होम / खास खबर / RBI ने दिया किसानों को तोहफा, अब आसानी मिलेगा इतने लाख का लोन, नियम हुए आसान

RBI ने दिया किसानों को तोहफा, अब आसानी मिलेगा इतने लाख का लोन, नियम हुए आसान

आरबीआई ने किसानों को बड़ी सौगात दी है और इसके तहत किसानों के लिए कोलेट्रल फ्री कर्ज की लिमिट बढ़ा दी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने लगातार 11वीं बार भले ही रेपो रेट में कटौती न की हो, लेकिन इस बार किसानों को बड़ा तोहफा दिया है. मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक के बाद गवर्नर दास ने कहा कि किसानों को आर्थिक मदद देने के लिए को-लैटरल फ्री लोन की सीमा को 40 हजार रुपये बढ़ा दिया है. अब किसाना बिना कुछ भी गिरवी रखे बैंक से 2 लाख रुपये तक का लोन ले सकेंगे. आरबीआई का मकसद बढ़ती महंगाई और खेती की बढ़ती लागत से किसानों को राहत दिलाने के लिए यह लिमिट बढ़ाई है.

बिना गिरवी रखे मिलेगा 2 लाख का लोन

आरबीआई ने कोलैटरल फ्री लोन की शुरुआत कई साल पहले की थी. तब इस योजना के तहत किसानों को 1 लाख रुपये तक का लोन दिया जाता था, लेकिन फरवरी, 2019 में इसे बढ़ाकर 1.60 लाख रुपये कर दिया गया. अब रिजर्व बैंक ने एक बार फिर इसे बढ़ाकर 2 लाख रुपये कर दिया है. यानी किसान अब 2 लाख रुपये तक का लोन बिना कुछ भी गिरवरी रखे बैंक से ले सकते हैं.

क्‍यों है कोलैटरल लोन की जरूरत?

किसानों को कोलैटरल लोन दिलाने के पीछे का मकसद ये है कि कुछ किसानों के पास इतनी पूंजी नहीं होती कि वे अपनी खेती को आराम से कर सकें. कई बार किसानों के पास बैंकों में गिरवी रखने के लिए भी कुछ नहीं होता है और ऐसे में बैंक उन्‍हें लोन भी नहीं देते. तब जरूरत होती है कोलैटरल लोन की. इसलिए आरबीआई ने कोलैटरल लोन की शुरुआत की थी, ताकि बिना कुछ भी गिरवी रखे किसानों को लोन मिल सके.

किस काम के लिए मिलेगा लोन

•    किसानों को फसल बोने और बीज खरीदने के लिए लोन मिल जाएगा.
•    फॉर्म बनाने यानी सब्‍जी या फल की खेती करने के लिए भी लोन मिल जाएगा.
•    अगर किसान खेती की जमीन खरीदना चाहते हैं तो भी कोलैटरल लोन मिल जाएगा.
•    दूध, अंडे, मांस या ऊन के लिए अगर पशुपालन करना चाहते हैं तो भी मिलेगा.
•    अपनी फसलों को रखने के लिए गोदाम बनाने का लोन भी बैंक देते हैं.
•    सोलर पॉवर प्रोजेक्‍ट लगाना चाहते हैं तो भी लोन मिल जाएगा.

ब्‍याज में छूट भी मिलेगी

किसानों को कोलैटरल फ्री लोन देने के साथ ब्‍याज में छूट भी मिलती है. वैसे तो इस तरह के लोन पर ब्‍याज 7 फीसदी रहता है, लेकिन अगर किसान समय से पहले इस लोन को चुकाते हैं तो उन्‍हें बैंक की ओर से 3 फीसदी की सब्सिडी दी जाती है. इस तरह लोन पर उनका प्रभावी ब्‍याज दर महज 4 फीसदी रह जाता है. इस तरह देखा जाए तो कोलैटरल लोन के जरिये किसानों को दोहरा फायदा मिलता है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

16 hours ago

रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के सीजन-2 का राष्ट्रीय विस्तार शुरू

IHL सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. लीग ने देशभर में डॉक्टरों के ट्रायल और नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की भी घोषणा की है. टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर, जोधपुर और देहरादून में आयोजित किए जाने की योजना है.

23-June-2026

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026

दिल्ली में छाया यो यो हनी सिंह का जादू: NDTV Good Times के ‘My Story Tour’ ने बनाई यादगार म्यूजिक नाइट

कॉन्सर्ट को हनी सिंह के जीवन और करियर के चार हिस्सों में बांटा गया था- द राइज, द फेम, द डार्कनेस और द कमबैक, हर अध्याय ने मंच पर अलग भावनात्मक रंग पेश किया.

16-March-2026

भारत के मराठा मिलिट्री लैंडस्केप्स को यूनेस्को का दर्जा, राजदूत विशाल शर्मा की अहम भूमिका

“मराठा मिलिट्री लैंडस्केप्स ऑफ इंडिया” को यूनेस्को की मान्यता मिलना भारत की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है.

19-February-2026


बड़ी खबरें

भारत-ऑस्ट्रेलिया रिश्तों को नई मजबूती: न्यूक्लियर एनर्जी, डिफेंस और क्रिटिकल मिनरल्स में हुए बड़े समझौते

दोनों देशों ने रक्षा एवं सुरक्षा पर संयुक्त घोषणा, ऊर्जा सहयोग पर साझा बयान और साइबर सुरक्षा, उभरती तकनीकों तथा सप्लाई चेन को मजबूत करने के लिए एक व्यापक रोडमैप जारी किया है.

13 hours ago

आज से खुला ₹742 करोड़ का Laser Power & Infra IPO, जानें प्राइस बैंड, GMP और पूरी डिटेल

यह पब्लिक इश्यू 13 जुलाई तक खुला रहेगा, जबकि कंपनी के शेयर 16 जुलाई को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होने की संभावना है.

12 hours ago

IMF के बाद अब ADB ने भी घटाया भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान, महंगे तेल और बढ़ती लागत का असर

ADB ने जुलाई 2026 संस्करण के 'एशियन डेवलपमेंट आउटलुक' में FY27 के लिए भारत की GDP वृद्धि दर का अनुमान 6.9% से घटाकर 6.6% कर दिया है.

15 hours ago

घरेलू इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा, सरकार ने कई कंपोनेंट्स पर हटाई कस्टम ड्यूटी

सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों के निर्माण में इस्तेमाल होने वाले कई जरूरी पार्ट्स और मशीनों पर कस्टम ड्यूटी में राहत दी गई है. यह छूट 31 मार्च 2029 तक लागू रहेगी.

14 hours ago

बिना निवेशकों से मिले दो बहनों ने जुटाए 91 हजार डॉलर, क्राउडफंडिंग से लिखी सफलता की नई कहानी

लखनऊ की दो बहनों ने बिना किसी निवेशक से मुलाकात किए और बिना इक्विटी छोड़े अपने स्टार्टअप Mithrasa के लिए Kickstarter के जरिए 40 से अधिक देशों के 1,267 समर्थकों से 91,960 डॉलर जुटाए.

14 hours ago