होम / खास खबर / भारत-UK की FTA डील अटकाने वाली सुएला ब्रेववर्मन की छुट्टी, इस्तीफे में मानी ये गलती

भारत-UK की FTA डील अटकाने वाली सुएला ब्रेववर्मन की छुट्टी, इस्तीफे में मानी ये गलती

ब्रेववर्मन ने अपने इस्तीफे में लिखा है कि उन्होंने सरकार के नियमों को तोड़ा है इसलिए उन्हें पद छोड़ना ही पड़ेगा

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली:  भारतीय मूल की सुएला ब्रेववर्मन ने UK की होम सेक्रेटरी के पद से इस्तीफा दे दिया है. ये इस्तीफा ऐसे समय में हुआ है जब ब्रिटिश प्रधानमंत्री लिज ट्रस की कुर्सी खतरे में है, उनकी ही पार्टी के लोग ट्रस को हटाने की मांग कर रहे हैं. 

भारतीय मूल की सुएला ब्रेववर्मन का इस्तीफा 
ब्रेववर्मन ने अपने इस्तीफे में लिखा है कि उन्होंने सरकार के नियमों को तोड़ा है इसलिए उन्हें पद छोड़ना ही पड़ेगा, उन्होंने प्रधानमंत्री लिज ट्रस को लेकर कहा कि मुझे इस सरकार की दिशा को लेकर चिंता है. ब्रेववर्मन का इस्तीफा पीएम ट्रस की कैबिनेट से दूसरा सबसे बड़ा इस्तीफा है, इसके पहले 14 अक्टूबर को क्वासी क्वारटेंग को वित्त मंत्री के पद से बर्खास्त कर दिया गया था, उनकी जगह जेरेमी हंट को वित्त मंत्री बनाया गया. जेरेमी ने पद संभालते ही क्वारटेंग के ज्यादातर फैसलों को पलट दिया. हफ्ते भर में दो इस्तीफों से ब्रिटेन में राजनीतिक भूचाल आ गया है.

क्या थी ब्रेववर्मन की गलती, जो उन्होंने मानी
दरअसल, पीएम लिज ट्रेस ने ब्रेववर्मन को इसलिये हटाया क्योंकि उन्होंने एक आधिकारिक डॉक्यूमेंट अपने निजी ई-मेल से अपने एक साथी सांसद को भेजा था. जो कि नियमों का उल्लंघन है. ब्रेववर्मन ने अपनी ये गलती मानी है और अपने इस्तीफे में इसका जिक्र करते हुए लिखा है कि उन्होंने प्रवास पर एक लिखित मंत्रिस्तरीय बयान का मसौदा भेजा था, जो प्रकाशन के लिए था. ये कुछ भरोसेमंद साथियों को भेजा गया था, जो कि तकनीकी रूप से नियमों का उल्लंघन है. ऐसे में मेरा जाना ही सही होगा. उन्होंने कहा कि मुझे जैसे ही अपनी गलती का अहसास हुआ, आधिकारिक पटल पर मामले को रिपोर्ट किया था, मैं जिम्मेदारी लेती हूं और मैं इस्तीफा देती हूं. 

ट्रस सरकार पर हमला 
ब्रेववर्मन अपने इस्तीफे में बेहद कड़े शब्दों का इस्तेमाल करते हुए लिखती हैं कि "यह दिखावा करना कि हमने गलतियां नहीं की हैं, सबकुछ ऐसे ही रखना जैसे किसी को कुछ दिखाई नहीं देगा कि हमने उन्हें बनाया है, और ये उम्मीद करना कि चीजें जादुई रूप से ठीक हो जाएंगी, ये गंभीर राजनीति नहीं है. मैंने एक गलती की है, मैं जिम्मेदारी स्वीकार करती हूं और मैं इस्तीफा देती हूं. उन्होंने लिखा कि यह सभी के लिए साफ है कि हम एक कठिन समय से गुजर रहे हैं, मुझे इस सरकार के दिशा की चिंता है. हमने न केवल अपने मतदाताओं से किए गए वादों को तोड़ा है, बल्कि घोषणापत्र में की गई घोषणाओँ को पूरा करने के लिए इस सरकार की प्रतिबद्धता को लेकर भी चिंता है.

