होम / टूरिज्म / South Korea में अयोध्या की तर्ज पर बनेगा भव्य राम मंदिर!

South Korea में अयोध्या की तर्ज पर बनेगा भव्य राम मंदिर!

KIBCF की डायरेक्टर Miss Zena Chung इस विषय में अयोध्या के राम मंदिर से जुड़े अधिकारियों और संस्थाओं से बातचीत कर रही हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

भारत पूरी दुनिया के साथ 'वसुधैव कुटुंबकम्' के संदेश के साथ जुड़ा हुआ है. जिस तरह भारत दुनिया के अन्य देशों की संस्कृति का सम्मान करता है उसी प्रकार दुनिया के अन्य देश भी हमारी संस्कृति का सम्मान करते हैं. ऐसा ही एक देश कोरिया भी है. अब खबर आ रही है कि दक्षिणी कोरिया के Gimhae शहर में अयोध्या की तर्ज पर भव्य राम मंदिर बनाया जाएगा. 

रानी Heo Hwang Ok और भारत का रिश्ता
KIBCF (कोरिया इंडिया बिजनेस एंड कल्चरल फॉरम) की डायरेक्टर Miss Zena Chung इस विषय में अयोध्या के राम मंदिर से जुड़े अधिकारियों और संस्थाओं से बातचीत कर रही हैं. Miss Zena Chung ने साल 2020 में कोरिया में एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनाई थी जिसे भारत और कोरिया, दोनों ही देशों में बहुत पसंद किया गया था. यह डॉक्यूमेंट्री अयोध्या की राजकुमारी सूरी रत्न की यात्रा पर आधारित थी. माना जाता है कि राजकुमारी सूरी रत्न, भगवान राम की बहन थीं और उन्होंने समुद्री यात्रा करके कोरियाई राजा Kim Suro से विवाह किया था जिसके बाद उन्हें रानी Heo Hwang Ok के नाम से पहचान मिली. ज्यादातर कोरियाई लोग रानी Heo Hwang Ok को ही अपना पूर्वज मानते हैं और Gimhae शहर में इनकी काफी मशहूर समाधि भी है. 

कोरिया से उत्तर प्रदेश का नाता है पुराना
साल 2018 में कोरिया की फर्स्ट लेडी Sook Jung Kim अयोध्या में रानी Heo मेमोरियल पार्क के पुनर्निर्माण के शिलान्यास कार्यक्रम में हिस्सा लेने आईं थीं. रानी Heo मेमोरियल पार्क का पुननिर्माण उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा करवाया गया था. इतना ही नहीं, मार्च 2016 में 38 सदस्यों का एक कोरियाई डेलीगेशन भारत आया था और इस मेमोरियल को और विकसित करने की मांग की थी जिसे मुख्यमंत्री द्वारा मंजूरी मिल गई थी. इसके बाद 23 अक्टूबर 2022 को इस मेमोरियल पार्क का पुनर्निर्माण पूरा हो गया और इसे आम जनता के लिए खोल दिया गया था. इस मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी मौजूद थे. साल 2001 में Gimhae शहर के मेयर और अयोध्या के मेयर ने आपसी सहयोग और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए एक 'अंतरराष्ट्रीय सिस्टर सिटी' बॉन्ड पर साइन किए थे. 

राम मंदिर बनने की हो चुकी है शुरुआत
Miss Zena Chung ने कोरिया के ग्लोबल डिप्लोमैट फॉरम के डायरेक्टर के तौर पर कोरिया की सरकार से राम मंदिर के निर्माण को लेकर बात शुरू कर दी है. इस विषय में जारी की गई प्रेस रिलीज की मानें तो Miss Zena Chung ने इस विषय में विशेष तौर पर कोरिया के राष्ट्रपति को पत्र लिखा है. इतना ही नहीं, Miss Zena Chung ने कोरिया के विदेश मंत्री और Gimhae शहर के मेयर को भी कोरिया के Gimhae शहर में अयोध्या जैसा ही राम मंदिर बनाने के लिए पत्र लिखा है.
 

यह भी पढ़ें: इन दवाओं के इस्तेमाल से कम होगी कोविड की गंभीरता!

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Oberoi Hotels & Resorts लंदन के मेफेयर में खोलेगा होटल, 2027 तक पूरा होगा प्रोजेक्ट

इस प्रोजेक्ट का मुख्य हिस्सा 267,000 वर्ग फीट का संयुक्त उपक्रम है, जिसे ग्रोसवेनर और मित्सुई फुडोसन यूके द्वारा विकसित किया जा रहा है.

21-December-2024

UAE जाने वाले भारतीयों के लिए गुड न्यूज, अब वीजा की नहीं कोई जरूरत, ऐसे मिलेगी एंट्री

भारत और UAE के बीच मजबूत होते व्यापारिक और सांस्कृतिक संबंधों को ध्यान में रखते हुए, यह नीति दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत बनाएगी.

18-October-2024

इस मुल्क का दीदार होगा महंगा, टूरिज्म टैक्स के नाम पर आपकी जेब ढीली करेगी सरकार

आने वाले दिनों में आपको थाईलैंड घूमने के लिए पहले से ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे, क्योंकि वहां टूरिज्म टैक्स लगने जा रहा है.

20-September-2024

हजारों Apps की होगी छुट्टी! इस तारीख के बाद Google Play Store पर नहीं आएंगे नजर

गूगल (Google) प्ले स्टोर पर मौजूद हजारों ऐप्स को हटाने की तैयारी कर रहा है. इनमें कई ऐसे पॉपुलर ऐप्स भी शामिल हैं, जो लाखों की संख्या में डाउनलोड हैं. 

23-July-2024

फजीहत के बाद एक्टिव हुई सरकार, देश में लागू हुआ एंटी-पेपर लीक कानून, देर रात अधिसूचना जारी

नीट एग्जाम को लेकर सरकार और उसकी एजेंसी NTA की आलोचना हो रही है. विपक्ष भी इस मुद्दे पर हमलावर है.

22-June-2024


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

2 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

4 minutes ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

54 minutes ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

7 hours ago

पावर प्लांट्स में सिर्फ 9 दिन का कोयला, 42% घटा स्टॉक; लॉजिस्टिक्स बनी बड़ी चुनौती

बिजली की बढ़ती मांग और परिवहन संबंधी दिक्कतों के चलते थर्मल पावर प्लांट्स में कोयले का दबाव बढ़ा, 190 में से 51 प्लांट्स में स्टॉक गंभीर स्तर पर

3 hours ago