होम / खास खबर / कोचर दंपति के बेटे की शादी को लेकर आई ये बड़ी खबर, हिरासत में हैं मां-बाप

कोचर दंपति के बेटे की शादी को लेकर आई ये बड़ी खबर, हिरासत में हैं मां-बाप

कोचर दंपति और वीडियोकॉन ग्रुप के प्रमुख वेणुगोपाल धूत को विशेष सीबीआई अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

ICICI बैंक की पूर्व MD चंदा कोचर और उनके पति दीपक कोचर के बेटे की शादी Postpone हो गई है. माता-पिता के सीबीआई की गिरफ्त में होने की वजह से शादी को फिलहाल कुछ दिनों के लिए टाल दिया गया है. मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि कोचर दंपती के बेटे अर्जुन की शादी के फंक्शन 15 से 18 जनवरी को जैसलमेर के दो सबसे महंगे होटल में होने थे, लेकिन अब सभी बुकिंग कैंसिल कर दी गई हैं. बता दें कि आज सीबीआई की विशेष अदालत ने कोचर दंपति और वेणुगोपाल धूत को राहत देने से इनकार करते हुए 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

कोर्ट से नहीं मिली राहत
एक मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के बताया गया है कि मुंबई की जिस इवेंट कंपनी को इस शादी के लिए हायर किया था, उसकी ओर से जैसलमेर के होटलों की सभी बुकिंग कैंसिल कर दी गई हैं. बता दें कि सीबीआई ने चंदा और दीपक कोचर को CBI ने शुक्रवार को हिरासत में लिया था. इसके बाद वीडियोकॉन ग्रुप के प्रमुख वेणुगोपाल धूत को भी सीबीआई अपने साथ ले गई. कोचर दंपति ने जल्द सुनवाई के लिए याचिका भी दायर की थी, लेकिन कोर्ट ने इससे इनकार कर दिया था और आज यानी गुरुवार को अदालत ने तीनों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

बुक थीं 150 लग्जरी कारें
बताया जा रहा है कि अर्जुन कोचर की डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए जैसलमेर के दो होटलों को बुक किया गया था. साथ ही शादी में मेहमानों के लिए 150 लग्जरी कारों की भी व्यवस्था की गई थी, लेकिन कोचर दंपति के CBI की कस्टडी में जाने से शादी कैंसिल करने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा था.  चंदा कोचर के बेटे की जिस लड़की से शादी होने वाली थी, वो एक बिजनेस फैमिली से संबंध रखती है. गौरतलब है कि कोचर दंपती के दो बच्चे हैं, अर्जुन और आरती. बेटी आरती की शादी साल 2014 में हो चुकी है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

09-July-2026

रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के सीजन-2 का राष्ट्रीय विस्तार शुरू

IHL सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. लीग ने देशभर में डॉक्टरों के ट्रायल और नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की भी घोषणा की है. टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर, जोधपुर और देहरादून में आयोजित किए जाने की योजना है.

23-June-2026

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026

दिल्ली में छाया यो यो हनी सिंह का जादू: NDTV Good Times के ‘My Story Tour’ ने बनाई यादगार म्यूजिक नाइट

कॉन्सर्ट को हनी सिंह के जीवन और करियर के चार हिस्सों में बांटा गया था- द राइज, द फेम, द डार्कनेस और द कमबैक, हर अध्याय ने मंच पर अलग भावनात्मक रंग पेश किया.

16-March-2026

भारत के मराठा मिलिट्री लैंडस्केप्स को यूनेस्को का दर्जा, राजदूत विशाल शर्मा की अहम भूमिका

“मराठा मिलिट्री लैंडस्केप्स ऑफ इंडिया” को यूनेस्को की मान्यता मिलना भारत की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है.

19-February-2026


बड़ी खबरें

टेक्सटाइल उद्योग में AI और ऑटोमेशन की बढ़ती धमक, गार्टेक्स टेक्सप्रोसेस में 15,000 से ज्यादा विजिटर्स पहुंचे

तीन दिवसीय प्रदर्शनी में 190 से अधिक कंपनियों ने दिखाईं नई तकनीकें. AI, ऑटोमेशन, डिजिटल प्रिंटिंग और सस्टेनेबल मैन्युफैक्चरिंग पर जोर, कंपनियों को मिले नए बिजनेस लीड और साझेदारी के अवसर

9 minutes ago

टाटा संस में हिस्सेदारी पर बड़ी डील की तैयारी? शापूर मिस्त्री परिवार से ₹10,000 करोड़ के बायबैक पर चर्चा

प्रस्तावित ₹10,000 करोड़ का सौदा मिस्त्री परिवार की केवल एक शाखा को कवर करेगा और इसके एक वैकल्पिक निवेश कोष के माध्यम से किए जाने की संभावना है, मामले से जुड़े लोगों ने बताया.

2 hours ago

भारत की सबसे युवा पीढ़ी के प्रति हमारी सामाजिक जिम्मेदारी

पहली नौकरी के विरोधाभास से लेकर AI साक्षरता और लोकतांत्रिक असहमति की सेहत तक, Gen Z को भारत के भविष्य में भागीदार के रूप में देखने का तर्क, न कि एक ऐसी समस्या के रूप में जिसे संभालने की जरूरत है

47 minutes ago

डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 23% बढ़कर ₹8.11 लाख करोड़ पहुंचा, पूरे साल के लक्ष्य का करीब एक-तिहाई

10 अगस्त तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन में 23.09% की वृद्धि, नॉन-कॉरपोरेट टैक्स और सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स ने बढ़ाया राजस्व

4 hours ago

टाटा संस में बड़ा फेरबदल, एन. चंद्रशेखरन ने छोड़ा चेयरमैन पद; फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी

नोएल टाटा के साथ मतभेदों के बीच इस्तीफा, टाटा संस की लिस्टिंग और बोर्ड में प्रतिनिधित्व को लेकर भी रही असहमति

3 hours ago