होम / खास खबर / म्यूचुअल फंड को लेकर सामने आई ये नई स्‍टडी, इन शहरों में बढ़ रही है मांग

म्यूचुअल फंड को लेकर सामने आई ये नई स्‍टडी, इन शहरों में बढ़ रही है मांग

सर्वे में भाग लेने वाले 60% उत्तरदाताओं को ईटीएफ के बारे में अच्छी समझ है.सर्वे में ये भी निकलकर सामने आया कि टियर-2 शहरों में ईटीएफ के लिए आकर्षण बढ़ा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारत में तेजी से बढ़ रहे म्यूचुअल फंड को लेकर एक स्‍टडी सामने आई है. इस स्‍टडी में सामने आया है कि ईटीएफ को लेकर टियर 2 शहरों में ज्‍यादा लोगों में रुझान देखने को मिला है.  'डिकोडिंग ईटीएफ परसेप्शन' शीर्षक से 15 शहरों में रह रहे 2109 निवेशकों के बीच किए गए इस सर्वे में महानगरों के साथ-साथ टियर 2 शहर भी शामिल हैं, जिसमें दिलचस्प निष्कर्ष सामने आए हैं. इन निष्‍कर्षों का उपयोग भारत में ईटीएफ मार्केट का दायरा बढ़ाने के लिए किया जा सकता है. यह सर्वेक्षण मिरे एसेट इन्वेस्टमेंट मैनेजर्स (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड की ओर से विश्व प्रसिद्ध ग्लोबल पब्लिक ओपिनियन (वैश्विक जनमत) और डेटा कंपनी यूजीओवी इंडिया (YouGov India) द्वारा किया गया था.

सर्वेक्षण में ये निकलकर सामने आए हैं तथ्‍य 

इस सर्वेक्षण में कुछ दिलचस्प निष्कर्ष हैं, इनमें ये फंड टियर 2 शहरों में अधिक लोकप्रिय हो रहे हैं और 36-45 साल के निवेशकों के बीच इनकी मांग ज्यादा बढ़ रही है.सर्वे में भाग लेने वाले 60 फीसदी से अधिक निवेशकों ने दावा किया कि उन्हें म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री द्वारा पेश किए गए ईटीएफ उत्पादों के बारे में अच्छी समझ है. अलग अलग मार्केट कैप उत्पादों में, लार्ज कैप और मिड कैप आधारित ईटीएफ की लोकप्रियता निवेशकों और निवेश की इच्छा रखने वाले लोगों के बीच अधिक है और उनमें से अधिकांश 1-3 साल की अवधि के साथ निवेश करना पसंद करते हैं.

बाजार के लिए लिक्विडिटी सबसे अहम है 

सर्वे में पाया गया कि बाजार में रिटर्न उत्पन्न करने और एक्टिव म्यूचुअल फंडों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद ईटीएफ में निवेश करने के प्रमुख उद्देश्यों में से एक है. ईटीएफ का विकल्प चुनने वाले अधिकांश निवेशक समझदार होते हैं और अपने निवेश के लिए निवेश प्लेटफार्मों का उपयोग करते हैं. वे बड़े पैमाने पर पर्सनल फाइनेंस से जुड़े वेबसाइट पर भरोसा करते हैं, वहीं ओटीटी प्लेटफार्मों के बीच यूट्यूब को एक प्रमुख प्रभावशाली कारक माना जाता है. सर्वे के निष्कर्षों से संकेत मिलता है कि लिक्विडिटी (तरलता), बाजार की गति और नए विचारों पर आधारित उत्पाद प्रमुख कारक हैं, जो ईटीएफ मार्केट को चला रहे हैं. जबकि छुपे हुए जोखिम और ज्ञान की सापेक्ष कमी ईटीएफ मार्केट के लिए प्रमुख बाधाएं हैं, जिन पर म्‍यूचुअल फंड इंडस्ट्री को ध्‍यान देने की जरूरत है.

क्‍या बोले कंपनी प्रेसीडेंट 

सर्वे के निष्कर्षों पर टिप्पणी करते हुए, मिरे एसेट इन्वेस्टमेंट मैनेजर्स (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड के वाइस प्रेसिडेंट और सीईओ, स्वरूप मोहंती का कहना है कि ईटीएफ में अपने शानदार ग्लोबल ट्रैक रिकॉर्ड के साथ मिरे एसेट पिछले कुछ साल में भारतीय निवेशकों के लिए नए विचारों पर आधारित निवेश का अनुभव लाने में सबसे आगे रहा है. इस रिपोर्ट से मिली सीख न केवल उन निवेशकों के बारे में मूल्यवान जानकारी प्रदान करेगी जो पहले से ही ईटीएफ में निवेश कर रहे हैं, बल्कि यह भी सीखेंगे कि ईटीएफ प्रोवाइडर्स से इसमें निवेश करने की इच्छा रखने वाले क्या उम्मीद कर रहे हैं। इस सर्वेक्षण से भारत में ईटीएफ इंडस्‍ट्री को लाभ हो सकता है.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

रिश्तों से करियर तक, दिल्ली के युवा ले रहे डिजिटल ज्योतिष का सहारा, 60% सलाह AI ज्योतिषियों से

iMeUsWe के आंकड़ों में खुलासा, 18-35 आयु वर्ग के युवाओं में शादी और रिश्तों से जुड़े सवाल सबसे ज्यादा; करियर से जुड़े सवाल 17%

1 week ago

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

09-July-2026

रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के सीजन-2 का राष्ट्रीय विस्तार शुरू

IHL सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. लीग ने देशभर में डॉक्टरों के ट्रायल और नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की भी घोषणा की है. टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर, जोधपुर और देहरादून में आयोजित किए जाने की योजना है.

23-June-2026

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026

दिल्ली में छाया यो यो हनी सिंह का जादू: NDTV Good Times के ‘My Story Tour’ ने बनाई यादगार म्यूजिक नाइट

कॉन्सर्ट को हनी सिंह के जीवन और करियर के चार हिस्सों में बांटा गया था- द राइज, द फेम, द डार्कनेस और द कमबैक, हर अध्याय ने मंच पर अलग भावनात्मक रंग पेश किया.

16-March-2026


बड़ी खबरें

बाजार में आज हलचल के संकेत, गिफ्ट निफ्टी से लेकर एशियाई बाजार तक जानें क्या कह रहे हैं संकेत

गुरुवार को बम्बे स्टक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 21.86 अंक गिरकर 74,314.59 पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 53 अंक की बढ़त के साथ 23,270.60 पर पहुंच गया.

29 minutes ago

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

16 minutes ago

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

1 day ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

14 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

15 hours ago