होम / खास खबर / अटल पेंशन योजना को लेकर आया बड़ा अपडेट, अगले महीने से इन्हें नहीं मिलेगा लाभ 

अटल पेंशन योजना को लेकर आया बड़ा अपडेट, अगले महीने से इन्हें नहीं मिलेगा लाभ 

वित्त मंत्रालय ने अधिसूचना जारी करते हुए कहा है कि एक अक्टूबर, 2022 से कोई भी नागरिक जो आयकरदाता है, वह अटल पेंशन योजना में शामिल होने का पात्र नहीं होगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

केंद्र सरकार ने अटल पेंशन योजना में बड़ा बदलाव किया है, जिससे कई हजार लाभार्थी लाभार्थियों को योजना का लाभ नहीं मिल पाएगा. सरकार का यह बदलाव 1 अक्टूबर से अमल में आ जाएगा. बता दें कि असंगठित क्षेत्र के कर्मचारियों को रिटायरमेंट के बाद आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा देने के लिए अटल पेंशन योजना चलाई जा रही है.

2015 में हुई शुरू हुई थी योजना 
अटल पेंशन योजना के तहत 60 साल के बाद कर्मचारियों को पेंशन की गारंटी मिलती है. पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर चल रही इस योजना को 1 जून 2015 को शुरू किया गया था. सरकार ने उस योजना को इसलिए लागू किया था ताकि बुजुर्गों को रोजाना के खर्च के लिए किसी के आगे हाथ न फैलाना पड़े.  आंकड़ों के अनुसार, इस साल मार्च तक 4 करोड़ से अधिक लोग अटल पेंशन योजना से जुड़ चुके हैं.

यह है नया बदलाव
वित्त मंत्रालय ने अधिसूचना जारी करते हुए कहा है कि एक अक्टूबर, 2022 से कोई भी नागरिक जो आयकरदाता है, वह अटल पेंशन योजना में शामिल होने का पात्र नहीं होगा. सीधे शब्दों में कहें तो इनकम टैक्स के दायरे में आने वाले या टैक्स भरने वाले 1 अक्टूबर के बाद अटल पेंशन योजना के तहत अकाउंट खुलवाने के पात्र नहीं होंगे. अधिसूचना में कहा गया है कि अगर किसी शख्स ने 1 अक्टूबर के बाद अटल पेंशन योजना के तहत अकाउंट खुलवाया और बाद में पता चला कि वो इनकम टैक्स भरता है या पहले भरता रहा है, तो उसके पेंशन अकाउंट को बंद कर दिया जाएगा और जमा रकम उसे दे दी जाएगी.

इस वजह से लिया फैसला
मंत्रालय का कहना है कि आबादी के वंचित तबके तक पेंशन का लाभ बेहतर ढंग से पहुंचाने के लिए अटल पेंशन योजना में संशोधन किया गया है. हालांकि, यदि कोई आयकरदाता अटल पेंशन योजना का लाभ लेना चाहता है तो उसे 1 अक्टूबर से पहले यानी 30 सितंबर 2022 तक इस स्कीम के तहत खाता खुलवाना होगा. आखिरी तारीख के बाद मिलने वाले आवेदन रद्द कर दिए जाएंगे.

क्या है योजना?
अटल पेंशन योजना के नियमों के मुताबिक, 18 से 40 साल की उम्र के लोग योजना का लाभ ले सकते हैं. इसके लिए आवेदक को नजदीकी बैंक या पोस्ट ऑफिस में बचत खाता खुलवाना होगा. योजना के तहत आवेदक को हर महीने 42 से लेकर 1454 रुपए तक खाते में जमा करने होंगे. खाताधारक को 60 साल की उम्र पार करने के बाद हर माह 1,000 से लेकर 5,000 रुपए तक पेंशन मिलेगी है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

09-July-2026

रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के सीजन-2 का राष्ट्रीय विस्तार शुरू

IHL सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. लीग ने देशभर में डॉक्टरों के ट्रायल और नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की भी घोषणा की है. टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर, जोधपुर और देहरादून में आयोजित किए जाने की योजना है.

23-June-2026

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026

दिल्ली में छाया यो यो हनी सिंह का जादू: NDTV Good Times के ‘My Story Tour’ ने बनाई यादगार म्यूजिक नाइट

कॉन्सर्ट को हनी सिंह के जीवन और करियर के चार हिस्सों में बांटा गया था- द राइज, द फेम, द डार्कनेस और द कमबैक, हर अध्याय ने मंच पर अलग भावनात्मक रंग पेश किया.

16-March-2026

भारत के मराठा मिलिट्री लैंडस्केप्स को यूनेस्को का दर्जा, राजदूत विशाल शर्मा की अहम भूमिका

“मराठा मिलिट्री लैंडस्केप्स ऑफ इंडिया” को यूनेस्को की मान्यता मिलना भारत की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है.

19-February-2026


बड़ी खबरें

भारत के आर्थिक आत्मविश्वास का दशक

भारत जब अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है, तो आत्मविश्वास के लिए एक मजबूत आधार मौजूद है. यह न तो आत्मसंतुष्टि है और न ही अति-उत्साह, बल्कि तथ्यों और साक्ष्यों पर आधारित आत्मविश्वास है.

18 hours ago

विकसित भारत की ‘सप्तधारा’: मैन्युफैक्चरिंग से AI तक, पीएम मोदी ने बताया 2047 का रोडमैप

लाल किले से पीएम मोदी ने देश की 7 बड़ी ताकतों पर रखा फोकस. 1 करोड़ युवाओं को AI ट्रेनिंग देने का ऐलान, मैन्युफैक्चरिंग, किसान, टेक्नोलॉजी, डिफेंस, ग्रीन एनर्जी और सॉफ्ट पावर को बताया विकसित भारत की बुनियाद

1 day ago

भारत @ 80: उपलब्धियों की लंबी छलांग, अधूरी चुनौतियां और विकसित भारत 2047 की राह

लेखक डॉ. ब्रजेश कुमार तिवारी कहते हैं, अब भारत के सामने सवाल बदल चुका है. सवाल केवल यह नहीं रह गया है कि देश विकास कर सकता है या नहीं, बल्कि यह है कि क्या विकास संतुलित, उत्पादक, समावेशी और मानवीय बन सकता है.

1 day ago

जी के 3,100 करोड़ रुपये के फंड जुटाने पर रोक क्यों? सैट ने सेबी के फैसले पर उठाए सवाल

प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण ने कहा कि जब दो महीने की रोक खत्म होने के बाद निवेश की अनुमति है, तो अभी इस पर रोक लगाने का आधार क्या है. सार्वजनिक शेयरधारकों के भारी समर्थन को भी न्यायाधिकरण ने अहम माना.

1 day ago

स्टेशनरी बेचने से IIGJ के CEO तक... देबाशीष बिस्वास की 30 साल की प्रेरक यात्रा

बैंकिंग से शिक्षा जगत तक 30 साल का सफर, 60 हजार से ज्यादा छात्रों को दे चुके हैं मार्गदर्शन देवाशीष बिस्वास

1 day ago