होम / खास खबर / गुरु द्रोणाचार्य मेले पर स्कूलों में छुट्टी, क्या ब्राह्मण समाज को खुश करने की कवायद?

गुरु द्रोणाचार्य मेले पर स्कूलों में छुट्टी, क्या ब्राह्मण समाज को खुश करने की कवायद?

स्कूलों में आमतौर पर राष्ट्रीय या स्थानीय अवकाश पर छुट्टी होती है. या फिर किसी आपातकालीन स्थिति में छुट्टी का आदेश जारी किया जाता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नोएडा के स्कूलों में आज स्कूलों की छुट्टी है. जिलाधिकारी ने कल यानी सोमवार रात को इस संबंध में आदेश जारी किया था. आदेश में छुट्टी की वजह गुरु द्रोणाचार्य मेला बताया गया है. इससे पहले इस उपलक्ष्य में शायद ही कभी स्कूलों में छुट्टी की गई हो, ऐसे में यह सवाल लाजमी है कि आखिर इस बार ऐसा क्या हो गया कि DM साहब को रात में छुट्टी का आदेश जारी करना पड़ा?

छुट्टी का राजनीतिक कनेक्शन!
स्कूलों में आमतौर पर राष्ट्रीय या स्थानीय अवकाश पर छुट्टी होती है. या फिर किसी आपातकालीन स्थिति में छुट्टी का आदेश जारी किया जाता है. जबकि गुरु द्रोणाचार्य मेले के मामले में ऐसा कुछ भी नहीं है. इसके बावजूद जिलाधिकारी ने रात को आदेश जारी करके स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी. अब प्रशासन अपने इस फैसले के बचाव में भले ही जो भी तर्क दे, लेकिन राजनीतिक हलकों में अलग ही चर्चा चल रही है.

श्रीकांत त्यागी मामला है वजह?
गुरु द्रोणाचार्य मेले के उपलक्ष्य में स्कूलों की छुट्टी को राजनीतिक से जोड़कर देखा जा रहा है. दरअसल, नोएडा  की ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में महिला से अभद्रता करने वाले श्रीकांत त्यागी को लेकर स्थानीय BJP सांसद महेश शर्मा ने कड़ा रुख अख्तियार किया था. उन्होंने त्यागी की गिरफ़्तारी की मांग करते हुए उस पर जमकर निशाना साधा था. शर्मा ने शब्दों के तीर श्रीकांत पर दागे थे, लेकिन त्यागी समाज भी उससे ‘घायल’ हो गया. इसके बाद सांसद को बाकायदा यह बयान जारी करना पड़ा कि उनका त्यागी समाज से किसी तरह का कोई द्वेष नहीं है. वह एक परिवार की तरह हैं. सोसाइटी में महिला से अभद्रता के बाद उन्होंने इस घटना के आरोपी श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी की मांग एक जनप्रतिनिधि के रूप में की थी. 

समाज के करीब जाने का प्रयास
इस एपिसोड के बाद ब्राह्मण समाज सांसद महेश शर्मा से नाराज चल रहा था और कहा जा रहा है कि  गुरु द्रोणाचार्य मेले पर स्कूलों की छुट्टी उसी नाराज़गी को खत्म करने के लिए है. सूत्र बताते हैं कि आलाकमान ने शर्मा से इस नाराज़गी को दूर करने को कहा है. इसी क्रम में सांसद शर्मा के कहने पर जिलाधिकारी ने स्कूलों की छुट्टी घोषित की है. दरअसल, गुरु द्रोणाचार्य के नाम पर स्कूलों में अवकाश घोषित करवाकर शर्मा यह दर्शाने की कोशिश की है कि वह ब्राह्मण समाज और उसके पूज्यनीयों का दिल से सम्मान करते हैं. 

