होम / खास खबर / Women's Day : PM मोदी से प्रेरणा लेकर बनीं आत्मनिर्भर, आज दूसरों का भी संवार रहीं जीवन

Women's Day : PM मोदी से प्रेरणा लेकर बनीं आत्मनिर्भर, आज दूसरों का भी संवार रहीं जीवन

PM-FME Scheme का लाभ लेकर दिल्ली निवासी सुनीता ने खुद की कंपनी और ब्रैंड लॉन्च किया. उनके फूड प्रोडक्ट Amazon, JioMart, ONDC आदि पर उपलब्ध हैं. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

रितु राणा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प से प्रेरित होकर ऐसी महिलाएं भी आत्मनिर्भर बनने की ओर कदम बढ़ा रही हैं, जो पहले कभी अकेले घर से बाहर भी नहीं निकलती थीं.  सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर महिलाएं खुद का काम शुरू करके अपनी एक अलग पहचान बना रही हैं. ऐसे ही दिल्ली निवासी 43 साल की सुनीता शर्मा ने भी अपना काम शुरू करके खुद की एक पहचान बना ली है. सुनीता ने एक साल पहले PM Formalisation of Micro Food Processing Enterprises Scheme (पीएमएफएमई योजना) का लाभ लेकर अपने फूड प्रोडक्ट बनाने का काम शुरू किया और आज वह सालाना 6 लाख रुपये तक कमा रही हैं. सुनीता एक गृहिणी हैं, जो कभी अकेले घर से बाहर भी नहीं निकलती थी. उनके परिवार की आर्थिक स्थिति भी कुछ ज्यादा अच्छी नहीं थी, लेकिन आज वह घर से बाहर निकलकर अपने प्रोडक्ट भी बेच रही हैं और अपने परिवार का पालन पोषण भी कर रही हैं. इतना ही नहीं  वह अपने पड़ोस की 5 अन्य महिलाओं के साथ मिलकर महीने के करीब 10,000 रुपये कमा रही हैं.

प्रधानमंत्री से ली प्रेरणा
सुनीता ने बताया कि 17 सितंबर 2022 को उन्होंने टीवी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना जन्मदिन सेल्फ हेल्प ग्रुप (एसएसजी) से जुड़ी महिलाओं के साथ मनाते देखा, तभी से उनके अंदर एसएससी को जानने और इससे रोजगार कमाने का जुनून जागा. उन्होंने दो महीने तक एसएससी के बारे में जानकारी जुटाई. इसके बाद आस पड़ोस में रहने वाली जरूरतमंद महिलाओं को अपने साथ जोड़ा और उसके बाद शाहदरा जिला अधिकारी कार्यालय जाकर ‘अस्तित्व’ नाम से अपने एसएसजी ग्रुप का रजिस्ट्रेशन कराया और एसएससी का बैंक में खाता भी खुलवाया.

ऐसे लिया लोन

सुनीता ने आत्मनिर्भर भारत अभियान के अंतर्गत पीएम-एफएमई योजना के तहत दिसंबर 2022 राजघाट में तीन दिवसीय कार्यशाला में भाग लिया था, जिसमें उन्हें फूड प्रोडक्ट बनाने और उनकी मार्केटिंग करने और मशीनरी आदि से संबंधित ट्रेनिंग मिली. इसके बाद उन्होंने खुद का काम शुरू करने के लिए अपने प्रोजेक्ट का प्रस्ताव बैंक में भेजा. उनका प्रोजेक्ट दो बार खारिज हुआ, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और तीसरी बार फिर आवेदन किया. इसके बाद उन्हें जून 2023 में अपने प्रोजेक्ट के लिए 5 लाख का लोन मिल गया, जिससे उन्होंने ऑटोमेटिक मल्टीग्रेन आटे की चक्की खरीदी और काम शुरू किया.

खुद की कंपनी और ब्रैंड किया लॉन्च 
सुनीता ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बातों से प्रेरित होकर उन्होंने आत्मनिर्भर बनने का संकल्प लिया और 1 साल संघर्ष करने के बाद आज वह अपने पैरों पर खड़ी हैं. 23 जनवरी 2023 को उन्होंने अपनी कंपनी जिज्ञासा एंटरप्राइजेज का रजिस्ट्रेशन कराया और फूड प्रोडक्ट ब्रांड कुटुंब को लॉन्च किया. वह अपने ब्रांड के नाम से मल्टीग्रेन आटा, रागी आटा, ग्लूटन फ्री आटा, अचार, पापड़, मूंग दाल की बड़ी, सूजी और मैदे के जवे, लड्डू, हींग, बेड़मी पूड़ी का आटा, मल्टीग्रेन खिचड़ी आदि प्रोडक्ट बनाकर बेचती हैं, इनकी मासिक आय 50,000 से 60,000 तक हो जाती है. 

अमेजन, जियो मार्ट लेकर इंस्टाग्राम व फेसबुक पर भी बेच रहीं प्रोडक्ट
दिल्ली के शाहदरा में रहने वाली सुनीता ने पीएमएफएमई योजना का लाभ लेकर फूड प्रोडक्ट बनाने का काम शुरू किया है. इनके फूड प्रोडक्ट अमेजन, जियो मार्ट, ओएनडीसी (ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स) और हौज खास स्थित राष्ट्रीय सहकारी शिक्षा केंद्र हाट में भी उपलब्ध हैं. इसके अलावा वह इंस्टाग्राम और फेसबुक पेज के साथ पड़ोसी, रिश्तेदार आदि के सहयोग से भी अपने प्रोडक्ट बेचकर कमाई कर रही हैं. वह अपने पड़ोस में रहने वाली महिलाओं को भी रोजगार दे रही हैं.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

रिश्तों से करियर तक, दिल्ली के युवा ले रहे डिजिटल ज्योतिष का सहारा, 60% सलाह AI ज्योतिषियों से

iMeUsWe के आंकड़ों में खुलासा, 18-35 आयु वर्ग के युवाओं में शादी और रिश्तों से जुड़े सवाल सबसे ज्यादा; करियर से जुड़े सवाल 17%

1 week ago

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

09-July-2026

रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के सीजन-2 का राष्ट्रीय विस्तार शुरू

IHL सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. लीग ने देशभर में डॉक्टरों के ट्रायल और नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की भी घोषणा की है. टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर, जोधपुर और देहरादून में आयोजित किए जाने की योजना है.

23-June-2026

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026

दिल्ली में छाया यो यो हनी सिंह का जादू: NDTV Good Times के ‘My Story Tour’ ने बनाई यादगार म्यूजिक नाइट

कॉन्सर्ट को हनी सिंह के जीवन और करियर के चार हिस्सों में बांटा गया था- द राइज, द फेम, द डार्कनेस और द कमबैक, हर अध्याय ने मंच पर अलग भावनात्मक रंग पेश किया.

16-March-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

1 day ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

14 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

14 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

14 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

15 hours ago