होम / खास खबर / प्रिंटआउट बिजनेस में उतरी Zomato की कंपनी Blinkit, चार्ज सुनकर हैरान हो जाएंगे

प्रिंटआउट बिजनेस में उतरी Zomato की कंपनी Blinkit, चार्ज सुनकर हैरान हो जाएंगे

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Blinkit के टार्गेट छात्र और प्रोफेशनल्स हैं, जिन्हें अकेडेमिक प्रिंटिंग सर्विसेज दी जाएंगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: Zomato की 'Quick commerce company' Blinkit ने नए बिजनेस में कदम रखा है. कंपनी ने गुरुग्राम से अब प्रिंटआउट सर्विस का कारोबार शुरू किया है. हालांकि अभी इसे पायलट बेस पर शुरू किया गया है. मीडिया रिपोर्ट में Blinkit के प्रवक्ता ने कहा है कि हमने हाल ही में प्रिंट पायलट की शुरुआत कुछ जगहों (सेक्टर 43 और गोल्फ कोर्स रोड) से की है. हम इसे कई और जगहों (दिल्ली भी शामिल) पर भी शुरू करेंगे. 

प्रिंट आउट के चार्ज?
Blinkit के इस नए बिजनेस को लेकर तमाम तरह की खबरें मीडिया में हैं. जिसके मुताबिक Blinkit ब्लैक एंड व्हाइट प्रिंटआउट के लिए 9 रुपये चार्ज करेगा, कलर प्रिंटआउट के लिए 19 रुपये लेगा. इतना ही नहीं, Blinkit हर एक ऑर्डर की डिलिवरी के लिए 25 रुपये डिलिवरी चार्ज के तौर पर लेगी. ये प्रिंटआउट किस तरह के होंगे, क्या कोई खास तरह की क्वालिटी या पेपर का इस्तेमाल होगा, इसे लेकर अभी कोई खुलासा नहीं हुआ है. 

कौन होंगे कस्टमर
अब सवाल ये उठता है कि Blinkit की ये सेवाएं कौन लेगा या ये सेवाएं किसके लिए शुरू की गई हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Blinkit के टार्गेट छात्र और प्रोफेशनल्स हैं, जिन्हें अकेडेमिक प्रिंटिंग सर्विसेज दी जाएंगी. जिसमें रेंटल एग्रीमेंट्स, वीजा और पासपोर्ट से जुड़ी सर्विसेज होंगी. जून में फूड एग्रीगेटर Zomato के बोर्ड ने Blinkit को खरीदने की मंजूरी दी थी, ये सौदा 4,447 करोड़ रुपये में हुआ था. Zomato को Blink Commerce Pvt Ltd (BCPL) के 33,018 इक्विटी शेयर मिले थे. 

Quick Commerce पर दांव
Zomato के फाउंडर और CEO दीपिंदर गोयल का कहना है कि भारत में कॉमर्स मार्केट 1.3 लाख करोड़ डॉलर का है, इसमें quick commerce ग्राहकों की डिमांड को पूरा करने के लिए मुख्य जरिया होगा. इसी साल फरवरी में शेयरहोल्डर्स को लिखी एक चिट्ठी में Zomato ने लिखा था कि वो कैलेंडर ईयर CY22 और CY23 में 40 करोड़ डॉलर का निवेश करेगी. Blinkit का पिछले तीन वित्त वर्षों में टर्नओवर देखें तो FY22 में 263 करोड़ रुपये, FY21 में 200 करोड़ रुपये और  FY20 में  165 करोड़ रुपये रहा है.

VIDEO: फेस्टिव सीजन में और महंगा होगा आटा, गेहूं की कीमतों में हुई बढ़ोतरी 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

09-July-2026

रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के सीजन-2 का राष्ट्रीय विस्तार शुरू

IHL सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. लीग ने देशभर में डॉक्टरों के ट्रायल और नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की भी घोषणा की है. टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर, जोधपुर और देहरादून में आयोजित किए जाने की योजना है.

23-June-2026

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026

दिल्ली में छाया यो यो हनी सिंह का जादू: NDTV Good Times के ‘My Story Tour’ ने बनाई यादगार म्यूजिक नाइट

कॉन्सर्ट को हनी सिंह के जीवन और करियर के चार हिस्सों में बांटा गया था- द राइज, द फेम, द डार्कनेस और द कमबैक, हर अध्याय ने मंच पर अलग भावनात्मक रंग पेश किया.

16-March-2026

भारत के मराठा मिलिट्री लैंडस्केप्स को यूनेस्को का दर्जा, राजदूत विशाल शर्मा की अहम भूमिका

“मराठा मिलिट्री लैंडस्केप्स ऑफ इंडिया” को यूनेस्को की मान्यता मिलना भारत की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है.

19-February-2026


बड़ी खबरें

भारत के आर्थिक आत्मविश्वास का दशक

भारत जब अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है, तो आत्मविश्वास के लिए एक मजबूत आधार मौजूद है. यह न तो आत्मसंतुष्टि है और न ही अति-उत्साह, बल्कि तथ्यों और साक्ष्यों पर आधारित आत्मविश्वास है.

1 day ago

विकसित भारत की ‘सप्तधारा’: मैन्युफैक्चरिंग से AI तक, पीएम मोदी ने बताया 2047 का रोडमैप

लाल किले से पीएम मोदी ने देश की 7 बड़ी ताकतों पर रखा फोकस. 1 करोड़ युवाओं को AI ट्रेनिंग देने का ऐलान, मैन्युफैक्चरिंग, किसान, टेक्नोलॉजी, डिफेंस, ग्रीन एनर्जी और सॉफ्ट पावर को बताया विकसित भारत की बुनियाद

1 day ago

भारत @ 80: उपलब्धियों की लंबी छलांग, अधूरी चुनौतियां और विकसित भारत 2047 की राह

लेखक डॉ. ब्रजेश कुमार तिवारी कहते हैं, अब भारत के सामने सवाल बदल चुका है. सवाल केवल यह नहीं रह गया है कि देश विकास कर सकता है या नहीं, बल्कि यह है कि क्या विकास संतुलित, उत्पादक, समावेशी और मानवीय बन सकता है.

2 days ago

जी के 3,100 करोड़ रुपये के फंड जुटाने पर रोक क्यों? सैट ने सेबी के फैसले पर उठाए सवाल

प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण ने कहा कि जब दो महीने की रोक खत्म होने के बाद निवेश की अनुमति है, तो अभी इस पर रोक लगाने का आधार क्या है. सार्वजनिक शेयरधारकों के भारी समर्थन को भी न्यायाधिकरण ने अहम माना.

2 days ago

स्टेशनरी बेचने से IIGJ के CEO तक... देबाशीष बिस्वास की 30 साल की प्रेरक यात्रा

बैंकिंग से शिक्षा जगत तक 30 साल का सफर, 60 हजार से ज्यादा छात्रों को दे चुके हैं मार्गदर्शन देवाशीष बिस्वास

2 days ago