होम / खास खबर / RBI ने मिडिल क्लास को दी बड़ी राहत, 5 साल बाद घटाया रेपो रेट, EMI पर मिलेगी राहत

RBI ने मिडिल क्लास को दी बड़ी राहत, 5 साल बाद घटाया रेपो रेट, EMI पर मिलेगी राहत

रिजर्व बैंक इंडिया ने इससे पहले मई, 2020 में रेपो रेट को 0.40 प्रतिशत घटाकर चार प्रतिशत किया गया था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

रिजर्व बैंक ने आखिरकार मौद्रिक नीति समिति (MPC) की 12वीं बैठक में रेपो रेट घटा ही दिया. जैसे कि कयास लगाए जा रहे थे कि इस बार आरबीआई आम आदमी को सस्‍ते लोन का तोहफा देते हुए रेपो रेट में 0.25 फीसदी की कटौती कर ही देगा, वैसा ही हुआ. आरबीआई गवर्नर संजय मल्‍होत्रा की अगुवाई वाली 6 सदस्‍यीय मौद्रिक समिति ने रेपो रेट में 0.25 फीसदी की कटौती कर दी है और अब प्रभावी रेपो रेट 6.25 फीसदी हो गया है. इससे पहले कोरोनाकाल के बाद आरबीआई ने लगातार 6 बार में बढ़ोतरी करते हुए रेपो रेट 6.50 फीसदी कर दिया था.

क्‍या होगा लोन पर असर?

आरबीआई के रेपो रेट घटाने से आम आदमी को बड़ी राहत मिलेगी. इससे होम लोन, ऑटो लोन और पर्सनल लोन सहित तमाम तरह के खुदरा लोन की ब्‍याज दरें भी घट जाएंगी. बैंकों के ज्‍यादातर लोन अभी रेपो रेट जैसे बाहरी बेंचमार्क से जुड़े हुए हैं. लिहाजा इसमें हुई कटौती का सीधा असर इन लोन की ब्‍याज दरों पर भी पड़ेगा और हर महीने जाने वाली ईएमआई भी कम हो जाएगी.

होम लोन पर कितना असर

अगर आपका एसबीआई से होम लोन चल रहा है, जिसकी ब्‍याज दर 8.50 फीसदी है तो रेपो रेट में 0.25 फीसदी कटौती के बाद आपकी ब्‍याज दर 8.25 फीसदी रह जाएगी. मान लीजिए आपने 50 लाख का होम लोन 20 साल के लिए लिया था तो 8.50 फीसदी दर से हर महीने 43,391 रुपये की ईएमआई जा रही थी. इस तरह आप ब्‍याज के रूप में कुल 54,13,879 रुपये चुकाते. लेकिन, ब्‍याज दरें 0.25 फीसदी घटने के बाद आपकी ईएमआई घटकर 42,603 रुपये रह जाएगी. इस तरह, कुल ब्‍याज भी गिरकर 52,24,788 रुपये हो जाएगा और आपको 1,89,091 रुपये का फायदा होगा.

कार लोन पर कितना फायदा

एसबीआई की कार लोन की ब्‍याज दर 9.10 फीसदी से शुरू होती है. मान लीजिए आपने 10 लाख रुपये का कार लोन 5 साल के लिए 9.10 फीसदी की दर से लिया था तो हर महीने 20,807 रुपये की ईएमआई चुकानी पड़ रही थी. इस तरह, ब्‍याज के रूप में आपको कुल 2,48,415 रुपये देने पड़ते. लेकिन, ब्‍याज दर में 0.25 फीसदी की कटौती हुई तो 8.85 की दर से ब्‍याज देना होगा. इस तरह, आपकी ईएमआई घटकर 20,686 रुपये हो जाएगी और ब्‍याज के रूप में कुल 2,41,138 रुपये चुकाने होंगे. लिहाजा आपको करीब 7,277 रुपये की बचत होगी.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

रिश्तों से करियर तक, दिल्ली के युवा ले रहे डिजिटल ज्योतिष का सहारा, 60% सलाह AI ज्योतिषियों से

iMeUsWe के आंकड़ों में खुलासा, 18-35 आयु वर्ग के युवाओं में शादी और रिश्तों से जुड़े सवाल सबसे ज्यादा; करियर से जुड़े सवाल 17%

1 week ago

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

09-July-2026

रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के सीजन-2 का राष्ट्रीय विस्तार शुरू

IHL सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. लीग ने देशभर में डॉक्टरों के ट्रायल और नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की भी घोषणा की है. टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर, जोधपुर और देहरादून में आयोजित किए जाने की योजना है.

23-June-2026

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026

दिल्ली में छाया यो यो हनी सिंह का जादू: NDTV Good Times के ‘My Story Tour’ ने बनाई यादगार म्यूजिक नाइट

कॉन्सर्ट को हनी सिंह के जीवन और करियर के चार हिस्सों में बांटा गया था- द राइज, द फेम, द डार्कनेस और द कमबैक, हर अध्याय ने मंच पर अलग भावनात्मक रंग पेश किया.

16-March-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

19 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

9 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

9 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

9 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

10 hours ago