होम / खास खबर / पूर्व RBI गवर्नर रघुराम राजन ने कही ऐसी बात, खिल उठेगा राहुल गांधी का चेहरा

पूर्व RBI गवर्नर रघुराम राजन ने कही ऐसी बात, खिल उठेगा राहुल गांधी का चेहरा

मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों पर हमला बोलने वाले रघुराम राजन ने राहुल गांधी को पप्पू मानने से इनकार किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

दावोस में चल रही वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम समिट के इतर भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन (Raghuram Rajan) ने कुछ ऐसा कहा है, जिसे सुनने के बाद कांग्रेस लीडर राहुल गांधी (Rahul Gandhi) का चेहरा खिल जाएगा. एक सवाल के जवाब में रघुराम राजन ने कहा कि राहुल गांधी स्मार्ट व्यक्ति हैं, पप्पू तो बिल्कुल नहीं हैं. बता दें कि भाजपा और उसके समर्थक राहुल को पप्पू कहते आए हैं. सोशल मीडिया पर भी आलोचक उन्हें इसी नाम से बुलाते हैं. 

राहुल की छवि दुर्भाग्यपूर्ण
एक इंटरव्यू में जब रघुराम राजन से राहुल गांधी के विषय में सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कहा - राहुल की छवि दुर्भाग्यपूर्ण है. राहुल किसी भी तरह से 'पप्पू' नहीं हैं. वह एक स्मार्ट, युवा, जिज्ञासु व्यक्ति हैं. प्राथमिकताएं क्या हैं, बुनियादी जोखिम और उनका मूल्यांकन करने की क्षमता की अच्छी समझ होना महत्वपूर्ण है और राहुल इन सभी चीजों के लिए सक्षम हैं. गौरतलब है कि रघुराम पिछले महीने राजस्थान में कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) में भी शामिल हुए थे. 

कई मुद्दों पर हुई है बात
उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी को लेकर जो धारणा बनाई गई है, वो बिल्कुल गलत है. राहुल को कई मुद्दों पर काफी जानकारी है. उन्हें पप्पू कहना काफी दुर्भाग्यपूर्ण है. मैंने पूरा एक दशक राहुल के साथ कई मुद्दों पर बातचीत कर निकाला है. वे पप्पू तो बिल्कुल भी नहीं हैं. भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैंने भारत जोड़ो यात्रा में इसलिए हिस्सा लिया था, क्योंकि मुझे उस यात्रा के सिद्धांतों पर विश्वास था.   

आलोचना पर कही ये बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र की आर्थिक नीतियों की आलोचना पर रघुराम राजन ने कहा कि वह मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार के भी आलोचक थे. साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी राजनीति में आने की कोई योजना नहीं है. मालूम ही कि पिछले कुछ समय से RBI के पूर्व गवर्नर मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों पर सवाल खड़े हो चुके हैं. जब से उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा में भाग लिया है, उनकी आलोचना को राजनीतिक रंग दिया जाने लगा है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

09-July-2026

रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के सीजन-2 का राष्ट्रीय विस्तार शुरू

IHL सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. लीग ने देशभर में डॉक्टरों के ट्रायल और नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की भी घोषणा की है. टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर, जोधपुर और देहरादून में आयोजित किए जाने की योजना है.

23-June-2026

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026

दिल्ली में छाया यो यो हनी सिंह का जादू: NDTV Good Times के ‘My Story Tour’ ने बनाई यादगार म्यूजिक नाइट

कॉन्सर्ट को हनी सिंह के जीवन और करियर के चार हिस्सों में बांटा गया था- द राइज, द फेम, द डार्कनेस और द कमबैक, हर अध्याय ने मंच पर अलग भावनात्मक रंग पेश किया.

16-March-2026

भारत के मराठा मिलिट्री लैंडस्केप्स को यूनेस्को का दर्जा, राजदूत विशाल शर्मा की अहम भूमिका

“मराठा मिलिट्री लैंडस्केप्स ऑफ इंडिया” को यूनेस्को की मान्यता मिलना भारत की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है.

19-February-2026


बड़ी खबरें

फर्जी कॉल पर लगेगी लगाम! अब 1601 नंबर से आएगी बिजली, गैस और कूरियर कंपनियों की कॉल

TRAI ने वॉयस कॉल के जरिए होने वाली धोखाधड़ी और फर्जी पहचान के मामलों पर लगाम लगाने के लिए 1601 नंबर सीरीज शुरू की है.

14 hours ago

सेबी का अजीब आंकड़ा: 26 बच्चों को पुरस्कार, एक भी मुखबिर को नहीं मिला इनाम

छह साल पहले मुखबिरों को 10 करोड़ रुपये तक इनाम देने का वादा हुआ था, लेकिन सेबी की पिछली दो रिपोर्टों में किसी को इनाम नहीं मिला.

7 hours ago

गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के नए MD & CEO बने आसिफ मालबारी

कंपनी के वैश्विक मुख्य वित्तीय अधिकारी और गोदरेज अफ्रीका के अध्यक्ष रह चुके हैं मल्बारी, एफएमसीजी और वाहन क्षेत्र में तीन दशक का अनुभव

8 hours ago

कोटक MF का नया दांव, All Cap Omni FoF लॉन्च; एक ही फंड से कई मार्केट कैप में निवेश

नया फंड लार्ज, मिड और स्मॉल कैप समेत अलग-अलग मार्केट कैप वाली एक्टिव और पैसिव स्कीम्स में करेगा निवेश

11 hours ago

LPG पर सरकारी तेल कंपनियों का घाटा घटा, अगस्त में ₹188 प्रति सिलेंडर रह गया नुकसान

जुलाई में ₹500 प्रति 14.2 किलो सिलेंडर था घाटा, सरकार पर अब भी ₹59,000 करोड़ से ज्यादा की सब्सिडी देनदारी

11 hours ago