होम / खास खबर / PM Modi के विमान में आई तकनीकी खराबी, देवघर से दिल्ली लौटने में हुई देरी

PM Modi के विमान में आई तकनीकी खराबी, देवघर से दिल्ली लौटने में हुई देरी

झारखंड में 20 नवंबर को दूसरे चरण में मतदान होना है जिससे पहले सभी पार्टियों के दिग्गज चुनावी जनसभाएं कर रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

विधानसभा चुनावों को लेकर देश के बड़े नेताओं का तूफानी दौरा जारी है. इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विमान में शनिवार को देवघर हवाई अड्डे पर तकनीकी खराबी आ गई. इसके चलते विमान को अस्थायी रूप से रोकना पड़ा. बताया गया कि इस तकनीकी समस्या की वजह से प्रधानमंत्री की दिल्ली वापसी में देरी हुई है.

तकनीकी गड़बड़ी का पता चला

असल में जानकारी के मुताबिक विमान की नियमित उड़ान के दौरान एक तकनीकी गड़बड़ी का पता चला, जिसके चलते विमान को तुरंत देवघर हवाई अड्डे पर उतारा गया. विशेषज्ञ टीम द्वारा विमान की जांच की जा रही है, ताकि समस्या को जल्द से जल्द ठीक किया जा सके. प्रधानमंत्री का यह दौरा पहले से ही व्यस्त कार्यक्रम का हिस्सा था और इस अनपेक्षित देरी से उनकी आगे की योजनाओं में भी बदलाव संभव है.

जमुई से देवघर पहुंचे थे पीएम मोदी

इससे पहले पीएम मोदी जमुई में थे. बताया जा रहा है कि वे बिहार के जमुई से ही देवघर पहुंचे थे. पीएम मोदी जनजातीय गौरव दिवस मनाने के लिए जमुई पहुंचे हुए थे, वहां भी उनकी रैली थी और भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के मौके पर आयोजित जनजातीय गौरव दिवस समारोह में भाग लिया. इस मौके पर उन्होंने 6,640 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास कर लोगों को तोहफा दिए. इन परियोजनाओं में सड़क, बिजली, जल आपूर्ति और स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण योजनाएं शामिल हैं.

राहुल गांधी का हेलीकॉप्टर गोड्डा में फंसा

जहां एक ओर देवघर में पीएम मोदी के विमान में तकनीकी खराबी आ गई वहीं लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी का हेलीकॉप्टर झारखंड के गोड्डा में फंस गया. एटीएस ने उनके हेलीकॉप्टर को उड़ान भरने की इजाजत नहीं दी, करीब आधे घंटे तक उनका हेलीकॉप्टर खड़ा रहा. कांग्रेस ने इसके लिए भारतीय जनता पार्टी को जिम्मेदार ठहराया है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

रिश्तों से करियर तक, दिल्ली के युवा ले रहे डिजिटल ज्योतिष का सहारा, 60% सलाह AI ज्योतिषियों से

iMeUsWe के आंकड़ों में खुलासा, 18-35 आयु वर्ग के युवाओं में शादी और रिश्तों से जुड़े सवाल सबसे ज्यादा; करियर से जुड़े सवाल 17%

1 week ago

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

09-July-2026

रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के सीजन-2 का राष्ट्रीय विस्तार शुरू

IHL सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. लीग ने देशभर में डॉक्टरों के ट्रायल और नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की भी घोषणा की है. टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर, जोधपुर और देहरादून में आयोजित किए जाने की योजना है.

23-June-2026

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026

दिल्ली में छाया यो यो हनी सिंह का जादू: NDTV Good Times के ‘My Story Tour’ ने बनाई यादगार म्यूजिक नाइट

कॉन्सर्ट को हनी सिंह के जीवन और करियर के चार हिस्सों में बांटा गया था- द राइज, द फेम, द डार्कनेस और द कमबैक, हर अध्याय ने मंच पर अलग भावनात्मक रंग पेश किया.

16-March-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

22 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

11 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

11 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

12 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

13 hours ago