होम / खास खबर / PM मोदी के बर्थडे पर इन्हें मिलेगी सोने की अंगूठी, BJP ने बताया प्लान

PM मोदी के बर्थडे पर इन्हें मिलेगी सोने की अंगूठी, BJP ने बताया प्लान

दिल्ली भाजपा प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर तक 'सेवा पखवाड़ा' मनाएगी. इस दौरान स्वास्थ्य जांच और रक्तदान शिविर भी आयोजित किए जाएंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र 17 सितंबर यानी कल अपना 73वां जन्मदिन मनाएंगे. इस मौके पर भाजपा द्वारा जगह-जगह पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. लेकिन पार्टी की तमिलनाडु यूनिट ने PM के बर्थडे को सेलिब्रेट करने का अनोखा तरीका निकाला है. BJP की राज्य इकाई PM मोदी के जन्मदिन पर पैदा होने वाले बच्चों को सोने की अंगूठी देगी. मत्स्य पालन और सूचना व प्रसारण राज्य मंत्री एल मुरुगन ने बताया कि पार्टी ने चेन्नई स्थित सरकारी RSRM हॉस्पिटल को चुना है, जहां पीएम मोदी के जन्मदिन पर पैदा होने वाले सभी बच्चों को सोने की अंगूठी दी जाएगी.

इतनी होगी अंगूठी की कीमत
अंगूठी बांटने पर खर्च से जुड़े सवाल पर मुरुगन ने कहा कि हर एक अंगूठी करीब 2 ग्राम सोने की होगी, जिसकी कीमत 5000 रुपए के आसपास हो सकती है. उन्होंने कहा कि इसे मुफ्त में दी जाने वाली रेवड़ी न समझा जाए. बल्कि, हम इसके जरिए प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर पैदा होने वालों का स्वागत करना चाहते हैं. BJP की लोकल यूनिट का अनुमान है कि इस अस्पताल में 17 सितंबर को 10-15 बच्चों का जन्म हो सकता है.

बांटेंगे 720 किलो मछली
PM के जन्मदिन पर इस दक्षिणी राज्य कई और आयोजन भी होंगे. मत्स्य मंत्री ने बताया कि 720 किलो मछली बांटने के लिए मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के निर्वाचन क्षेत्र को चुना गया है. प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (PMMSY) योजना का मकसद मछली की खपत को प्रोत्साहित करना है. इसलिए, हम यह कदम उठा रहे हैं. बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी इस साल 72 वर्ष के पूरे होकर 73वें साल में लग जाएंगे. 

दिल्ली में होगी दौड़
उधर, दिल्ली भाजपा प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर तक 'सेवा पखवाड़ा' मनाएगी. इस दौरान स्वास्थ्य जांच और रक्तदान शिविर भी आयोजित किए जाएंगे. दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने बताया कि इस अवसर पर विशेष दौड़ का अयोजन किया जाएगा. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस दौड़ को 18 अक्टूबर को हरी झंडी दिखएंगे. इसमें मलिन बस्तियों के लगभग 10,000 बच्चे और युवा हिस्सा लेंगे.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

09-July-2026

रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के सीजन-2 का राष्ट्रीय विस्तार शुरू

IHL सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. लीग ने देशभर में डॉक्टरों के ट्रायल और नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की भी घोषणा की है. टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर, जोधपुर और देहरादून में आयोजित किए जाने की योजना है.

23-June-2026

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026

दिल्ली में छाया यो यो हनी सिंह का जादू: NDTV Good Times के ‘My Story Tour’ ने बनाई यादगार म्यूजिक नाइट

कॉन्सर्ट को हनी सिंह के जीवन और करियर के चार हिस्सों में बांटा गया था- द राइज, द फेम, द डार्कनेस और द कमबैक, हर अध्याय ने मंच पर अलग भावनात्मक रंग पेश किया.

16-March-2026

भारत के मराठा मिलिट्री लैंडस्केप्स को यूनेस्को का दर्जा, राजदूत विशाल शर्मा की अहम भूमिका

“मराठा मिलिट्री लैंडस्केप्स ऑफ इंडिया” को यूनेस्को की मान्यता मिलना भारत की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है.

19-February-2026


बड़ी खबरें

भारत के आर्थिक आत्मविश्वास का दशक

भारत जब अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है, तो आत्मविश्वास के लिए एक मजबूत आधार मौजूद है. यह न तो आत्मसंतुष्टि है और न ही अति-उत्साह, बल्कि तथ्यों और साक्ष्यों पर आधारित आत्मविश्वास है.

8 hours ago

विकसित भारत की ‘सप्तधारा’: मैन्युफैक्चरिंग से AI तक, पीएम मोदी ने बताया 2047 का रोडमैप

लाल किले से पीएम मोदी ने देश की 7 बड़ी ताकतों पर रखा फोकस. 1 करोड़ युवाओं को AI ट्रेनिंग देने का ऐलान, मैन्युफैक्चरिंग, किसान, टेक्नोलॉजी, डिफेंस, ग्रीन एनर्जी और सॉफ्ट पावर को बताया विकसित भारत की बुनियाद

17 hours ago

भारत @ 80: उपलब्धियों की लंबी छलांग, अधूरी चुनौतियां और विकसित भारत 2047 की राह

लेखक डॉ. ब्रजेश कुमार तिवारी कहते हैं, अब भारत के सामने सवाल बदल चुका है. सवाल केवल यह नहीं रह गया है कि देश विकास कर सकता है या नहीं, बल्कि यह है कि क्या विकास संतुलित, उत्पादक, समावेशी और मानवीय बन सकता है.

1 day ago

जी के 3,100 करोड़ रुपये के फंड जुटाने पर रोक क्यों? सैट ने सेबी के फैसले पर उठाए सवाल

प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण ने कहा कि जब दो महीने की रोक खत्म होने के बाद निवेश की अनुमति है, तो अभी इस पर रोक लगाने का आधार क्या है. सार्वजनिक शेयरधारकों के भारी समर्थन को भी न्यायाधिकरण ने अहम माना.

1 day ago

स्टेशनरी बेचने से IIGJ के CEO तक... देबाशीष बिस्वास की 30 साल की प्रेरक यात्रा

बैंकिंग से शिक्षा जगत तक 30 साल का सफर, 60 हजार से ज्यादा छात्रों को दे चुके हैं मार्गदर्शन देवाशीष बिस्वास

1 day ago