होम / खास खबर / PubliCon 2024 की मेजबानी करेगा FICCI, एजुकेशन, रिसर्च और इनोवेशन में योगदान देने वाले प्रकाशक होंगे सम्मानित

PubliCon 2024 की मेजबानी करेगा FICCI, एजुकेशन, रिसर्च और इनोवेशन में योगदान देने वाले प्रकाशक होंगे सम्मानित

फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (FICCI) प्रकाशन उद्योग के लिए ‘पब्लिकॉन 2024’ का आयोजन करने जा रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (FICCI) प्रकाशन उद्योग को समर्पित एक कार्यक्रम ‘पब्लिकॉन 2024’ का आयोजन करने जा रहा है. इसका विषय 'प्रकाशन के भविष्य को आकार दे रही तकनीक (प्रौद्योगिकी)'  है. इसमें शिक्षा (Education), शोध (Research), नवाचार (Innovation) की दिशा में योगदान देने वाले प्रकाशकों को सम्मानित किया जाएगा. 

कब और कहां होगा कार्यक्रम?
पब्लिकॉन 2024 कार्यक्रम 25 जुलाई 2024 को नई दिल्ली के तानसेन मार्ग स्थित फेडरेशन हाउस में आयोजित किया जाएगा. इसमें विभिन्न श्रेणियों में प्रकाशकों के उत्कृष्ट योगदान को सम्मानित करने के लिए 'फिक्की पब्लिशिंग अवॉर्ड्स'  दिए जाएंगे. 

PubliCon 2024 प्रकाशन उद्योग को बढ़ावा देने का अनूठा अवसर

FICCI पब्लिशिंग कमेटी के चेयरमैन नीरज जैन ने कहा हम मानते हैं कि प्रकाशक हमारे बौद्धिक परिदृश्य को आकार देने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. PubliCon 2024 प्रकाशकों के अमूल्य योगदान का जश्न मनाने और प्रकाशन उद्योग में सहयोग और विकास के माहौल को बढ़ावा देने का एक अनूठा अवसर है. 

कार्यक्रम में शामिल होंगे ये लोग
कार्यक्रम की शुरुआत फिक्की पब्लिशिंग समिति के चेयरमैन और स्कोलास्टिक इंडिया के प्रबंध निदेशक नीरज जैन के स्वागत भाषण से होगी. इसके बाद अलग अलग विषयों पर भारत सरकार के सूचना और प्रसारण मंत्रालय के प्रकाशन विभाग की अतिरिक्त महानिदेशक शुभा गुप्ता, एसईआरबी के पूर्व सचिव और भारत सरकार के डीएसटी में वरिष्ठ सलाहकार डॉ. अखिलेश गुप्ता, फिक्की पब्लिशिंग समिति की सह-अध्यक्ष और एमबीडी समूह की प्रबंध निदेशक  मोनिका मल्होत्रा कंधारी अपना वक्तव्य देंगी. 

इन विषयों पर होगी चर्चा
इस कार्यक्रम में इन विषयों पर होगी विशेष चर्चा होगी. 

1. ओपन एक्सेस को आगे बढ़ाने में प्रकाशन प्रौद्योगिकी की भूमिका
2. रचनात्मकता बनाम प्रौद्योगिकी: क्या जनरल एआई लेखकों की जगह ले सकता है?
3.  भारतीय पांडुलिपियों को पुनर्जीवित करने में प्रौद्योगिकी की भूमिका
4. प्रिंटिंग उद्योग में उभरती प्रौद्योगिकियां
5.  क्षेत्रीय भाषाओं में प्रकाशन के लिए प्रौद्योगिकी एक सक्षम साधन के रूप में
6.  डिजिटल युग में स्व-प्रकाशन प्लेटफार्मों का विकास और प्रभाव
7. पुस्तकालयों के भविष्य को आकार देने वाले तकनीकी रुझान

इसे भी पढ़ें-फ्री मोबाइल रिचार्ज के नाम पर हो रही ठगी, सरकारी एजेंसी ने x पर जारी की चेतावनी


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

रिश्तों से करियर तक, दिल्ली के युवा ले रहे डिजिटल ज्योतिष का सहारा, 60% सलाह AI ज्योतिषियों से

iMeUsWe के आंकड़ों में खुलासा, 18-35 आयु वर्ग के युवाओं में शादी और रिश्तों से जुड़े सवाल सबसे ज्यादा; करियर से जुड़े सवाल 17%

1 week ago

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

09-July-2026

रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के सीजन-2 का राष्ट्रीय विस्तार शुरू

IHL सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. लीग ने देशभर में डॉक्टरों के ट्रायल और नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की भी घोषणा की है. टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर, जोधपुर और देहरादून में आयोजित किए जाने की योजना है.

23-June-2026

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026

दिल्ली में छाया यो यो हनी सिंह का जादू: NDTV Good Times के ‘My Story Tour’ ने बनाई यादगार म्यूजिक नाइट

कॉन्सर्ट को हनी सिंह के जीवन और करियर के चार हिस्सों में बांटा गया था- द राइज, द फेम, द डार्कनेस और द कमबैक, हर अध्याय ने मंच पर अलग भावनात्मक रंग पेश किया.

16-March-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

23 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

13 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

13 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

13 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

14 hours ago