पुरानी सियासी परंपरा
जातियों को साधने के लिए अवकाश या किसी आयोजन की परंपरा राजनीति में सालों से चली आ रही है. नेता अच्छे से जानते हैं कि इस तरह संबंधित समाज को यह अहसास दिलाया जा सकता है कि वो उनके सच्चे हितैषी हैं. त्यागी काण्ड को लेकर महेश शर्मा पर पहले से ही काफी दबाव है, ऐसे में उन्हें ब्राह्मण समाज की नाराज़गी दूर करने के लिए कुछ तो करना ही था. इस संबंध में नोएडा के DM से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन बात नहीं हो सकी. DM को व्हाट्सऐप पर मैसेज भी छोड़ा गया, मगर खबर लिखे जाने तक कोई जवाब नहीं आया.      
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

09-July-2026

रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के सीजन-2 का राष्ट्रीय विस्तार शुरू

IHL सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. लीग ने देशभर में डॉक्टरों के ट्रायल और नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की भी घोषणा की है. टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर, जोधपुर और देहरादून में आयोजित किए जाने की योजना है.

23-June-2026

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026

दिल्ली में छाया यो यो हनी सिंह का जादू: NDTV Good Times के ‘My Story Tour’ ने बनाई यादगार म्यूजिक नाइट

कॉन्सर्ट को हनी सिंह के जीवन और करियर के चार हिस्सों में बांटा गया था- द राइज, द फेम, द डार्कनेस और द कमबैक, हर अध्याय ने मंच पर अलग भावनात्मक रंग पेश किया.

16-March-2026

भारत के मराठा मिलिट्री लैंडस्केप्स को यूनेस्को का दर्जा, राजदूत विशाल शर्मा की अहम भूमिका

“मराठा मिलिट्री लैंडस्केप्स ऑफ इंडिया” को यूनेस्को की मान्यता मिलना भारत की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है.

19-February-2026


बड़ी खबरें

भारत के आर्थिक आत्मविश्वास का दशक

भारत जब अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है, तो आत्मविश्वास के लिए एक मजबूत आधार मौजूद है. यह न तो आत्मसंतुष्टि है और न ही अति-उत्साह, बल्कि तथ्यों और साक्ष्यों पर आधारित आत्मविश्वास है.

1 day ago

विकसित भारत की ‘सप्तधारा’: मैन्युफैक्चरिंग से AI तक, पीएम मोदी ने बताया 2047 का रोडमैप

लाल किले से पीएम मोदी ने देश की 7 बड़ी ताकतों पर रखा फोकस. 1 करोड़ युवाओं को AI ट्रेनिंग देने का ऐलान, मैन्युफैक्चरिंग, किसान, टेक्नोलॉजी, डिफेंस, ग्रीन एनर्जी और सॉफ्ट पावर को बताया विकसित भारत की बुनियाद

1 day ago

भारत @ 80: उपलब्धियों की लंबी छलांग, अधूरी चुनौतियां और विकसित भारत 2047 की राह

लेखक डॉ. ब्रजेश कुमार तिवारी कहते हैं, अब भारत के सामने सवाल बदल चुका है. सवाल केवल यह नहीं रह गया है कि देश विकास कर सकता है या नहीं, बल्कि यह है कि क्या विकास संतुलित, उत्पादक, समावेशी और मानवीय बन सकता है.

2 days ago

जी के 3,100 करोड़ रुपये के फंड जुटाने पर रोक क्यों? सैट ने सेबी के फैसले पर उठाए सवाल

प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण ने कहा कि जब दो महीने की रोक खत्म होने के बाद निवेश की अनुमति है, तो अभी इस पर रोक लगाने का आधार क्या है. सार्वजनिक शेयरधारकों के भारी समर्थन को भी न्यायाधिकरण ने अहम माना.

2 days ago

स्टेशनरी बेचने से IIGJ के CEO तक... देबाशीष बिस्वास की 30 साल की प्रेरक यात्रा

बैंकिंग से शिक्षा जगत तक 30 साल का सफर, 60 हजार से ज्यादा छात्रों को दे चुके हैं मार्गदर्शन देवाशीष बिस्वास

2 days ago