होम / खास खबर / इंडियन टीम के Mr. Wall को नहीं चाहिए 2.5 करोड़़ का बोनस, ये कहकर कर दिया लेने से मना

इंडियन टीम के Mr. Wall को नहीं चाहिए 2.5 करोड़़ का बोनस, ये कहकर कर दिया लेने से मना

इससे पहले जब भारत टी 20 वर्ल्‍ड कप जीता था उस समय तब भी राहुल द्नविड़ का बड़ा दिल देखने को मिला था जब जीतने के बाद उन्‍होंने रोहित शर्मा को प्रेस के सामने भेजा था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

इंडियन क्रिकेट में मिस्‍टर वॉल के नाम से पहचान रखने वाले राहुल द्रविड़ ने बीसीसीआई की ओर से उन्‍हें दिए जा रहे 2.5 करोड़ रुपये के बोनस को लेने से मना कर दिया है. उन्‍होंने कहा है कि वो इसके लिए सिर्फ उतनी ही फीस लेंगे जितनी उनके साथ के लोगों को दी जा रही है. उनके सहकर्मियों को इसके लिए 2.5 करोड़ की फीस दी जा रह है लेकिन राहुल द्रविड़ को 2.5 करोड़ के बोनस के साथ कुल 5 करोड़ रुपये दिए जा रहे थे. 

आखिर क्‍या है ये पूरा मामला? 
राहुल द्रविड़ मौजूदा समय में इंडियन क्रिकेट टीम के मुख्‍य कोच हैं और उनके नेतृत्‍व में टीम इंडिया ने अमेरिका में वर्ल्‍ड कप जीता है. उनकी इसी लीडरशिप को पुरस्‍कार देते हुए बीसीसीआई ने उनके अवॉर्ड को दोगुना करने का फैसला किया. इसके तहत उन्‍हें 5 करोड़ रुपये दिए जाने थे. लेकिन मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, राहुल द्रविड़ ने इस पुरस्‍कार को ये कहकर लेने से मना कर दिया कि उनके साथियों को जितना मिल रहा है वो भी उतना ही लेंगे. 

ये भी पढ़ें: 7.3 सेकेंड में 100KM की स्‍पीड, लॉन्‍च हुई एक बार चार्ज में 468KM चलने वाली कार

राहुल का कार्यकाल हो चुका था खत्‍म 
राहुल द्रविड़ का कार्यकाल बतौर कोच पिछले साल ही खत्‍म हो गया था. लेकिन रोह‍ित शर्मा और बीसीसीआई ने उसे इस साल होने वाले टी 20 वर्ल्‍ड कप तक बढ़ा दिया था. क्‍योंकि किसी भी कोच की नियुक्ति के लिए ये काफी कम समय था. लेकिन टी 20 वर्ल्‍ड कप जीतकर राहुल द्रविड़ ने अपने कार्यकाल को बेहतरीन तरीके से खत्‍म किया है. इस बीच बीसीसीआई ने द्रविड़ की जगह गौतम गंभीर को अब भारतीय क्रिकेट टीम का कोच नियुक्‍त किया है. गंभीर ने हाल ही में कोलकाता नाइट राइडर्स को उनकी तीसरी आईपीएल ट्राफी जिताई है. 

यहां भी दिखा था राहुल द्रविड का बड़ा दिल 
इससे पहले जब भारत टी 20 वर्ल्‍ड कप जीता था उस समय तब उनका बड़ा दिल देखने को मिला था जब जीतने के बाद उन्‍होंने रोहित शर्मा को प्रेस के सामने भेजा था. जबकि इससे पहले पिछले साल जब वर्ल्‍ड कप हारे थे उस वक्‍त उन्‍होंने खुद मीडिया के सामने आकर उसके सवालों का जवाब दिया था. राहुल के इस बड़प्‍पन ने भी सोशल मीडिया पर सभी को उनका दीवाना बना दिया था. लेकिन अब उनकी इस घोषणा ने भी सभी का दिल जीत लिया है 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

रिश्तों से करियर तक, दिल्ली के युवा ले रहे डिजिटल ज्योतिष का सहारा, 60% सलाह AI ज्योतिषियों से

iMeUsWe के आंकड़ों में खुलासा, 18-35 आयु वर्ग के युवाओं में शादी और रिश्तों से जुड़े सवाल सबसे ज्यादा; करियर से जुड़े सवाल 17%

1 week ago

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

09-July-2026

रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के सीजन-2 का राष्ट्रीय विस्तार शुरू

IHL सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. लीग ने देशभर में डॉक्टरों के ट्रायल और नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की भी घोषणा की है. टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर, जोधपुर और देहरादून में आयोजित किए जाने की योजना है.

23-June-2026

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026

दिल्ली में छाया यो यो हनी सिंह का जादू: NDTV Good Times के ‘My Story Tour’ ने बनाई यादगार म्यूजिक नाइट

कॉन्सर्ट को हनी सिंह के जीवन और करियर के चार हिस्सों में बांटा गया था- द राइज, द फेम, द डार्कनेस और द कमबैक, हर अध्याय ने मंच पर अलग भावनात्मक रंग पेश किया.

16-March-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

23 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

13 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

13 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

13 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

14 hours ago