होम / खास खबर / PM मोदी से मुलाकात के बाद CM के बेटे ने कही ये बात

PM मोदी से मुलाकात के बाद CM के बेटे ने कही ये बात

महाराष्ट्र की कल्याण सीट से सांसद श्रीकांत शिंदे ने परिवार सहित PM मोदी से दिल्ली में मुलाकात की.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे और शिवेसना सांसद श्रीकांत शिंदे ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. शुक्रवार को हुई इस मुलाकात की जानकारी शिंदे ने ट्विटर पर फोटो शेयर करके दी. इस दौरान, शिंदे की पत्नी और बेटा भी मौजूद थे.

कल्याण सीट से हैं सांसद
श्रीकांत शिंदे महाराष्ट्र के ठाणे जिले की कल्याण सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं. शिंदे ने ट्वीट करके बताया कि उन्होंने अपनी और बच्चे सहित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्ली में मुलाकात की. गौरतलब है कि कुछ वक्त पहले श्रीकांत के पिता और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे दिल्ली आए थे. 

ट्वीट में कही ये बात 
PM मोदी से मुलाकात के बारे में जानकारी देते हुए श्रीकांत शिंदे ने कहा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा कहते हैं कि जीवन का असली आनंद लेना है तो बच्चों के साथ घुलना-मिलना चाहिए. उन्हें जब भी मौका मिलता है, वे बच्चों से मिलकर कुछ देर के लिए खुद को भूल जाते हैं और इस मुलाकात में भी ऐसा ही हुआ. मोदीजी ने बहुत ही आत्मीय बातचीत में मेरे बेटे रुद्रांश को आशीर्वाद दिया. साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बारे में भी पूछा'.

ऐसा है चुनावी सफर
श्रीकांत शिंदे 2014 में लोकसभा चुनाव जीतकर सांसद बने थे. 1 सितंबर 2014 से 25 मई 2019 तक वह स्वास्थ्य और परिवार कल्याण के स्थायी समिति सदस्य रहे. इसके बाद वह कई दूसरी समितियों के सदस्य भी रहे. मई 2019 में वह 17वीं लोकसभा के लिए दोबारा से निर्वाचित हुए. 13 सितंबर 2019 को उन्हें रक्षा संबंधी स्थायी समिति सदस्य, सलाहकार समिति, आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय का कार्यभार सौंपा गया. उन्होंने मुंबई के डीवाई पाटिल मेडिकल कॉलेज से MBBS की पढ़ाई की है. 2019 में उनके पास 1.96 करोड़ रुपए की संपत्ति थी.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

09-July-2026

रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के सीजन-2 का राष्ट्रीय विस्तार शुरू

IHL सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. लीग ने देशभर में डॉक्टरों के ट्रायल और नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की भी घोषणा की है. टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर, जोधपुर और देहरादून में आयोजित किए जाने की योजना है.

23-June-2026

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026

दिल्ली में छाया यो यो हनी सिंह का जादू: NDTV Good Times के ‘My Story Tour’ ने बनाई यादगार म्यूजिक नाइट

कॉन्सर्ट को हनी सिंह के जीवन और करियर के चार हिस्सों में बांटा गया था- द राइज, द फेम, द डार्कनेस और द कमबैक, हर अध्याय ने मंच पर अलग भावनात्मक रंग पेश किया.

16-March-2026

भारत के मराठा मिलिट्री लैंडस्केप्स को यूनेस्को का दर्जा, राजदूत विशाल शर्मा की अहम भूमिका

“मराठा मिलिट्री लैंडस्केप्स ऑफ इंडिया” को यूनेस्को की मान्यता मिलना भारत की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है.

19-February-2026


बड़ी खबरें

जुलाई में फिर बढ़ी महंगाई की मार, 4.45% पर पहुंची खुदरा महंगाई; खाने-पीने की चीजों ने बिगाड़ा बजट

लगातार दूसरे महीने RBI के 4% लक्ष्य से ऊपर रही खुदरा महंगाई. जुलाई में खाद्य महंगाई 5.52% पर पहुंची, जबकि ट्रांसपोर्ट, कपड़े-जूते और पर्सनल केयर से जुड़े खर्चों में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई.

3 hours ago

Shiprocket IPO: आज से खुला ₹1,617 करोड़ का IPO, एंकर निवेशकों से जुटाए ₹727 करोड़

12 से 14 अगस्त तक चलेगा सब्सक्रिप्शन, ₹92-97 प्रति शेयर तय किया गया प्राइस बैंड; कर्ज चुकाने में खर्च होंगे ₹210 करोड़

2 hours ago

टाटा संस में हिस्सेदारी पर बड़ी डील की तैयारी? शापूर मिस्त्री परिवार से ₹10,000 करोड़ के बायबैक पर चर्चा

प्रस्तावित ₹10,000 करोड़ का सौदा मिस्त्री परिवार की केवल एक शाखा को कवर करेगा और इसके एक वैकल्पिक निवेश कोष के माध्यम से किए जाने की संभावना है, मामले से जुड़े लोगों ने बताया.

5 hours ago

भारत की सबसे युवा पीढ़ी के प्रति हमारी सामाजिक जिम्मेदारी

पहली नौकरी के विरोधाभास से लेकर AI साक्षरता और लोकतांत्रिक असहमति की सेहत तक, Gen Z को भारत के भविष्य में भागीदार के रूप में देखने का तर्क, न कि एक ऐसी समस्या के रूप में जिसे संभालने की जरूरत है

4 hours ago

डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 23% बढ़कर ₹8.11 लाख करोड़ पहुंचा, पूरे साल के लक्ष्य का करीब एक-तिहाई

10 अगस्त तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन में 23.09% की वृद्धि, नॉन-कॉरपोरेट टैक्स और सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स ने बढ़ाया राजस्व

7 hours ago