✕

होम / खास खबर / दिसंबर महीने में है छुट्टियों की भरमार, कुल 17 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखिए लिस्ट

दिसंबर महीने में है छुट्टियों की भरमार, कुल 17 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखिए लिस्ट

दिसंबर में कई पर्व आएंगे जैसे सेंट फ्रांसिस जेवियर पर्व, पा-टोगन नेंगमिनजा संगमा, गोवा मुक्ति दिवस, क्रिसमस की पूर्व संध्या, क्रिसमस 2024 और इन मौकों पर बैंक बंद रहेंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

रविवार से दिसंबर का महीना शुरू हो रहा है और ये महीना साल का आखिरी महीना है. इस महीने में क्रिसमस जैसा बड़ा त्योहार तो आता ही है, वहीं कई अन्य त्योहारों-पर्व के चलते भी कई राज्यों में अलग-अलग दिन बैंकों में छुट्टी रहने वाली है. दिसंबर में बैंकों में छुट्टियों की भरमार है और कुल मिलाकर 17 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं. अगर आप इनके बारे में पहले से जान लेंगे तो अपने वित्तीय कामकाज पहले से ही निपटा सकते हैं जिससे बैंकों में अवकाश के दिनों में आपको दिक्कत ना हो. 

दिसंबर में कई पर्व-मौकों पर बैंक बंद

दिसंबर में कई पर्व आएंगे जैसे सेंट फ्रांसिस जेवियर का पर्व, पा-टोगन नेंगमिनजा संगमा, यू सोसो थाम की पुण्यतिथि, गोवा मुक्ति दिवस, क्रिसमस की पूर्व संध्या, क्रिसमस, क्रिसमस उत्सव, यू किआंग नांगबाह और नए साल की पूर्व संध्या/लोसोंग/नामसूंग जैसे कई मौकों पर बैंकों की ब्रांचेज में छुट्टियां रहेंगी. यहां आप अपने राज्य के मुताबिक जान सकते हैं कि बैंक कब-कब बंद रहेंगे. 

अपने राज्य के मुताबिक जानें कब रहेंगे बैंक बंद

•    3 दिसंबर यानी शुक्रवार को सेंट फ्रांसिस जेवियर के पर्व पर गोवा में बैंक बंद.
•    12 दिसंबर यानी मंगलवार को पा-तोगन नेंगमिनजा संगमा पर मेघालय में बैंक बंद.
•    18 दिसंबर यानी बुधवार को यू सोसो थाम की पुण्यतिथि पर मेघालय में बैंक बंद.
•    19 दिसंबर यानी गुरुवार को गोवा मुक्ति दिवस के अवसर पर गोवा में बैंक बंद.
•    24 दिसंबर यानी गुरुवार को क्रिसमस की पूर्व संध्या पर मिजोरम, नागालैंड और मेघालय में बैंक बंद रहेंगे.
•    25 दिसंबर यानी बुधवार को क्रिसमस के अवसर पर पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे. 
•    26 दिसंबर यानी गुरुवार को क्रिसमस सेलिब्रेशन के कारण कुछ राज्यों में बैंक अवकाश.
•    27 दिसंबर यानी शुक्रवार को क्रिसमस के जश्न के आयोजन पर कहीं-कहीं बैंक बंद हैं
•    30 दिसंबर यानी सोमवार को यू कियांग नांगबाह के अवसर पर मेघालय में बैंक बंद.
•    31 दिसंबर यानी मंगलवार को नए साल की पूर्व संध्या/लोसोंग/नामसूंग के चलते मिजोरम और सिक्किम में बैंक बंद.

इसके अलावा साप्ताहिक अवकाश भी हैं

•    दिसंबर में रविवार के 5 दिन यानी 1, 8, 15, 22, 29 दिसंबर को साप्ताहिक छुट्टी के चलते बैंक बंद रहेंगे.
•    14,18 दिसंबर यानी शनिवार को दूसरा और चौथा शनिवार होने के कारण बैंकों में अवकाश रहेगा. 

