होम / खास खबर / गटर में उतरे Bill Gates, हर तरफ एक ही सवाल - ऐसी क्या जरूरत पड़ गई?

गटर में उतरे Bill Gates, हर तरफ एक ही सवाल - ऐसी क्या जरूरत पड़ गई?

बिल गेट्स पिछले साल तब सबसे ज्यादा चर्चा में आए थे जब उन्होंने अपनी पत्नी मेलिंडा फ्रेंच गेट्स से अलग होने का ऐलान किया था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अरबपति कारोबारी और माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर बिल गेट्स (Bill Gates) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह गटर में उतरते हुए नजर आ रहे हैं. इस वीडियो ने लोगों को हैरान कर दिया है और वह सवाल पूछ रहे हैं कि आखिर इसकी क्या जरूरत पड़ गई. वैसे, बिल गेट्स ने खुद इसकी वजह भी बताई है. गेट्स ने बताया है कि वह ब्रुसेल्स में सीवर संग्रहालय देखने के लिए सीवर में उतरे थे.

मौका था 'वर्ल्ड टॉयलेट डे'
दरअसल, 19 नवंबर को 'वर्ल्ड टॉयलेट डे' मनाया गया था और बिल गेट्स का वीडियो इसी मौके का है. गेट्स ब्रुसेल्स में सीवर संग्रहालय देखने के लिए गटर में उतरे थे. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसका वीडियो पोस्ट किया है, जो तेजी से वायरल हो गया है. इस वीडियो में उन्हें सीवर में उतरते और ब्रुसेल्स के सीवेज सिस्टम के छिपे हुए इतिहास की जानकारी लेते दिखाया गया है. बिल गेट्स सीवर में ही वैज्ञानिकों से मिलते हैं और शहर के वॉटर वेस्ट सिस्टम को समझने की कोशिश करते हैं.

हमेशा रहते हैं आगे
बिल गेट्स जिस सीवर संग्रहालय में उतरे थे, वो सीवर और ट्रीटमेंट प्लांट्स का 200 मील लंबा नेटवर्क है, जहां शहर के कचरे को प्रॉसेस किया जाता है. माइक्रोसॉफ्ट फाउंडर ने अपने वीडियो के कैप्शन में लिखा - मैंने इस साल वर्ल्ड टॉयलेट डे पर ब्रुसेल्स के सीवेज सिस्टम के छिपे इतिहास को जानने की कोशिश की. इसके साथ ही ग्लोबल हेल्थ में वेस्ट वॉटर के रोल को समझने का प्रयास भी किया. गौरतलब है कि स्वच्छता को लेकर जागरुकता फैलाने में बिल गेट्स हमेशा आगे रहते हैं. 

पिछले साल हुआ था तलाक
बिल गेट्स पिछले साल तब सबसे ज्यादा चर्चा में आए थे जब उन्होंने अपनी पत्नी मेलिंडा फ्रेंच गेट्स से अलग होने का ऐलान किया था. करीब 30 साल की शादी के बाद बिल और मेलिंडा के रास्ते अलग हो गए हैं. हालांकि, दोनों ने कहा था कि वे बिल और मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन को एक साथ चलाना जारी रखेंगे. इसके बाद बिल गेट्स के अफेयर्स को लेकर भी कई खबरें सामने आई थीं.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

रिश्तों से करियर तक, दिल्ली के युवा ले रहे डिजिटल ज्योतिष का सहारा, 60% सलाह AI ज्योतिषियों से

iMeUsWe के आंकड़ों में खुलासा, 18-35 आयु वर्ग के युवाओं में शादी और रिश्तों से जुड़े सवाल सबसे ज्यादा; करियर से जुड़े सवाल 17%

1 week ago

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

09-July-2026

रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के सीजन-2 का राष्ट्रीय विस्तार शुरू

IHL सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. लीग ने देशभर में डॉक्टरों के ट्रायल और नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की भी घोषणा की है. टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर, जोधपुर और देहरादून में आयोजित किए जाने की योजना है.

23-June-2026

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026

दिल्ली में छाया यो यो हनी सिंह का जादू: NDTV Good Times के ‘My Story Tour’ ने बनाई यादगार म्यूजिक नाइट

कॉन्सर्ट को हनी सिंह के जीवन और करियर के चार हिस्सों में बांटा गया था- द राइज, द फेम, द डार्कनेस और द कमबैक, हर अध्याय ने मंच पर अलग भावनात्मक रंग पेश किया.

16-March-2026


बड़ी खबरें

बाजार में आज हलचल के संकेत, गिफ्ट निफ्टी से लेकर एशियाई बाजार तक जानें क्या कह रहे हैं संकेत

गुरुवार को बम्बे स्टक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 21.86 अंक गिरकर 74,314.59 पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 53 अंक की बढ़त के साथ 23,270.60 पर पहुंच गया.

1 hour ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

39 minutes ago

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

1 hour ago

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

1 day ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

15 hours ago