होम / खास खबर / कौन हैं Ilhan Omar और Rahul Gandhi से उनकी मुलाकात पर क्यों हो रहा है बवाल?

कौन हैं Ilhan Omar और Rahul Gandhi से उनकी मुलाकात पर क्यों हो रहा है बवाल?

कांग्रेस लीडर राहुल गांधी की एक अमेरिकी सांसद से मुलाकात को भाजपा ने मुद्दा बना दिया है. BJP इसे कांग्रेस की भारत विरोधी सोच करार दे रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की अमेरिकी यात्रा पर बवाल शुरू हो गया है. इस बवाल की वजह है कांग्रेस लीडर का एक ऐसी अमेरिकी सांसद से मुलाकात करना, जिन्हें भारत विरोधी माना जाता है. भाजपा ने राहुल की इस मीटिंग पर कड़ी नाराज़गी जाहिर करते हुए कहा है कि इससे कांग्रेस की भारत विरोधी सोच उजागर होती है.  

इनसे मिले राहुल 
चलिए जानते हैं कि आखिर अमेरिकी सांसद इल्हान उमर को भारत विरोधी क्यों माना जाता है. पहले आपको बता दें कि राहुल गांधी से इल्हान उमर की वन-टू-वन मुलाकात नहीं थी. राहुल ने अमेरिकी सांसदों के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की, जिसका  इल्हान उमर भी हिस्सा रहीं. कांग्रेसमैन ब्रेडली जेम्स शर्मन, इल्हान उमर, सीनेटर जोनाथन जैकसन, सीनेटर रो खन्ना, सीनेटर राजा कृष्णमूर्ति, सीनेटर बारबरा ली, सीनेटर, श्री थानेदार, जीसस जी. गार्सिया, सीनेटर हैंक जॉनसन और जैन स्काकोवस्की इस प्रतिनिधिमंडल में शामिल रहे. अब चूंकि, इल्हान पूर्व में भारत विरोधी बयान दे चुकी हैं, इसलिए इस मीटिंग पर हल्ला हो रहा है.  

उमर के नाम कई रिकॉर्ड
इल्हान उमर 2019 से अमेरिकी कांग्रेस की डेमोक्रेट सदस्य हैं. उनके नाम कई रिकॉर्ड हैं. मसलन, वह पहली अफ्रीकी शरणार्थी हैं जो चुनाव जीतकर अमेरिकी संसद पहुंचीं. वह संसदीय सीट पर चुनाव जीतने वालीं पहली अश्वेत महिला भी हैं. साथ ही उमर  अमेरिकी संसद पहुंचने वाली पहली दो मुस्लिम-अमेरिकी महिलाओं में भी शामिल हैं. इल्हान उमर की छवि एक इजरायल विरोधी सांसद की है. 

पाक प्रायोजित दौरा
2022 में इल्हान ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) का दौरा किया था. इस दौरान उन्होंने कश्मीर को लेकर भारत की आलोचना की थी. यह भी सामने आया था कि यूएस सांसद की PoK यात्रा पाक प्रायोजित थी. एक रिपोर्ट में बताया गया था कि पाकिस्तान सरकार ने इल्हान उमर के दौरे को फंड किया था. इसमें उनके रहने से लेकर खाने तक का खर्चा भी शामिल था. 

मुस्लिम होना अपराध जैसा 
इल्हान ने प्रधानमंत्री मोदी के अमेरिकी संसद में दिए गए भाषण का भी बहिष्कार किया था. बात केवल इतनी नहीं है. इल्हान उमर कई बार विदेशी मंचों पर भारत के खिलाफ बयान दे चुकी हैं. वह भारत का चित्रण एक अल्पसंख्यक विरोधी देश के रूप में करती हैं. अपने एक बयान में उन्होंने कहा था कि भारत में लंबे समय से मुस्लिम अल्पसंख्यकों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है. भारत में मुस्लिम होना अपराध जैसा है. यही वजह है कि राहुल गांधी से उनकी मुलाकात को भाजपा मुद्दा बना रही है. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

रिश्तों से करियर तक, दिल्ली के युवा ले रहे डिजिटल ज्योतिष का सहारा, 60% सलाह AI ज्योतिषियों से

iMeUsWe के आंकड़ों में खुलासा, 18-35 आयु वर्ग के युवाओं में शादी और रिश्तों से जुड़े सवाल सबसे ज्यादा; करियर से जुड़े सवाल 17%

1 week ago

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

09-July-2026

रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के सीजन-2 का राष्ट्रीय विस्तार शुरू

IHL सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. लीग ने देशभर में डॉक्टरों के ट्रायल और नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की भी घोषणा की है. टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर, जोधपुर और देहरादून में आयोजित किए जाने की योजना है.

23-June-2026

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026

दिल्ली में छाया यो यो हनी सिंह का जादू: NDTV Good Times के ‘My Story Tour’ ने बनाई यादगार म्यूजिक नाइट

कॉन्सर्ट को हनी सिंह के जीवन और करियर के चार हिस्सों में बांटा गया था- द राइज, द फेम, द डार्कनेस और द कमबैक, हर अध्याय ने मंच पर अलग भावनात्मक रंग पेश किया.

16-March-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

23 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

12 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

12 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

13 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

14 hours ago