होम / खास खबर / कई मायनों में खास है इस बार का गणतंत्र दिवस समारोह, दुनिया देखेगी 'विकसित भारत'

कई मायनों में खास है इस बार का गणतंत्र दिवस समारोह, दुनिया देखेगी 'विकसित भारत'

इस साल की गणतंत्र दिवस परेड में महिलाओं का सबसे अच्छा प्रतिनिधित्व देखने को मिलेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

Republic Day 2024: देश का 75वां गणतंत्र दिवस समारोह बेहद खास है. इस बार का समारोह महिला-केंद्रित है और थीम भारत का लोकतंत्र और एक विकसित राष्ट्र बनने का संकल्प है. ऐसा पहली बार होने जा रहा है जब परेड की शुरुआत भारतीय संगीत वाद्ययंत्रों के साथ 100 महिला कलाकारों द्वारा की जाएगी. इसके साथ ही परेड में पहली बार सभी महिलाओं की त्रिसेवा टुकड़ी भी मार्च करते हुए नजर आएगी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु गणतंत्र दिवस समारोह में राष्ट्र का नेतृत्व करेंगी. फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहेंगे.

13 हजार विशेष अथिति
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, समारोह में जनभागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए 13 हजार विशेष अतिथि भी बुलाए गए हैं. ये वे लोग हैं, जिन्होंने विभिन्न योजनाओं को सफल बनाने की उपलब्धि हासिल की है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पहुंचने के साथ ही सुबह 10:30 बजे परेड शुरू होगी, जो करीब 90 मिनट तक चलेगी. प्रधानमंत्री वहां शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित करेंगे. इसके बाद पीएम परेड देखने के लिए कर्तव्य पथ पर बने सलामी मंच पर जाएंगे.  

16 झाकियां आएंगी नजर
इस साल की गणतंत्र दिवस परेड में महिलाओं का सबसे अच्छा प्रतिनिधित्व देखने को मिलेगा. परेड में फ्रांस की 95 सदस्यीय मार्चिंग टीम और 33 सदस्यीय बैंड दल भी शामिल होगा. रिपोर्ट्स के अनुसार, भारतीय वायुसेना के विमान के साथ, एक मल्टी रोल टैंकर ट्रांसपोर्ट विमान और फ्रांसीसी वायु सेना के दो राफेल फाइटर जेट फ्लाई पास्ट का हिस्सा बनेंगे. राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों और केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों की कुल 16 झांकियां कर्तव्य पथ पर दिखाई देंगी.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

रिश्तों से करियर तक, दिल्ली के युवा ले रहे डिजिटल ज्योतिष का सहारा, 60% सलाह AI ज्योतिषियों से

iMeUsWe के आंकड़ों में खुलासा, 18-35 आयु वर्ग के युवाओं में शादी और रिश्तों से जुड़े सवाल सबसे ज्यादा; करियर से जुड़े सवाल 17%

1 week ago

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

09-July-2026

रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के सीजन-2 का राष्ट्रीय विस्तार शुरू

IHL सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. लीग ने देशभर में डॉक्टरों के ट्रायल और नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की भी घोषणा की है. टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर, जोधपुर और देहरादून में आयोजित किए जाने की योजना है.

23-June-2026

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026

दिल्ली में छाया यो यो हनी सिंह का जादू: NDTV Good Times के ‘My Story Tour’ ने बनाई यादगार म्यूजिक नाइट

कॉन्सर्ट को हनी सिंह के जीवन और करियर के चार हिस्सों में बांटा गया था- द राइज, द फेम, द डार्कनेस और द कमबैक, हर अध्याय ने मंच पर अलग भावनात्मक रंग पेश किया.

16-March-2026


बड़ी खबरें

बाजार में आज हलचल के संकेत, गिफ्ट निफ्टी से लेकर एशियाई बाजार तक जानें क्या कह रहे हैं संकेत

गुरुवार को बम्बे स्टक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 21.86 अंक गिरकर 74,314.59 पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 53 अंक की बढ़त के साथ 23,270.60 पर पहुंच गया.

29 minutes ago

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

16 minutes ago

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

1 day ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

14 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

15 hours ago