✕

होम / खास खबर / मेहंदी फंक्शन में राधिका ने ढहाया कहर, तो ईशा अंबानी ने भी लूट ली महफिल

मेहंदी फंक्शन में राधिका ने ढहाया कहर, तो ईशा अंबानी ने भी लूट ली महफिल

अनंत अंबानी की दुल्हन बनने जा रहीं राधिका मर्चेंट की मेहंदी फंक्शन की तस्वीरें वायरल हो रही हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

अंबानी और मर्चेंट परिवार में इन दिनों जश्न का माहौल है. दरअसल मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की शादी राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) से होने वाली है और दोनों परिवारों में प्री वेडिंग फंक्शन शुरू हो चुके हैं. मेहंदी फंक्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. इन तस्वीरों में अनंत अंबानी की होने वाली दुल्हन राधिका बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं.

ट्रेंड भरतनाट्यम डांसर
ट्रेंड भरतनाट्यम डांसर राधिका ने मेहंदी फंक्शन में फ्यूशिया पिंक कलर का फ्लोरल रेशम का एम्ब्रॉएडर्ड लहंगा पहना था, जिसे Abu Jani Sandeep Khosla ने डिजाइन किया है. ये मेहंदी फंक्शन कहां आयोजित किया गया इसकी जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. राधिका ने अपने हाथों में अनंत के नाम की मेहंदी लगवाई है और इस दौरान उनकी खुशी देखते ही बन रही थी. राधिका की एक तस्वीर में वह अपनी मां शैला मर्चेंट के साथ भी नजर आ रही हैं.

इस गाने पर किया डांस
राधिका मर्चेंट की मेहंदी सेरेमनी के डांस वीडियो भी सामने आए हैं. एक वीडियो में वह फिल्म 'कलंक' के आलिया भटट् के गाने 'घर मोरे परदेसिया' पर डांस करती दिख रही हैं. बता दें कि जल्द ही अनंत अंबानी दुल्हन बनने वालीं राधिका मर्चेंट, एनकोर हेल्थकेयर के सीईओ वीरेन मर्चेंट और शैला मर्चेंट की बेटी हैं. 29 दिसंबर 2022 को अनंत और राधिका ने राजस्थान के नाथद्वारा में श्रीनाथजी मंदिर में रोका सेरेमनी की थी. इसके बाद अंबानी फैमिली ने मुंबई में इंगेजमेंट पार्टी भी होस्ट की. अब जल्द ही कपल शादी के बंधन में बंधने वाला है.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ami Patel (@stylebyami)

ईशा अंबानी ऐसे हुईं तैयार 
इस बीच, सोशल मीडिया पर रिलायंस रिटेल की डायरेक्टर ईशा अंबानी की तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं. दो बच्चों की मां बन चुकीं ईशा अंबानी ने अपने भाई अनंत के प्री-इंगेजमेंट फंक्शन के लिए बहुत ही डेलिकेट एम्ब्राॅइडरी वाला ऑउटफिट चुना था, जिसमें वे बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं. उनके इस आउटफिट को मशहूर फैशन डिजाइनर अनुराधा वकील ने डिजाइन किया है. ईशा ने अपने लुक को कम्पलीट करने के लिए एमरल्ड ग्रीन कलर का पोल्की नेकलेस पहना था. फिलहाल राधिका और उनकी होने वालीं ननद ईशा अंबानी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

आधा राष्ट्र, पूर्ण मान्यता

कक्षा XII की छात्रा राजलक्ष्मी सिंह, मानवीय कारणों से अफगानिस्तान के वास्तविक सत्ता अधिकारियों के साथ जुड़ने और इस सवाल के बीच तनाव की पड़ताल करती हैं कि क्या इस तरह का जुड़ाव तालिबान शासन की वैधता को मान्यता देने तक बढ़ना चाहिए?

19-September-2026

रिश्तों से करियर तक, दिल्ली के युवा ले रहे डिजिटल ज्योतिष का सहारा, 60% सलाह AI ज्योतिषियों से

iMeUsWe के आंकड़ों में खुलासा, 18-35 आयु वर्ग के युवाओं में शादी और रिश्तों से जुड़े सवाल सबसे ज्यादा; करियर से जुड़े सवाल 17%

09-September-2026

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

09-July-2026

रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के सीजन-2 का राष्ट्रीय विस्तार शुरू

IHL सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. लीग ने देशभर में डॉक्टरों के ट्रायल और नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की भी घोषणा की है. टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर, जोधपुर और देहरादून में आयोजित किए जाने की योजना है.

23-June-2026

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026


बड़ी खबरें

शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,233 अंक उछला; निवेशकों की दौलत में ₹8 लाख करोड़ का इजाफा

सोमवार, 2 नवंबर को बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों में जोरदार तेजी दर्ज की गई. कारोबार के दौरान सेंसेक्स 75,692 और निफ्टी 23,440 के स्तर को पार कर गए. दोनों प्रमुख सूचकांक लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में बढ़त के साथ बंद हुए.

7 hours ago

कैंसर की 543 दवाएं होंगी सस्ती, 9 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें; मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत

इस व्यवस्था के तहत कई प्रमुख कैंसर दवाओं की कीमतों में कमी की गई है. इनमें 20 से अधिक प्रकार के कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली इम्यूनोथेरेपी दवाएं शामिल हैं.

8 hours ago

विदेशी और MF निवेशकों को मिल सकती है टैक्स राहत, सेबी ने सरकार को भेजा प्रस्ताव

इस प्रस्ताव का उद्देश्य निवेशकों को म्यूचुअल फंड में निवेश बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित करना है. मौजूदा व्यवस्था में एक स्कीम से दूसरी स्कीम में स्विच करने को यूनिट्स की बिक्री माना जाता है और इस पर लागू नियमों के अनुसार कैपिटल गेन टैक्स देना पड़ता है.

11 hours ago

AAAI ने बनाई मीडिया काउंसिल, WPP, ओमनीकॉम, पब्लिसिस, हवास और मैडिसन के वरिष्ठ अधिकारी होंगे शामिल

भारतीय विज्ञापन एजेंसियों का संगठन AAAI मीडिया इंडस्ट्री के सामने उभरती चुनौतियों पर चर्चा और आपसी सहयोग बढ़ाने के लिए नई मीडिया काउंसिल बनाएगा. ओमनीकॉम मीडिया के कार्तिक शर्मा को काउंसिल का अध्यक्ष बनाया गया है.

12 hours ago

मार्च 2027 तक 6.75-7% तक आ सकती है 10 साल के सरकारी बॉन्ड की यील्ड: SBI रिसर्च

SBI रिसर्च की रिपोर्ट के अनुसार, अगर RBI रेपो रेट में 50 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी कर इसे 6 फीसदी तक पहुंचा देता है, तब भी 10 साल के सरकारी बॉन्ड की यील्ड 6.75 से 7 फीसदी के दायरे में रह सकती है.

13 hours ago