बैंकों में छुट्टी के दिनों में भी निपटा सकते हैं अपने आर्थिक कार्य

अगर आप नेटबैंकिंग या मोबाइल बैंकिंग इस्तेमाल करते हैं तो आपको आसानी होगी और बैंक में छुट्टी के दिनों में भी अपने आर्थिक कार्य निपटा सकते हैं. एटीएम जाकर भी आप कैश विड्रॉल कर सकते हैं और कई अन्य काम पूरे कर सकते हैं.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

आधा राष्ट्र, पूर्ण मान्यता

कक्षा XII की छात्रा राजलक्ष्मी सिंह, मानवीय कारणों से अफगानिस्तान के वास्तविक सत्ता अधिकारियों के साथ जुड़ने और इस सवाल के बीच तनाव की पड़ताल करती हैं कि क्या इस तरह का जुड़ाव तालिबान शासन की वैधता को मान्यता देने तक बढ़ना चाहिए?

19-September-2026

रिश्तों से करियर तक, दिल्ली के युवा ले रहे डिजिटल ज्योतिष का सहारा, 60% सलाह AI ज्योतिषियों से

iMeUsWe के आंकड़ों में खुलासा, 18-35 आयु वर्ग के युवाओं में शादी और रिश्तों से जुड़े सवाल सबसे ज्यादा; करियर से जुड़े सवाल 17%

09-September-2026

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

09-July-2026

रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के सीजन-2 का राष्ट्रीय विस्तार शुरू

IHL सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. लीग ने देशभर में डॉक्टरों के ट्रायल और नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की भी घोषणा की है. टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर, जोधपुर और देहरादून में आयोजित किए जाने की योजना है.

23-June-2026

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026


बड़ी खबरें

कैंसर की 543 दवाएं होंगी सस्ती, 9 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें; मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत

इस व्यवस्था के तहत कई प्रमुख कैंसर दवाओं की कीमतों में कमी की गई है. इनमें 20 से अधिक प्रकार के कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली इम्यूनोथेरेपी दवाएं शामिल हैं.

31 minutes ago

विदेशी और MF निवेशकों को मिल सकती है टैक्स राहत, सेबी ने सरकार को भेजा प्रस्ताव

इस प्रस्ताव का उद्देश्य निवेशकों को म्यूचुअल फंड में निवेश बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित करना है. मौजूदा व्यवस्था में एक स्कीम से दूसरी स्कीम में स्विच करने को यूनिट्स की बिक्री माना जाता है और इस पर लागू नियमों के अनुसार कैपिटल गेन टैक्स देना पड़ता है.

2 hours ago

AAAI ने बनाई मीडिया काउंसिल, WPP, ओमनीकॉम, पब्लिसिस, हवास और मैडिसन के वरिष्ठ अधिकारी होंगे शामिल

भारतीय विज्ञापन एजेंसियों का संगठन AAAI मीडिया इंडस्ट्री के सामने उभरती चुनौतियों पर चर्चा और आपसी सहयोग बढ़ाने के लिए नई मीडिया काउंसिल बनाएगा. ओमनीकॉम मीडिया के कार्तिक शर्मा को काउंसिल का अध्यक्ष बनाया गया है.

4 hours ago

मार्च 2027 तक 6.75-7% तक आ सकती है 10 साल के सरकारी बॉन्ड की यील्ड: SBI रिसर्च

SBI रिसर्च की रिपोर्ट के अनुसार, अगर RBI रेपो रेट में 50 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी कर इसे 6 फीसदी तक पहुंचा देता है, तब भी 10 साल के सरकारी बॉन्ड की यील्ड 6.75 से 7 फीसदी के दायरे में रह सकती है.

5 hours ago

निसान की घरेलू बिक्री में लगातार आठवें महीने बढ़ोतरी, अक्टूबर में 50% का उछाल

कंपनी ने जनवरी से अक्टूबर के दौरान घरेलू और निर्यात बाजारों को मिलाकर कुल 85,124 वाहनों की थोक बिक्री दर्ज की.

3 hours ago