होम / मीडिया सेंसेक्स / Adani Group ने पूरा किया NDTV का टेकओवर, इतने करोड़ में खरीदे रॉय दंपत्ति के शेयर्स

Adani Group ने पूरा किया NDTV का टेकओवर, इतने करोड़ में खरीदे रॉय दंपत्ति के शेयर्स

गौरतलब है कि 23 अगस्त को अडानी समूह ने इस बात की घोषणा की थी कि वो समाचार चैनल को खरीदने जा रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्लीः अडानी समूह ने समाचार चैनल NDTV (New Delhi Television) को खरीदने की प्रक्रिया जो पांच माह पहले अगस्त में शुरू हुई थी वो 30 दिसंबर को पूरी कर ली गई है. गौरतलब है कि 23 अगस्त को अडानी समूह ने इस बात की घोषणा की थी कि वो समाचार चैनल को खरीदने जा रही है. ग्रुप ने आज शेयर मार्केट को सूचना दी कि उसने NDTV के संस्थापक प्रणय रॉय और राधिका रॉय के 27 फीसदी शेयर्स खरीद लिए हैं. 

समूह ने बीएसई को सूचित किया, “हम आपको सूचित करते हैं कि आरआरपीआर, कंपनी की एक अप्रत्यक्ष सहायक कंपनी और एनडीटीवी के प्रमोटर/प्रमोटर समूह के सदस्य, ने प्रणय रॉय और राधिका रॉय (“सेलर्स”) से एनडीटीवी में 27.26% इक्विटी हिस्सेदारी हासिल कर ली है. भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (शेयरों और अधिग्रहणों का पर्याप्त अधिग्रहण) विनियम, 2011 के तहत ये प्रक्रिया पूरी की गई है. 

अडानी समूह के पास आई 56.45 फीसदी हिस्सेदारी

स्टॉक एक्सचेंजों के साथ की गई फाइलिंग के अनुसार, आरआरपीआर के पास अब एनडीटीवी में 56.45% इक्विटी हिस्सेदारी होगी, क्योंकि आरआरपीआर के पास पहले से ही एनडीटीवी में 29.18 प्रतिशत इक्विटी हिस्सेदारी थी. रॉय दंपत्ति से शेयरों का अधिग्रहण 30 दिसंबर को पूरा हुआ.

अडानी एंटरप्राइजेज के बयान में कहा गया है कि कंपनी ने ₹342.65 प्रति शेयर की कीमत पर रॉय दंपत्ति से 27.26% हिस्सेदारी हासिल की. इसका मतलब है कि कंपनी ने शेयरों के लिए रॉय दंपत्ति को ₹600 करोड़ से अधिक का भुगतान किया. एनडीटीवी द्वारा पिछले सप्ताह की गई नियामक फाइलिंग के अनुसार, प्रणय रॉय ने 86,65,209 इक्विटी शेयर और राधिका रॉय ने 89,12,467 शेयर अडानी समूह को हस्तांतरित किए. इसका मतलब है कि दोनों प्रमोटर्स ने कुल 1,75,77,676 इक्विटी शेयर ट्रांसफर किए.

मैनजमेंट और संपादकीय में रहेगी लक्ष्मण रेखा

अडानी ने इंडिया टुडे ग्रुप को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि उनकी एनडीटीवी की एडिटोरियल इंडिपेंडेंस में कोई हस्तक्षेप करने की मंशा नहीं है. मैनेजमेंट और एडिटोरियल के बीच एक स्पष्ट लक्ष्मणरेखा होगी. उन्होंने कहा कि उनकी कंपनियां प्रोफेशनल लोगों के हाथ में है और वह कंपनी को रोजाना के कामों में कोई दखल नहीं देते हैं. यही बात एनडीटीवी पर भी लागू होगी.

 'मैं यह साफ करना चाहता हूं कि एनडीटीवी एक विश्वसनीय, स्वतंत्र और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क रहेगा. मैनेजमेंट और संपादकीय में हमेशा एक लक्ष्मण रेखा रहेगी. वक्त के साथ यह साफ हो जाएगी। आप हमें थोड़ा वक्त दें.' 

