होम / खास खबर / कौनसी है वो लैब जिसकी रिपोर्ट के बाद तिरुपति मंदिर के प्रसाद पर छिड़ा संग्राम? 

कौनसी है वो लैब जिसकी रिपोर्ट के बाद तिरुपति मंदिर के प्रसाद पर छिड़ा संग्राम? 

तेलुगु देशम पार्टी ने एक लैब रिपोर्ट का हवाला देते हुए पिछली सरकार पर तिरुपति मंदिर के प्रसाद के लिए मिलावटी घी इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

आंध्र प्रदेश के विश्वप्रसिद्ध तिरुपति मंदिर के प्रसाद की जिस लैब रिपोर्ट को लेकर बवाल मचा हुआ है, वो गुजरात के आणंद में स्थित है. इस लैब को  NDDB CALF के नाम से जाना जाता है. इस लैब रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि प्रसाद के लड्डू के घी में मिलावट थी. मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की पार्टी TDP ने इसी लैब रिपोर्ट को आधार बनाकर पिछली जगनमोहन रेड्डी की सरकार पर हिंदुओं की आस्था से खिलवाड़ का आरोप लगाया है.

2009 में हुई थी शुरुआत
गुजरात स्थित इस लेबोरेटरी में दूध और उससे जुड़े उत्पादों के गुणवत्ता मापदंडों को परखने के लिए मूल्यांकन किया जाता है. नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड (NDDB) ने अपनी सभी सहकारी और दूध उत्पादन संस्थाओं को ध्यान में रखते हुए 2009 में इसकी स्थापना की थी. इसका नाम रखा गया सीएएलएफ यानी 'पशुधन एवं आहार विश्लेषण तथा अध्ययन केंद्र'. इस लैब में दुग्ध उत्पादों के साथ-साथ खाद्य, फल, सब्जियों, पशु आहार और आनुवंशिकी से जुड़े विश्लेषण किए जाते है.

ये भी पढ़ें - जिन लड्डुओं पर मचा है बवाल, उनसे तिरुपति मंदिर की हर साल होती है कितनी कमाई?

80 लोगों का है स्टाफ
देश की लीडिंग लैब में शुमार NDDB CALF के पास 80 लोगों का स्टाफ है. इसमें 40 एनालिस्ट हैं जो टेस्टिंग के लिए आने वाले सैंपलों की जांच और उसका विश्लेषण करते हैं. शुरुआत में यहां केवल दुग्ध उत्पादों  और पशु आहार का ही जांच एवं  विश्लेषण होता था. लेकिन धीरे-धीरे लैब में विश्लेषणात्मक कार्य करने के लिए आधुनिक उपकरणों और विशेषज्ञों की व्यवस्था की गई. 

विस्तृत हो गया है दायरा
आज के समय में यहां फल-सब्जियां, फेट्स- तेल, शहद और पानी के साथ-साथ कीटनाशक, एंटीबायोटिक्स, भारी धातुएं, एफ्लाटॉक्सिन और डाइऑक्सिन का भी विश्लेषण किया जाता है. NDDB CALF नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड  की सहयोगी कंपनी है और वही उसकी देखरेख करता है. NDDB की बात करें, तो इसकी स्थापना देश में श्वेत क्रांति के जनक डॉ. वर्गीज कुरियन द्वारा संसद के अधिनियम के तहत की गई थी और यह सरकार के मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी विभाग के अंतर्गत आती है.  


टैग्स
सम्बंधित खबरें

रिश्तों से करियर तक, दिल्ली के युवा ले रहे डिजिटल ज्योतिष का सहारा, 60% सलाह AI ज्योतिषियों से

iMeUsWe के आंकड़ों में खुलासा, 18-35 आयु वर्ग के युवाओं में शादी और रिश्तों से जुड़े सवाल सबसे ज्यादा; करियर से जुड़े सवाल 17%

1 week ago

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

09-July-2026

रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के सीजन-2 का राष्ट्रीय विस्तार शुरू

IHL सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. लीग ने देशभर में डॉक्टरों के ट्रायल और नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की भी घोषणा की है. टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर, जोधपुर और देहरादून में आयोजित किए जाने की योजना है.

23-June-2026

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026

दिल्ली में छाया यो यो हनी सिंह का जादू: NDTV Good Times के ‘My Story Tour’ ने बनाई यादगार म्यूजिक नाइट

कॉन्सर्ट को हनी सिंह के जीवन और करियर के चार हिस्सों में बांटा गया था- द राइज, द फेम, द डार्कनेस और द कमबैक, हर अध्याय ने मंच पर अलग भावनात्मक रंग पेश किया.

16-March-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

23 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

12 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

12 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

13 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

14 hours ago