होम / खास खबर / देखन में मजाक लगे, घाव करे गंभीर, नितिन गडकरी ने फिर चलाए शब्दों के बाण 

देखन में मजाक लगे, घाव करे गंभीर, नितिन गडकरी ने फिर चलाए शब्दों के बाण 

मोदी सरकार के मंत्री नितिन गडकरी मजाक-मजाक में बड़ी बात कह जाते हैं. उनके इस अंदाज को देखकर कवी बिहारी की रचना याद आ जाती है - देखन में छोटे लगै, घाव करें गंभीर.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं. अब उन्होंने फिर कुछ ऐसा कह दिया है कि चर्चा शुरू हो गई है. गडकरी ने न केवल महाराष्ट्र की 'लड़की बहिन योजना' पर सवाल उठाए हैं, बल्कि सरकार की तुलना विषकन्या से कर दी है. वहीं, विपक्ष ने गडकरी के बयान को आधार बनाकर राज्य की एकनाथ शिंदे सरकार पर निशाना साधा है.   

योजना के लिए फंड चाहिए
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मोदी सरकार के मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि  महाराष्ट्र की 'लड़की बहिन योजना' के चलते अन्य सेक्टरों को मिलने वाली सब्सिडी प्रभावित होगी. नागपुर में एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि यह तय नहीं है कि निवेशकों को उनकी सब्सिडी समय पर मिल पाएगी, क्योंकि सरकार को लड़की बहिन योजना के लिए भी फंड देना है. गडकरी ने यह भी कहा कि आंत्रप्रेन्योर्स को निवेश के लिए आगे आना चाहिए, सब कुछ सरकार पर ही नहीं छोड़ा जा सकता. 

मजाक में कही बड़ी बात
इतना ही नहीं, नितिन गडकरी ने सरकार की तुलना 'विषकन्या' से कर डाली. उन्होंने कहा कि यह मायने नहीं रखता कि किस पार्टी की सरकार है, लेकिन सरकार विषकन्या जैसी ही होती है. केंद्रीय मंत्री ने कारोबारियों से मजाकिया अंदाज में अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि सरकार विषकन्या की तरह है, जिसके साथ भी जाती है, उसका नाश कर देती है. लिहाजा इस मामले में मत पड़ो.  

सब्सिडी के भरोसे न रहें
गडकरी ने कारोबारियों को सब्सिडी के भरोसे न रहने की नसीहत देते हुए कहा कि अगर आपको सब्सिडी मिलती है तो उसे लें, लेकिन यह भरोसा नहीं है कि वह कब मिलेगी. अब जबकि लड़की बहिन योजना की शुरुआत हो चुकी है तो सरकार को उसके लिए भी फंड का इस्तेमाल करना है. गौरतलब है कि चुनाव से पहले मतदाताओं को लुभाने के लिए एकनाथ शिंदे सरकार ने राज्य की 21 से 65 साल तक की महिलाओं को प्रति माह 1500 रुपए देने का प्रावधान किया है. यह योजना उन महिलाओं के लिए होगी, जिनके परिवार की सालाना कमाई 2.5 लाख रुपए से कम है. 

सालाना इतना बढ़ेगा बोझ 
वित्त विभाग का अनुमान है कि इस योजना पर सरकार को सालाना 46000 करोड़ रुपए खर्च करने होंगे. कुछ दिन पहले भाजपा विधायक टेकचंद सावरकर ने भी 'लड़की बहिन योजना' को लेकर कहा था कि यह महिलाओं के वोटों का जुगाड़ करने की कोशिश है. अब एक तरह से गडकरी ने भी इस पर सवाल उठा दिए हैं. मालूम हो कि मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह के कार्यकाल में सबसे पहले इस तरह की योजना की शुरुआत हुई थी. आर्थिक विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह की योजना सियासी दलों के लिए वोट की जुगाड़ भले ही कर दे, लेकिन राज्य की आर्थिक स्थिति के लिए यह बेहद हानिकारक है. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

रिश्तों से करियर तक, दिल्ली के युवा ले रहे डिजिटल ज्योतिष का सहारा, 60% सलाह AI ज्योतिषियों से

iMeUsWe के आंकड़ों में खुलासा, 18-35 आयु वर्ग के युवाओं में शादी और रिश्तों से जुड़े सवाल सबसे ज्यादा; करियर से जुड़े सवाल 17%

1 week ago

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

09-July-2026

रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के सीजन-2 का राष्ट्रीय विस्तार शुरू

IHL सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. लीग ने देशभर में डॉक्टरों के ट्रायल और नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की भी घोषणा की है. टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर, जोधपुर और देहरादून में आयोजित किए जाने की योजना है.

23-June-2026

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026

दिल्ली में छाया यो यो हनी सिंह का जादू: NDTV Good Times के ‘My Story Tour’ ने बनाई यादगार म्यूजिक नाइट

कॉन्सर्ट को हनी सिंह के जीवन और करियर के चार हिस्सों में बांटा गया था- द राइज, द फेम, द डार्कनेस और द कमबैक, हर अध्याय ने मंच पर अलग भावनात्मक रंग पेश किया.

16-March-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

23 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

12 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

12 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

13 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

14 hours ago