होम / खास खबर / इलेक्ट्रिक कार और स्कूटर नहीं, अब देखिए दुनिया का पहला इलेक्ट्रिक हवाई जहाज

इलेक्ट्रिक कार और स्कूटर नहीं, अब देखिए दुनिया का पहला इलेक्ट्रिक हवाई जहाज

इलेक्ट्रिक विमान एलिस की टेस्ट फ्लाइट में यात्री नहीं थे, टेस्ट पायलट स्टीव क्रेन का कहना है कि ये तो पहला कदम है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: इलेक्ट्रिक कार, इलेक्ट्रिक स्कूटर, इलेक्ट्रिक ट्रक और इलेक्ट्रिक बस के बाद अब इलेक्ट्रिक हवाई जहाज की बारी है. दुनिया के पहले ऑल-इलेक्ट्रिक यात्री हवाई जहाज ने आखिरकार उड़ान भर ली है. एविएशन एयरक्राफ्ट ऐलिस मंगलवार को अपनी पहली यात्रा पर चला गया, कई नाकामियों और लंबे इंतजार के बाद आधिकारिक तौर पर यात्री विमान को EV के नए युग में शामिल करने की हरी झंडी मिल गई है

इलेक्ट्रिक विमान एलिस की पहली उड़ान
एलिस की पहली उड़ान काफी छोटी थी, CNN की रिपोर्ट के मुताबिक ये उड़ान सिर्फ 8 मिनट की थी. EV विमान एलिस ने मंगलवार की सुबह वॉशिंगटन राज्य के ग्रांट काउंटी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरी और 3,500 फीट की अधिकतम ऊंचाई तक गया. GeekWire की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस इलेक्ट्रिक विमान की अधिकतम स्पीड 260 समुद्री मील (knots) रही, ये दो 640 kW (858 hp) इलेक्ट्रिक मोटर्स से संचालित है.

30 मिनट की चार्जिंग, 2 घंटे उड़ान
इसको बनाने वाली इस्राइल की कंपनी Eviation के CEO ग्रेगरी डेविस का कहना है कि कंपनी का लक्ष्य 200 से 300 समुद्री मील (nautical miles) के बीच की अधिकतम सीमा है. जिससे यात्री विमान 150 से 250 मील तक की उड़ान भर पाएगा. इसका अधिकतम भार 2,600 पाउंड (करीब 1179 किलोग्राम) तक होने की उम्मीद है, ऐलिस में दो पायलट और नौ यात्रियों के बैठने की क्षमता होगी. कंपनी का कहना है कि इसकी बैटरी टेक्नोलॉजी इतनी एडवांस है कि सिर्फ 30 मिनट की चार्जिग के बाद ये 1 से 2 घंटे की उड़ान भर सकता है. हालांकि इलेक्ट्रिक विमान एलिस की टेस्ट फ्लाइट में यात्री नहीं थे, टेस्ट पायलट स्टीव क्रेन का कहना है कि ये तो पहला कदम है. इसके बाद उड़ान के सभी डेटा को Eviation लैब में विकसित किए गए मॉडल से तुलना की जाएगी. 

2027 तक उत्पादन मॉडल होंगे तैयार
कंपनी को उम्मीद है कि एलिस के उत्पादन मॉडल 2027 तक तैयार हो जाएंगे और FAA (Federal Aviation Administration) की ओर से इसे प्रमाणित भी करवा लिया जाएगा, हालांकि इसमें बदलाव भी हो सकता है. तीन साल पहले, एविएशन ने कहा था कि विमान की कीमत $4 मिलियन होगी, लेकिन अब कीमती बैटरी धातुओं के दाम बढ़ गए हैं, Eviation का कहना है कि शुरू में बताई गई कीमतें अब वाजिब नहीं हैं, उन पर भरोसा नहीं करें. 

