होम / खास खबर / सड़क हादसे रोकने के लिए 500 करोड़ खर्च करेगी UP सरकार, ये है प्लान

सड़क हादसे रोकने के लिए 500 करोड़ खर्च करेगी UP सरकार, ये है प्लान

यूपी कैबिनेट की बैठक में फैसला हुआ है कि वाहनों की फिटनेस जांच अब मैन्युअल नहीं बल्कि मशीनों से की जाएगी और इसे अनिवार्य रूप से लागू किया जाएगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

सड़क हादसों में हर साल बड़ी संख्या में लोगों की मौत होती है. इस हादसों की एक प्रमुख वजह है सड़कों पर दौड़ते अनफिट वाहन. इसे देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने वाहनों की फिटनेस जांच प्रक्रिया बदलने का निर्णय लिया गया है. अब हर जिले में ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन (ATS) स्थापित किए जाएंगे. ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन बनाने पर सरकार 500 करोड़ रुपए खर्च करेगी. इस पहल से जहां वाहनों की फिटनेस की सही जांच हो सकेगी, वहीं युवाओं को रोज़गार भी मिलेगा.

मैन्युअल नहीं होगी जांच
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूपी कैबिनेट की बैठक में फैसला हुआ है कि वाहनों की फिटनेस जांच अब मैन्युअल नहीं बल्कि मशीनों से की जाएगी और इसे अनिवार्य रूप से लागू किया जाएगा. इसके लिए हर जिले में PPP मोड के जरिए ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशनों (ATS) तैयार किए जाएंगे. इन स्टेशनों को एक साल के अंदर बनाया जाएगा. यूपी सरकार ने इसके लिए 500 करोड़ रुपए खर्च करेगी. बता दें कि राज्य सरकार के ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन लखनऊ, कानपुर और आगरा में प्रस्तावित हैं.  .

गड़बड़ी की आशंका होगी खत्म
सरकार का कहना है कि हर जिले में ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशनों के स्थापित होने से प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार के साधन भी उपलब्ध होंगे. इस पहल से जहां सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी, वहीं वाहनों की टेस्टिंग की प्रक्रिया में भी तेजी आएगी. साथ ही टेस्टिंग में पारदर्शिता आने के साथ अनियमितता की संभावना भी कम हो जाएगी. गौरतलब है कि हर साल बड़ी संख्या में लोगों की सड़क हादसों में मौत होती है. इसके कई कारण हैं, जिनमें ख़राब सड़कें और अनफिट वाहन भी शामिल हैं.

यहां हुईं सबसे ज्यादा मौतें 
सड़क हादसों में होने वाली मौतों के हिसाब से उत्तर प्रदेश देश में तीसरे स्थान पर है. वहीं, यूपी में पहले नंबर पर कानपुर आता है. राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) की वर्ष 2021 की रिपोर्ट के मुताबिक, पूरे प्रदेश में सड़क हादसों के कारण सबसे ज्यादा मौतें कानपुर में हुई हैं. यहां 1373 लोगों ने जान गंवाई है. दूसरे नंबर पर प्रदेश की राजधानी लखनऊ है. इसी तरह से तीसरे नंबर पर वाराणसी और चौथे पायदान पर गाजियाबाद है.  रिपोर्ट में देश के 53 प्रमुख शहरों का जिक्र है. पूरे देश की बात करें, तो कानपुर सड़क हादसे में हुई मौतों के मामले में 10 नंबर पर है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

09-July-2026

रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के सीजन-2 का राष्ट्रीय विस्तार शुरू

IHL सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. लीग ने देशभर में डॉक्टरों के ट्रायल और नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की भी घोषणा की है. टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर, जोधपुर और देहरादून में आयोजित किए जाने की योजना है.

23-June-2026

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026

दिल्ली में छाया यो यो हनी सिंह का जादू: NDTV Good Times के ‘My Story Tour’ ने बनाई यादगार म्यूजिक नाइट

कॉन्सर्ट को हनी सिंह के जीवन और करियर के चार हिस्सों में बांटा गया था- द राइज, द फेम, द डार्कनेस और द कमबैक, हर अध्याय ने मंच पर अलग भावनात्मक रंग पेश किया.

16-March-2026

भारत के मराठा मिलिट्री लैंडस्केप्स को यूनेस्को का दर्जा, राजदूत विशाल शर्मा की अहम भूमिका

“मराठा मिलिट्री लैंडस्केप्स ऑफ इंडिया” को यूनेस्को की मान्यता मिलना भारत की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है.

19-February-2026


बड़ी खबरें

भारत के आर्थिक आत्मविश्वास का दशक

भारत जब अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है, तो आत्मविश्वास के लिए एक मजबूत आधार मौजूद है. यह न तो आत्मसंतुष्टि है और न ही अति-उत्साह, बल्कि तथ्यों और साक्ष्यों पर आधारित आत्मविश्वास है.

1 day ago

विकसित भारत की ‘सप्तधारा’: मैन्युफैक्चरिंग से AI तक, पीएम मोदी ने बताया 2047 का रोडमैप

लाल किले से पीएम मोदी ने देश की 7 बड़ी ताकतों पर रखा फोकस. 1 करोड़ युवाओं को AI ट्रेनिंग देने का ऐलान, मैन्युफैक्चरिंग, किसान, टेक्नोलॉजी, डिफेंस, ग्रीन एनर्जी और सॉफ्ट पावर को बताया विकसित भारत की बुनियाद

1 day ago

भारत @ 80: उपलब्धियों की लंबी छलांग, अधूरी चुनौतियां और विकसित भारत 2047 की राह

लेखक डॉ. ब्रजेश कुमार तिवारी कहते हैं, अब भारत के सामने सवाल बदल चुका है. सवाल केवल यह नहीं रह गया है कि देश विकास कर सकता है या नहीं, बल्कि यह है कि क्या विकास संतुलित, उत्पादक, समावेशी और मानवीय बन सकता है.

1 day ago

जी के 3,100 करोड़ रुपये के फंड जुटाने पर रोक क्यों? सैट ने सेबी के फैसले पर उठाए सवाल

प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण ने कहा कि जब दो महीने की रोक खत्म होने के बाद निवेश की अनुमति है, तो अभी इस पर रोक लगाने का आधार क्या है. सार्वजनिक शेयरधारकों के भारी समर्थन को भी न्यायाधिकरण ने अहम माना.

2 days ago

स्टेशनरी बेचने से IIGJ के CEO तक... देबाशीष बिस्वास की 30 साल की प्रेरक यात्रा

बैंकिंग से शिक्षा जगत तक 30 साल का सफर, 60 हजार से ज्यादा छात्रों को दे चुके हैं मार्गदर्शन देवाशीष बिस्वास

1 day ago