होम / खास खबर / UK Poll Survey: अभी चुनाव हुए तो लिज ट्रस को हरा देंगे ऋषि सुनक

UK Poll Survey: अभी चुनाव हुए तो लिज ट्रस को हरा देंगे ऋषि सुनक

कंजर्वेटिव पार्टी के सदस्यों के एक नए YouGov पॉलिटिकल पोल में पता चला है कि पार्टी सदस्यों के बीच में लिज ट्रस को नेता चुनने के फैसले को लेकर पछतावा है

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: ऋषि सुनक (Rishi Sunak) के लिये अब भी ब्रिटेन का प्रधानमंत्री बनने का मौका गया नहीं है. क्योंकि लिज ट्रस को ब्रिटेन की सत्ता संभाले महज 40 दिन से कुछ ज्यादा ही हुआ होगा, उन्हें हटाने की मांग ने जोर पकड़ लिया है. 6 सितंबर को ट्रस की ब्रिटेन की प्रधानमंत्री के तौर पर ताजपोशी हुई थी. Daily Mail ने खबर छापी है, जिसके मुताबिक कंजर्वेटिव पार्टी के सांसद इस हफ्ते के अंत तक ट्रस हो हटाने की मांग कर सकते हैं. इस पार्टी के 100 से ज्यादा सांसद ट्रस के खिलाफ हो गये हैं. 

ट्रस से पार्टी के सदस्यों का मोहभंग 

इन सब घटनाक्रम के बीच भारतीय मूल के पूर्व चांसलर ऋषि सुनक एक बार फिर से सुर्खियों में आ गये हैं. मंगलवार को एक नए सर्वे के मुताबिक  वोटिंग टोरी मेंबर्स के बीच अगर कंजरवेटिव पार्टी के नेतृत्व का चुनाव अब होता है, तो ऋषि सुनक अपने प्रतिद्वंद्वी लिज़ ट्रस को हरा देंगे. टोरी सदस्यों के एक YouGov सर्वेक्षण में पाया गया कि अगर दोबारा वोटिंग होती है तो 55 परसेंट वोट अब 42 वर्षीय सुनक को मिलेंगे, जबकि केवल 25 परसेंट ही ट्रस को वोट देंगे. इसको ऐसे समझें कि लिज ट्रस की पार्टी के सदस्यों को ही ट्रस पर भरोसा नहीं है, उनकी पार्टी के टोरी सदस्य ही चाहते हैं कि ट्रस को पीएम पद से इस्तीफा दे देना चाहिए. ये सदस्य ये भी चाहते हैं कि सुनक को एक बार फिर से मौका देना चाहिए. 

ऋषि सुनक को मौका देना चाहती है पार्टी

YouGov के एक विश्लेषण में कहा गया है, कंजर्वेटिव पार्टी के सदस्यों के एक नए YouGov पॉलिटिकल पोल में पता चला है कि पार्टी सदस्यों के बीच में लिज ट्रस को नेता चुनने के फैसले को लेकर पछतावा है. YouGov ने यह भी पाया कि बहुमत वाले (55 प्रतिशत) सदस्यों का मानना ​​है कि ट्रस को पार्टी के नेता और प्रधान मंत्री के रूप में कई बार यू-टर्न के लेने के बाद बाद इस्तीफा दे देना चाहिए और केवल 38 परसेंट का मानना ​​​​है कि उन्हें अपने पद पर बने रहना चाहिए. 

बोरिस जॉनसन को वापस चाहते हैं सदस्य
अब सवाल उठता है कि लिज ट्रस नहीं तो कौन? इस सर्वे में सामने आया है कि ऋषि सुनक से पहले सबसे लोकप्रिय विकल्प पार्टीगेट स्कैंडल में फंसे पूर्व प्रधान मंत्री बोरिस जॉनसन है, जो जिन्हें 63 परसेंट वोट हासिल है, जबकि 32 परसेंट ने उन्हें अपने शीर्ष उम्मीदवार के रूप में रखा है, जबकि सुनक को 23 परसेंट मत हासिल है. सर्वे में कहा गया है कि अगर लिज़ ट्रस इस तरह के दबाव के आगे झुक जाती हैं और इस्तीफा देती हैं तो टोरी के सदस्य बोरिस जॉनसन को उनकी जगह लेने के लिए वापस लाना चाहते हैं. 