एलिस के लिए मिले ऑर्डर
अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक - क्षेत्रीय एयरलाइंस Cape Air और Global Crossing Airlines, दोनों अमेरिका में मौजूद, इन्होंने 75 और 50 एलिस विमानों के लिए ऑर्डर दिए हैं.  Cape Air का कहना है कि यह अमेरिका और कैरिबियन के शहरों में प्रति दिन 400 से अधिक क्षेत्रीय उड़ानें भरती है, और ऐलिस अपनी 80 प्रतिशत उड़ानों को "आसानी से" कवर कर सकती है. सिर्फ क्षेत्रीय एयरलाइंस नहीं, DHL एक्सप्रेस ने सभी इलेक्ट्रिक विमानों का एक छोटा बेड़ा रखने की योजना बनाई है, और कूरियर ने 12 एलिस ई-कार्गो विमानों के लिए ऑर्डर दिया है.

VIDEO: अब तक बदल चुके हैं कई एयरपोर्ट्स के नाम, देखें लिस्ट


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

09-July-2026

रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के सीजन-2 का राष्ट्रीय विस्तार शुरू

IHL सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. लीग ने देशभर में डॉक्टरों के ट्रायल और नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की भी घोषणा की है. टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर, जोधपुर और देहरादून में आयोजित किए जाने की योजना है.

23-June-2026

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026

दिल्ली में छाया यो यो हनी सिंह का जादू: NDTV Good Times के ‘My Story Tour’ ने बनाई यादगार म्यूजिक नाइट

कॉन्सर्ट को हनी सिंह के जीवन और करियर के चार हिस्सों में बांटा गया था- द राइज, द फेम, द डार्कनेस और द कमबैक, हर अध्याय ने मंच पर अलग भावनात्मक रंग पेश किया.

16-March-2026

भारत के मराठा मिलिट्री लैंडस्केप्स को यूनेस्को का दर्जा, राजदूत विशाल शर्मा की अहम भूमिका

“मराठा मिलिट्री लैंडस्केप्स ऑफ इंडिया” को यूनेस्को की मान्यता मिलना भारत की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है.

19-February-2026


बड़ी खबरें

विकसित भारत की ‘सप्तधारा’: मैन्युफैक्चरिंग से AI तक, पीएम मोदी ने बताया 2047 का रोडमैप

लाल किले से पीएम मोदी ने देश की 7 बड़ी ताकतों पर रखा फोकस. 1 करोड़ युवाओं को AI ट्रेनिंग देने का ऐलान, मैन्युफैक्चरिंग, किसान, टेक्नोलॉजी, डिफेंस, ग्रीन एनर्जी और सॉफ्ट पावर को बताया विकसित भारत की बुनियाद

5 hours ago

भारत @ 80: उपलब्धियों की लंबी छलांग, अधूरी चुनौतियां और विकसित भारत 2047 की राह

लेखक डॉ. ब्रजेश कुमार तिवारी कहते हैं, अब भारत के सामने सवाल बदल चुका है. सवाल केवल यह नहीं रह गया है कि देश विकास कर सकता है या नहीं, बल्कि यह है कि क्या विकास संतुलित, उत्पादक, समावेशी और मानवीय बन सकता है.

16 hours ago

जी के 3,100 करोड़ रुपये के फंड जुटाने पर रोक क्यों? सैट ने सेबी के फैसले पर उठाए सवाल

प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण ने कहा कि जब दो महीने की रोक खत्म होने के बाद निवेश की अनुमति है, तो अभी इस पर रोक लगाने का आधार क्या है. सार्वजनिक शेयरधारकों के भारी समर्थन को भी न्यायाधिकरण ने अहम माना.

22 hours ago

स्टेशनरी बेचने से IIGJ के CEO तक... देबाशीष बिस्वास की 30 साल की प्रेरक यात्रा

बैंकिंग से शिक्षा जगत तक 30 साल का सफर, 60 हजार से ज्यादा छात्रों को दे चुके हैं मार्गदर्शन देवाशीष बिस्वास

16 hours ago

लिस्टिंग के बाद LG इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया की सबसे मजबूत तिमाही, मुनाफा 27% बढ़ा

## वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में कंपनी की आय 15.5 प्रतिशत बढ़कर 7,233 करोड़ रुपये पहुंच गई. वहीं, शुद्ध मुनाफा 27.2 प्रतिशत की तेजी के साथ 653 करोड़ रुपये रहा.

20 hours ago