होम / खास खबर / दिवाली पर सौर ऊर्जा से जगमगाएगा ये गांव, इस कंपनी ने बदल दी सूरत

दिवाली पर सौर ऊर्जा से जगमगाएगा ये गांव, इस कंपनी ने बदल दी सूरत

दुधाला संभवतः देश का पहला ऐसा गांव बन गया है, जो बिना किसी सरकारी सब्सिडी के 100% सौर ऊर्जा से संचालित होगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

दीपावली के मौके पर गुजरात के अमरेली जिले का दुधाला गांव सौर ऊर्जा से जगमगाएगा. दरअसल, श्री रामकृष्णा एक्सपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी ने इस गांव के लगभग 850 परिवारों को सोलर पैनल रूफटॉप्स गिफ्ट किए हैं. इसी के साथ दुधाला संभवतः देश का पहला ऐसा गांव बन गया है, जो बिना किसी सरकारी सब्सिडी के 100% सौर ऊर्जा से संचालित होगा. इसी साल मार्च में गांव को सोलर एनर्जी से रोशन करने की शुरुआत हुई थी.

केवल यही घर छूटे
दुधाला श्री रामकृष्णा एक्सपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड के मालिक गोविंदभाई ढोलकिया का पैतृक गांव है. वह चाहते थे कि यहां का हर घर सोलर ऊर्जा से चले, इसलिए उन्होंने सोलर पैनल निर्माता 'गोल्डी सोलर' के साथ मिलकर इस परियोजना को अंजाम दिया है. पूरे गांव के घरों, दुकानों और अन्य प्रतिष्ठानों के लिए कुल 276.5 किलोवाट क्षमता के सौर ऊर्जा संयंत्र लगाए गए हैं. गांव में सिर्फ उन्हीं घरों पर सौर पैनल नहीं लगे, जो सालभर से बंद पड़े हुए हैं. ढोलकिया के इस प्रयास से गांववाले बेहद खुश हैं.

1970 में बनी थी कंपनी
गोविंद ढोलकिया ने 1970 में श्री रामकृष्णा एक्सपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड की स्थापना की थी. आज इसकी गिनती दुनिया की सबसे बड़ी हीरे काटने और निर्यात करने वाली कंपनियों में होती है. ढोलकिया ने अपने संघर्ष को शब्दों में ढालकर एक किताब भी लिखी है. जिसमें उन्होंने बताया है कि वह 1964 में अपने परिवार की जरूरतों को पूरा करने के पहली बार सूरत आए थे. उन्होंने हीरे के व्यापार में अपने करियर की शुरुआत डायमांड पॉलिश करने से की थी. इसके बाद वह धीरे-धीरे आगे बढ़ते चले गए.

24 घंटे मिलेगी बिजली
'गोल्डी सोलर' के फाउंडर ईश्वर ढोलकिया का कहना है कि ये प्रोजेक्ट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'आत्मनिर्भर भारत' अभियान को दर्शाता है. सोलर की मदद से गांव के हर घर को चौबीस घंटों बिजली मिल सकेगी. उन्होंने कहा कि 'गोल्डी सोलर' गोविंद ढोलकिया की आभारी है कि उन्होंने हमें इस महान कार्य से जुड़ने का अवसर दिया. गांव में सोलर पैनल लगाने से पहले एक सर्वे किया गया था. जिसमें यह पता लगाया गया कि गांव में बिजली की खपत कितनी है. इसके बाद गांव के घरों में सोलर पैनल लगाने का काम शुरू किया गया.

कर्मचारियों का रखते हैं ख्याल
गुजरात में गोविंद ढोलकिया की पहचान एक ऐसे बिजनेसमैन के तौर पर है, जो अपने कर्मचारियों का खास ख्याल रखते हैं. कुछ वक्त पहले, वह अपने कर्मचारियों और उनके परिवार को कंपनी के खर्चे पर दस दिन के टूर पर लेकर गए थे. इतना ही नहीं, वह अपने स्टाफ को कार से लेकर घर तक गिफ्ट कर चुके हैं. उन्होंने श्रीराम के मंदिर के निर्माण के लिए 11 करोड़ का दान भी दिया था. ढोलकिया की कंपनी सामाजिक गतिविधियों हमेशा से आगे रही है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

09-July-2026

रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के सीजन-2 का राष्ट्रीय विस्तार शुरू

IHL सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. लीग ने देशभर में डॉक्टरों के ट्रायल और नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की भी घोषणा की है. टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर, जोधपुर और देहरादून में आयोजित किए जाने की योजना है.

23-June-2026

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026

दिल्ली में छाया यो यो हनी सिंह का जादू: NDTV Good Times के ‘My Story Tour’ ने बनाई यादगार म्यूजिक नाइट

कॉन्सर्ट को हनी सिंह के जीवन और करियर के चार हिस्सों में बांटा गया था- द राइज, द फेम, द डार्कनेस और द कमबैक, हर अध्याय ने मंच पर अलग भावनात्मक रंग पेश किया.

16-March-2026

भारत के मराठा मिलिट्री लैंडस्केप्स को यूनेस्को का दर्जा, राजदूत विशाल शर्मा की अहम भूमिका

“मराठा मिलिट्री लैंडस्केप्स ऑफ इंडिया” को यूनेस्को की मान्यता मिलना भारत की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है.

19-February-2026


बड़ी खबरें

विकसित भारत की ‘सप्तधारा’: मैन्युफैक्चरिंग से AI तक, पीएम मोदी ने बताया 2047 का रोडमैप

लाल किले से पीएम मोदी ने देश की 7 बड़ी ताकतों पर रखा फोकस. 1 करोड़ युवाओं को AI ट्रेनिंग देने का ऐलान, मैन्युफैक्चरिंग, किसान, टेक्नोलॉजी, डिफेंस, ग्रीन एनर्जी और सॉफ्ट पावर को बताया विकसित भारत की बुनियाद

8 hours ago

भारत @ 80: उपलब्धियों की लंबी छलांग, अधूरी चुनौतियां और विकसित भारत 2047 की राह

लेखक डॉ. ब्रजेश कुमार तिवारी कहते हैं, अब भारत के सामने सवाल बदल चुका है. सवाल केवल यह नहीं रह गया है कि देश विकास कर सकता है या नहीं, बल्कि यह है कि क्या विकास संतुलित, उत्पादक, समावेशी और मानवीय बन सकता है.

19 hours ago

जी के 3,100 करोड़ रुपये के फंड जुटाने पर रोक क्यों? सैट ने सेबी के फैसले पर उठाए सवाल

प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण ने कहा कि जब दो महीने की रोक खत्म होने के बाद निवेश की अनुमति है, तो अभी इस पर रोक लगाने का आधार क्या है. सार्वजनिक शेयरधारकों के भारी समर्थन को भी न्यायाधिकरण ने अहम माना.

1 day ago

स्टेशनरी बेचने से IIGJ के CEO तक... देबाशीष बिस्वास की 30 साल की प्रेरक यात्रा

बैंकिंग से शिक्षा जगत तक 30 साल का सफर, 60 हजार से ज्यादा छात्रों को दे चुके हैं मार्गदर्शन देवाशीष बिस्वास

19 hours ago

लिस्टिंग के बाद LG इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया की सबसे मजबूत तिमाही, मुनाफा 27% बढ़ा

## वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में कंपनी की आय 15.5 प्रतिशत बढ़कर 7,233 करोड़ रुपये पहुंच गई. वहीं, शुद्ध मुनाफा 27.2 प्रतिशत की तेजी के साथ 653 करोड़ रुपये रहा.

23 hours ago