरटाइजिंग रेवेन्यू में भी 5.5 प्रतिशत की गिरावट
ZMCL ने एडवरटाइजिंग रेवेन्यू में भी 5.5 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की है. Q2FY23 के दौरान कंपनी का एडवरटाइजिंग रेवेन्यू 184.29 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल समान अवधि में 195.05 करोड़ रुपये था. ग्रुप के सब्सक्रिप्शन रेवेन्यू में भी 7.8 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है. Q2FY23 में ग्रुप का सब्सक्रिप्शन रेवेन्यू 8.9 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल समान अवधि यानी Q2FY22 में 9.65 करोड़ रुपये था. हालांकि बिक्री और अन्य सेवाओं में कंपनी ने Q2FY23 में 9.8% की वृद्धि दर्ज की.

नेटवर्क के कुल खर्च में 21.2 प्रतिशत की वृद्धि
Q2FY23 के दौरान नेटवर्क के कुल खर्च में 21.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई और खर्च बढ़कर 174.38 करोड़ रुपये हो गया. पिछले साल समान अवधि के दौरान नेटवर्क का खर्च 143.89 करोड़ रुपये था. ग्रुप का ऑपरेटिंग खर्च भी 22.4 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 35.14 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल की समान तिमाही के दौरान 28.72 करोड़ रुपये था.

कर्मचारियों के लाभ पर 68.80 करोड़ रुपये खर्च
कंपनी ने Q2FY23 में कर्मचारियों के लाभ पर 68.80 करोड़ रुपये खर्च किया, जो पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 36.4 प्रतिशत ज्यादा है. पिछले साल कंपनी ने इसी अवधि के दौरान 50.43 करोड़ रुपये खर्च किए थे. इस बीच, कंपनी का विपणन, वितरण और व्यवसाय प्रचार खर्च Q2FY23 में 36.3 प्रतिशत घटकर 15.41 करोड़ रुपये हो गया, जो Q2FY22 में 24.19 करोड़ रुपये था.

ZMCL के 14 टीवी समाचार चैनल
ZMCL के 14 टीवी समाचार चैनलों में 1 इंटरनेशनल, 4 नेशनल और 9 लोकल भाषा के चैनल शामिल हैं. इसके साथ ही 5 डिजिटल चैनल और 17 डिजिटल ब्रांड भी हैं, जिसकी वजह से ZMCL देश के सबसे बड़े समाचार नेटवर्क में से एक बना हुआ है.

रेटिंग के मुद्दे को उठाती रही है ZMCL
कॉर्पोरेट विकास में, ZMCL ने कमाई से जुड़े एक रिलीज में यह बताया है कि ZMCL बार-बार लैंडिंग पेजों / चैनलों के उपयोग से निकाली जा रही रेटिंग के मुद्दे को उठाती रही है. रिलीज में बताया गया है, "ZMCL का मानना ​​है कि ऐसे लैंडिंग पेजों/चैनलों के प्रभाव पर विचार नहीं किया जाना चाहिए क्योंकि ये चैनल/सेवाएं व्यावसायिक शर्तों पर प्राप्त की जाती हैं. इस मुद्दे का लंबित समाधान, ZMCL ने समीक्षाधीन तिमाही के दौरान टीवी चैनलों के लिए BARC रेटिंग को निलंबित करने की मांग की है."

विज्ञप्ति में आगे कहा गया है कि बोर्ड की नामांकन और पारिश्रमिक कमेटी ने अपनी बैठक में डायरेक्टर के रूप में नियुक्ति के लिए पुरुषोत्तम वैष्णव की उम्मीदवारी पर विचार किया और प्रबंधन को सूचना और प्रसारण मंत्रालय के साथ पूर्व अप्रूवल प्राप्त करने के लिए अपेक्षित आवेदन दाखिल करने की सलाह दी है.

VIDEO : Trade fair: शुरुआती दिनों में अफगानी व्‍यापारियों का कितना हुआ कारोबार?