इस महीने के आखिर में सुएला ब्रेववर्मन के एक बयान की वजह से भारत और यूके के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) ठंडे बस्ते में चला गया. ब्रेववर्मन ने कहा था कि इस डील की वजह से ब्रिटेन में प्रवासियों की संख्या बढ़ जाएगी. यूके में अपने वीजा खत्म होने के बाद जो लोग ठहर जाते हैं, उनमें से ज्यादातर भारतीय हैं. ब्रेववर्मन के इस बयान पर भारत ने कड़ी आपत्ति जाहिर की थी और कहा था कि ब्रिटेन की सरकार ब्रेववर्मन के बयान से खुद को अलग कर ले. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

09-July-2026

रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के सीजन-2 का राष्ट्रीय विस्तार शुरू

IHL सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. लीग ने देशभर में डॉक्टरों के ट्रायल और नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की भी घोषणा की है. टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर, जोधपुर और देहरादून में आयोजित किए जाने की योजना है.

23-June-2026

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026

दिल्ली में छाया यो यो हनी सिंह का जादू: NDTV Good Times के ‘My Story Tour’ ने बनाई यादगार म्यूजिक नाइट

कॉन्सर्ट को हनी सिंह के जीवन और करियर के चार हिस्सों में बांटा गया था- द राइज, द फेम, द डार्कनेस और द कमबैक, हर अध्याय ने मंच पर अलग भावनात्मक रंग पेश किया.

16-March-2026

भारत के मराठा मिलिट्री लैंडस्केप्स को यूनेस्को का दर्जा, राजदूत विशाल शर्मा की अहम भूमिका

“मराठा मिलिट्री लैंडस्केप्स ऑफ इंडिया” को यूनेस्को की मान्यता मिलना भारत की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है.

19-February-2026


बड़ी खबरें

जी के 3,100 करोड़ रुपये के फंड जुटाने पर रोक क्यों? सैट ने सेबी के फैसले पर उठाए सवाल

प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण ने कहा कि जब दो महीने की रोक खत्म होने के बाद निवेश की अनुमति है, तो अभी इस पर रोक लगाने का आधार क्या है. सार्वजनिक शेयरधारकों के भारी समर्थन को भी न्यायाधिकरण ने अहम माना.

4 hours ago

लिस्टिंग के बाद LG इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया की सबसे मजबूत तिमाही, मुनाफा 27% बढ़ा

## वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में कंपनी की आय 15.5 प्रतिशत बढ़कर 7,233 करोड़ रुपये पहुंच गई. वहीं, शुद्ध मुनाफा 27.2 प्रतिशत की तेजी के साथ 653 करोड़ रुपये रहा.

3 hours ago

कूल किंग तेल विवाद में डाबर को राहत, 30 सितंबर तक पुराना स्टॉक बेचने की मंजूरी

दिल्ली हाईकोर्ट ने डाबर इंडिया को 9,020 कार्टन मौजूदा स्टॉक बेचने की अनुमति दी है. हालांकि कंपनी को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से उत्पाद हटाना होगा और 30 सितंबर के बाद बचा हुआ स्टॉक वापस लेना होगा.

3 hours ago

महंगाई से मामूली राहत! जुलाई में थोक महंगाई 9.78% पर, फ्यूल से राहत लेकिन फूड ने बढ़ाई टेंशन

जुलाई में थोक महंगाई दर जून के रिकॉर्ड 9.87% से घटकर 9.78% रह गई. फ्यूल और बिजली की महंगाई में बड़ी कमी से राहत मिली, लेकिन प्राइमरी आर्टिकल्स, मैन्युफैक्चर्ड प्रोडक्ट्स और खाद्य वस्तुओं की कीमतों में तेजी बनी रही.

7 hours ago

BARC बोर्ड में श्रीनिवासन स्वामी की एंट्री, हंसा रिसर्च कनेक्शन पर फिर उठे सवाल

विज्ञापन एजेंसियों के संघ ने आरके स्वामी समूह के कार्यकारी समूह अध्यक्ष श्रीनिवासन के. स्वामी को बीएआरसी बोर्ड के लिए चुना है. हालांकि 2020 के टीआरपी विवाद से जुड़े हंसा रिसर्च के साथ समूह के संबंधों को लेकर इस नियुक्ति ने बीएआरसी की विश्वसनीयता और प्रशासनिक व्यवस्था पर नई बहस छेड़ दी है.

4 hours ago