VIDEO: देश के सबसे बड़े मॉल को मिला 235 करोड़ जमा करने का नोटिस

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

‘कृषि जागरण’ को कोर्ट से बड़ी राहत, जागरण प्रकाशन का मुकदमा खारिज, ₹10 लाख का जुर्माना भी लगा

कोर्ट ने 29 सितंबर 2020 को जारी निषेधाज्ञा आदेश को भी रद्द कर दिया. कोर्ट ने कहा कि प्रतिवादियों को सार्वजनिक रूप से जो नुकसान और अपमान झेलना पड़ा, उसके मद्देनजर वादी कंपनी को ₹10 लाख की लागत प्रतिवादियों को चुकानी होगी.

28-May-2026

जागरण ग्रुप ने डिजिटल स्टाफ को पैरेंट कंपनी में किया ट्रांसफर, आंतरिक पुनर्गठन के तहत बदलाव

कंपनी लागत नियंत्रण और डिजिटल ऑपरेशन को अधिक प्रभावी बनाने की कोशिश में जुट गई है.

02-April-2026

Network18 में बड़ा फेरबदल, नई पीढ़ी के नेतृत्व को मिली कमान

विशेषज्ञों का मानना है कि यह पुनर्गठन Network18 को तेजी से बदलते मीडिया परिदृश्य में अधिक प्रतिस्पर्धी बनाने और भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने में मदद करेगा.

21-March-2026

रोहित सावल का नया दांव: Zingabad के साथ Gen Z पर फोकस

Zingabad ने अपनी अनोखी मार्केटिंग रणनीति और म्यूजिक के जरिए दर्शकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाकर डिजिटल दुनिया में जोरदार शुरुआत की है.

19-March-2026

ABP न्यूज का YouTube पर व्यूअरशिप में दबदबा, 13वें हफ्ते में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धि

यह बड़ी सफलता दिखाती है कि ABP न्यूज अपने दर्शकों को भरोसेमंद और रोचक खबरें देने के लिए हमेशा समर्पित है.

03-April-2025


बड़ी खबरें

ग्रोसरी बाजार में बड़ी एंट्री, मीशो ने 202 करोड़ रुपये में खरीदा किराना क्लब

कंपनी का मानना है कि यह सौदा उसे विभिन्न रिटेल सेगमेंट्स में अपने B2B कारोबार का विस्तार करने में मदद करेगा.

5 hours ago

अब UPI और ATM से निकाल सकेंगे PF का पैसा, जून के अंत तक शुरू हो सकती है नई सुविधा

नई व्यवस्था लागू होने के बाद सदस्य क्लेम की स्वीकृत राशि सीधे अपने बैंक खाते में प्राप्त कर सकेंगे और फिर जरूरत पड़ने पर ATM से नकदी निकाल सकेंगे.

3 hours ago

सरकारी खजाना हुआ मालामाल, डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 5.21 लाख करोड़ रुपये के पार

सरकार ने इस अवधि के दौरान करदाताओं को 89,026 करोड़ रुपये का टैक्स रिफंड जारी किया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 1.19 प्रतिशत अधिक है. इसके बावजूद शुद्ध कर संग्रह में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई.

4 hours ago

NEET-UG री-एग्जाम से पहले टेलीग्राम पर रोक बरकरार, दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार के फैसले को दी मंजूरी

NEET-UG 2026 की पुनर्परीक्षा 21 जून को प्रस्तावित है. ऐसे में सरकार ने किसी भी संभावित पेपर लीक या परीक्षा संबंधी अनियमितता को रोकने के लिए टेलीग्राम पर अस्थायी रोक लगाने का फैसला किया था. यह प्रतिबंध 22 जून तक लागू रहेगा.

5 hours ago

भारत फोर्ज की अमेरिकी रक्षा कंपनी से बड़ी डील, मिलकर बनाएंगी 155mm मोबाइल तोप

फ्रांस की राजधानी पेरिस में आयोजित यूरोसैटरी डिफेंस एक्सपो के दौरान इस साझेदारी पर मुहर लगी. समझौते का उद्देश्य दुनियाभर की सेनाओं के लिए अत्याधुनिक 155mm मोबाइल आर्टिलरी प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराना है.

7 hours ago