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ओम्निकॉम मीडिया इंडिया से शशि सिन्हा ने छोड़ा रणनीतिक सलाहकार पद

शशि सिन्हा, IPG Mediabrands India के सीईओ के तौर पर लंबे समय तक कंपनी का नेतृत्व कर चुके हैं और ओम्निकॉम-आईपीजी मीडियाब्रांड्स के भारत में विलय के दौरान भी उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी.

28-July-2026

‘कृषि जागरण’ को कोर्ट से बड़ी राहत, जागरण प्रकाशन का मुकदमा खारिज, ₹10 लाख का जुर्माना भी लगा

कोर्ट ने 29 सितंबर 2020 को जारी निषेधाज्ञा आदेश को भी रद्द कर दिया. कोर्ट ने कहा कि प्रतिवादियों को सार्वजनिक रूप से जो नुकसान और अपमान झेलना पड़ा, उसके मद्देनजर वादी कंपनी को ₹10 लाख की लागत प्रतिवादियों को चुकानी होगी.

28-May-2026

जागरण ग्रुप ने डिजिटल स्टाफ को पैरेंट कंपनी में किया ट्रांसफर, आंतरिक पुनर्गठन के तहत बदलाव

कंपनी लागत नियंत्रण और डिजिटल ऑपरेशन को अधिक प्रभावी बनाने की कोशिश में जुट गई है.

02-April-2026

Network18 में बड़ा फेरबदल, नई पीढ़ी के नेतृत्व को मिली कमान

विशेषज्ञों का मानना है कि यह पुनर्गठन Network18 को तेजी से बदलते मीडिया परिदृश्य में अधिक प्रतिस्पर्धी बनाने और भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने में मदद करेगा.

21-March-2026

रोहित सावल का नया दांव: Zingabad के साथ Gen Z पर फोकस

Zingabad ने अपनी अनोखी मार्केटिंग रणनीति और म्यूजिक के जरिए दर्शकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाकर डिजिटल दुनिया में जोरदार शुरुआत की है.

19-March-2026


बड़ी खबरें

RBI का बड़ा कदम: लोन की ब्याज दर और छिपे चार्ज पर लगेगी लगाम, ग्राहकों के लिए नए नियमों का प्रस्ताव

रिजर्व बैंक ने लोन की कीमत तय करने के लिए एक समान फ्रेमवर्क का ड्राफ्ट जारी किया है. इसमें फ्लोटिंग रेट वाले रिटेल और MSME लोन को बाहरी बेंचमार्क से जोड़ने, स्प्रेड में मनमानी रोकने और छोटे कर्ज पर APR की सीमा तय करने का प्रस्ताव है.

2 hours ago

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

54 minutes ago

AI सेक्टर में भारत की बड़ी छलांग, L&T बनाएगी चेन्नई में 10,000 GPU वाली देश की सबसे बड़ी AI फैक्ट्री

भारत में AI इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर बड़ा निवेश सामने आया है. लार्सन एंड टुब्रो (L&T) को करीब ₹10,000 करोड़ से ₹15,000 करोड़ का बड़ा ऑर्डर मिला है.

1 hour ago

₹401 करोड़ के GST गोलमाल का खुलासा, CAG ऑडिट में 1,334 मामले सामने आए

CAG की ऑडिट रिपोर्ट में वर्क्स कॉन्ट्रैक्ट और कंस्ट्रक्शन सेक्टर में GST नियमों के उल्लंघन के 1,334 मामले सामने आए हैं. इनमें से 903 मामलों में विभाग ने आपत्तियां स्वीकार की हैं.

3 hours ago

भारत-SACU व्यापार वार्ता का खाका तैयार, एक साल में समझौता पूरा करने का लक्ष्य

भारत और दक्षिण अफ्रीका के नेतृत्व वाले पांच देशों के समूह साउदर्न अफ्रीकन कस्टम्स यूनियन यानी SACU ने प्रस्तावित ट्रेड डील के लिए बातचीत का औपचारिक खाका तय कर लिया है.

3 hours ago