होम / खास खबर / पोलैंड से यूक्रेन की हवाई दूरी डेढ़ घंटा, फिर ट्रेन में 10 घंटे का सफर क्यों करेंगे मोदी?

पोलैंड से यूक्रेन की हवाई दूरी डेढ़ घंटा, फिर ट्रेन में 10 घंटे का सफर क्यों करेंगे मोदी?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात पोलैंड से यूक्रेन के लिए रवाना होंगे. मोदी की यात्रा 'रेल फोर्स वन' में होगी. यूक्रेन पिछले काफी समय से रूस के साथ युद्ध का सामना कर रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय पोलैंड में हैं और आज रात वह यूक्रेन के लिए रवाना होंगे. खास बात यह है कि PM पोलैंड से यूक्रेन की दूरी हवाई जहाज से नहीं बल्कि ट्रेन से पूरी करेंगे. PM मोदी को यूक्रेन की राजधानी कीव तक पहुंचने में 10 घंटे का समय लगेगा. मोदी की वापसी भी इसी ट्रेन से होगी. पोलैंड से यूक्रेन की हवाई यात्रा में डेढ़ से दो घंटे का समय लगता है. ऐसे में सवाल उठता है कि फिर PM मोदी फ्लाइट के बजाए ट्रेन से क्यों यात्रा कर रहे हैं?

इसलिए ट्रेन को चुना
PM मोदी जिस ट्रेन से यूक्रेन पहुंचेंगे उसका नाम 'रेल फोर्स वन' है, जो अपनी लग्जरी सुविधाओं और वर्ल्ड क्लास सर्विस के लिए पहचानी जाती है. PM की यात्रा प्लेन के बजाये ट्रेन से इसलिए हो रही है, क्योंकि यूक्रेन अभी भी रूस के साथ युद्ध में उलझा है. ऐसे में हवाई या सड़क मार्ग से सफर जोखिमभरा हो सकता है. मोदी से पहले यूक्रेन गए वर्ल्ड लीडर्स ने भी अपनी यात्रा 'रेल फोर्स वन' में पूरी की थी.   

इन्होंने भी की है यात्रा
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी सहित दुनिया के कई बड़े नेता 'रेल फोर्स वन' में सफर कर चुके हैं. इतना ही नहीं, यूक्रेन जाने वाले पत्रकार और राजनयिक भी इसी रेल का इस्तेमाल करते हैं. सुरक्षा की दृष्टि से इस ट्रेन को केवल रात में चलाया जाता है. 'रेल फोर्स वन' पोलैंड से यूक्रेन की 600 की दूरी पूरी करने में 10 घंटे का समय लेती है. 

हथियारों से भी है लैस
'रेल फोर्स वन' का इंटीरियर किसी लग्जरी होटल की तरह है. यहां महत्वपूर्ण बैठकों के लिए बड़ी कॉन्फ्रेंस टेबल, आलीशान सोफा और टीवी भी मौजूद है. सुरक्षा के नजरिये से भी इस ट्रेन में काफी कुछ है.  'रेल फोर्स वन'हथियारों से लैस है. इसमें बेहद सुरक्षित कम्युनिकेशन सिस्टम है और हाई-टेक सुरक्षाकर्मियों की टीम लगातार इस पर नजर रखती है.  इस ट्रेन में इलेक्ट्रिक इंजन के जगह डीजल वाले इंजन हैं. इसकी वजह ये है कि अगर दुश्मन यूक्रेन की इलेक्ट्रिक ग्रिड पर हमला करता है, तो भी ट्रेन दौड़ती रहे. 60 किलोमीटर प्रति घंटे ट्रेन की रफ्तार वाली इस ट्रेन को ट्रैक नहीं किया जा सकता.

समय का पाबंद है रेलवे
रूस से जंग में यूक्रेन के रेल नेटवर्क को भी बड़ा नुकसान पहुंचा है, लेकिन इसके बावजूद वर्ल्ड लीडर्स या VIP मेहमानों को लाने-ले जाने के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है. यूक्रेन का रेलवे ट्रेनों को सही समय पर चलाने के लिए प्रसिद्ध है. पिछले साल फरवरी में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के यूक्रेन दौरे के समय सुरक्षा कारणों के चलते कुछ ट्रेनें लेट हो गई थीं. इसके लिए रेलवे ने बाकायदा ट्वीट करके माफी मांगी थी. उसने कहा था - आज सिर्फ 90% ट्रेन ही सही समय पर चल पाईं, जिसके लिए उन्हें खेद है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

रिश्तों से करियर तक, दिल्ली के युवा ले रहे डिजिटल ज्योतिष का सहारा, 60% सलाह AI ज्योतिषियों से

iMeUsWe के आंकड़ों में खुलासा, 18-35 आयु वर्ग के युवाओं में शादी और रिश्तों से जुड़े सवाल सबसे ज्यादा; करियर से जुड़े सवाल 17%

1 week ago

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

09-July-2026

रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के सीजन-2 का राष्ट्रीय विस्तार शुरू

IHL सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. लीग ने देशभर में डॉक्टरों के ट्रायल और नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की भी घोषणा की है. टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर, जोधपुर और देहरादून में आयोजित किए जाने की योजना है.

23-June-2026

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026

दिल्ली में छाया यो यो हनी सिंह का जादू: NDTV Good Times के ‘My Story Tour’ ने बनाई यादगार म्यूजिक नाइट

कॉन्सर्ट को हनी सिंह के जीवन और करियर के चार हिस्सों में बांटा गया था- द राइज, द फेम, द डार्कनेस और द कमबैक, हर अध्याय ने मंच पर अलग भावनात्मक रंग पेश किया.

16-March-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

23 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

12 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

12 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

13 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

14 hours ago