लिज ट्रस के फैसलों का उल्टा असर 
दरअसल, लिज ट्रस ब्रिटेन की इकोनॉमी को पटरी पर लाने का वादा करके सत्ता में आईं थी, लेकिन जब से वो आईं हैं और उन्होंने जो फैसले लिये हैं, इससे इकोनॉमी पटरी से उतर गई. उनकी सरकार ने 45 अरब पाउंड की टैक्स कटौती का वादा किया, लेकिन ये कदम बहुत बड़ी गलती साबित हुई. ब्रिटेन की करेंसी कमजोर हो गई और शेयर बाजार टूट गए. 

VIDEO: Hyundai का दिवाली धमाका! सिर्फ इस तारीख तक कारों पर मिल रही बंपर छूट

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

09-July-2026

रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के सीजन-2 का राष्ट्रीय विस्तार शुरू

IHL सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. लीग ने देशभर में डॉक्टरों के ट्रायल और नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की भी घोषणा की है. टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर, जोधपुर और देहरादून में आयोजित किए जाने की योजना है.

23-June-2026

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026

दिल्ली में छाया यो यो हनी सिंह का जादू: NDTV Good Times के ‘My Story Tour’ ने बनाई यादगार म्यूजिक नाइट

कॉन्सर्ट को हनी सिंह के जीवन और करियर के चार हिस्सों में बांटा गया था- द राइज, द फेम, द डार्कनेस और द कमबैक, हर अध्याय ने मंच पर अलग भावनात्मक रंग पेश किया.

16-March-2026

भारत के मराठा मिलिट्री लैंडस्केप्स को यूनेस्को का दर्जा, राजदूत विशाल शर्मा की अहम भूमिका

“मराठा मिलिट्री लैंडस्केप्स ऑफ इंडिया” को यूनेस्को की मान्यता मिलना भारत की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है.

19-February-2026


बड़ी खबरें

जी के 3,100 करोड़ रुपये के फंड जुटाने पर रोक क्यों? सैट ने सेबी के फैसले पर उठाए सवाल

प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण ने कहा कि जब दो महीने की रोक खत्म होने के बाद निवेश की अनुमति है, तो अभी इस पर रोक लगाने का आधार क्या है. सार्वजनिक शेयरधारकों के भारी समर्थन को भी न्यायाधिकरण ने अहम माना.

5 hours ago

लिस्टिंग के बाद LG इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया की सबसे मजबूत तिमाही, मुनाफा 27% बढ़ा

## वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में कंपनी की आय 15.5 प्रतिशत बढ़कर 7,233 करोड़ रुपये पहुंच गई. वहीं, शुद्ध मुनाफा 27.2 प्रतिशत की तेजी के साथ 653 करोड़ रुपये रहा.

4 hours ago

कूल किंग तेल विवाद में डाबर को राहत, 30 सितंबर तक पुराना स्टॉक बेचने की मंजूरी

दिल्ली हाईकोर्ट ने डाबर इंडिया को 9,020 कार्टन मौजूदा स्टॉक बेचने की अनुमति दी है. हालांकि कंपनी को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से उत्पाद हटाना होगा और 30 सितंबर के बाद बचा हुआ स्टॉक वापस लेना होगा.

4 hours ago

महंगाई से मामूली राहत! जुलाई में थोक महंगाई 9.78% पर, फ्यूल से राहत लेकिन फूड ने बढ़ाई टेंशन

जुलाई में थोक महंगाई दर जून के रिकॉर्ड 9.87% से घटकर 9.78% रह गई. फ्यूल और बिजली की महंगाई में बड़ी कमी से राहत मिली, लेकिन प्राइमरी आर्टिकल्स, मैन्युफैक्चर्ड प्रोडक्ट्स और खाद्य वस्तुओं की कीमतों में तेजी बनी रही.

7 hours ago

BARC बोर्ड में श्रीनिवासन स्वामी की एंट्री, हंसा रिसर्च कनेक्शन पर फिर उठे सवाल

विज्ञापन एजेंसियों के संघ ने आरके स्वामी समूह के कार्यकारी समूह अध्यक्ष श्रीनिवासन के. स्वामी को बीएआरसी बोर्ड के लिए चुना है. हालांकि 2020 के टीआरपी विवाद से जुड़े हंसा रिसर्च के साथ समूह के संबंधों को लेकर इस नियुक्ति ने बीएआरसी की विश्वसनीयता और प्रशासनिक व्यवस्था पर नई बहस छेड़ दी है.

5 hours ago