होम / खास खबर / पूजा की ट्रेनिंग रद्द , मां अरेस्ट, पिता के खिलाफ जांच, क्या पहाड़ के नीचे आ गया है ऊंट? 

पूजा की ट्रेनिंग रद्द , मां अरेस्ट, पिता के खिलाफ जांच, क्या पहाड़ के नीचे आ गया है ऊंट? 

महाराष्ट्र की ट्रेनी आईएस पूजा खेडकर के परिवार के बुरे दिनों की शुरुआत होती नजर आ रही है. पिछले काफी समय से यह परिवार खबरों में बना हुआ है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

विवादों में घिरीं महाराष्ट्र की ट्रेनी IAS पूजा खेडकर के पूरे परिवार के 'बुरे दिन' शुरू हो गए हैं. किसानों पर पिस्टल तानने वालीं पूजा की मां को आखिरकार पुणे पुलिस गिरफ्तार करने में कामयाब हो गई है. मनोरमा खेडकर को पुलिस ने रायगढ़ के महाड के एक होटल से गिरफ्तार किया है. मनोरमा यहां पहचान बदलकर रह रही थीं. पूजा की मां होटल में एक लड़के के साथ रुकी हुई थीं. उन्होंने  होटल में नाम इंदुबाई बताया और उस लड़के को अपना बेटा. पिस्टल लहराने का वीडियो वायरल होने के बाद से मनोरमा खेडकर गायब चल रही थीं. पुलिस पर उनकी गिरफ्तारी का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा था.

अब ACB कसेगी शिकंजा
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गुरुवार तड़के 3.30 बजे पुलिस होटल पहुंची और मनोरमा खेडकर को अपने साथ ले गई. पुलिस लगातार मनोरमा की तलाश कर रही थी. वीडियो वायरल होने के बाद मचे बवाल के चलते पूजा की मां को अहसास हो गया था कि उनके खिलाफ  कानूनी कार्यवाही हो सकती है, इसलिए वह गायब ही गई थीं. उधर, पूजा के पिता दिलीप खेडकर भी निशाने पर आ गए हैं. एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) को दिलीप के खिलाफ सबूत मिले हैं कि उन्होंने अपनी सेवा के दौरान आय से अधिक संपत्ति अर्जित की. वह 2020 में महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (MPCB) के डायरेक्टर पद से रिटायर हुए थे. दिलीप लगातार अपनी बेटी का बचाव करते आ रहे हैं. ACB ने पूजा के पिता के खिलाफ जांच शुरू कर दी है.

एकेडमी ने उठाया ये कदम
इस बीच, उत्तराखंड के मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री नेशनल एडमिनिस्ट्रेशन एकेडमी ने पूजा खेडकर का महाराष्ट्र से ट्रेनिंग प्रोग्राम रद्द कर दिया है और महाराष्ट्र सरकार को भी इस संबंध में पत्र लिखकर सूचित किया है. ट्रेनी IAS अधिकारी पूजा पर भी कथित तौर पर सिविल सेवा परीक्षा पास करने के लिए फर्जी विकलांगता और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) प्रमाण पत्र जमा करने जैसे कई गंभीर आरोप लगे हैं. पूजा को पुणे कलेक्‍टर ऑफिस में 3 जून 2024 को असिस्‍टेंट कलेक्‍टर के रूप में नियुक्‍त किया गया था. इसके बाद से ही वह लगातार ऐसी सुविधाएं मांग रही थीं, जो ट्रेनी अधिकारी को नहीं मिलतीं. इसी को लेकर विवाद बढ़ता गया और उनके पूरा परिवार रडार पर आ गया.

कलेक्टर पर लगाए आरोप 
पुणे खेडकर के आचरण की रिपोर्ट सबसे पहले पुणे कलेक्‍टर ने की थी. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पूजा ने ज्‍वाइन करते ही कलेक्‍टर से गाड़ी, बंगला और कर्मचारियों की मांग की, जिसके बाद पुणे कलेक्‍टर सुहास दिवसे ने सामान्‍य प्रशासन विभाग को पत्र लिखकर पूजा के शिकायत की. सुहास दिवसे ने अपनी शिकायत में बताया कि पूजा खेडकर के पिता दिलीप खेडकर की ओर से भी कलेक्‍टर ऑफिस में सुविधाओं को लेकर अनुचित दबाव बनाया जा रहा है. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि प्रोबेशनरी आईएएस अफसर होने के बाद भी पूजा खेडकर स्‍पेशल सुविधाओं की डिमांड कर रही हैं. अब पूजा ने पुणे कलेक्‍टर के खिलाफ उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई है.

करोड़ों की हैं मालकिन 
चलिए अब यह भी जान लेते हैं कि पूजा खेडकर के पास कितनी दौलत है. एक रिपोर्ट में बताया गया है कि पूजा करीब 17-22 करोड़ की संपत्ति  की मालकिन हैं. उनके माता-पिता के पास भी बेहिसाब दौलत है. खेडकर परिवार की पुणे के मुलशी तहसील में 25 एकड़ जमीन है. बता दें कि पुणे के आरटीआई कार्यकर्ता विजय कुंभार ने खेडकर की नियुक्ति पर सवाल उठाए थे. आरोप लगाया था कि वह ओबीसी नॉन-क्रीमी लेयर में नहीं आती हैं, क्योंकि उनके पिता के पास 40 करोड़ रुपए की संपत्ति है. नियमों के अनुसार, केवल वे लोग ही ओबीसी गैर-क्रीम लेयर श्रेणी में आते हैं, जिनके माता-पिता की आय 8 लाख प्रति वर्ष से कम होती है. हाल ही में संपन्न लोकसभा चुनावों में पूजा के पिता ने अपनी संपति की जानकारी दी थी.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

रिश्तों से करियर तक, दिल्ली के युवा ले रहे डिजिटल ज्योतिष का सहारा, 60% सलाह AI ज्योतिषियों से

iMeUsWe के आंकड़ों में खुलासा, 18-35 आयु वर्ग के युवाओं में शादी और रिश्तों से जुड़े सवाल सबसे ज्यादा; करियर से जुड़े सवाल 17%

1 week ago

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

09-July-2026

रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के सीजन-2 का राष्ट्रीय विस्तार शुरू

IHL सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. लीग ने देशभर में डॉक्टरों के ट्रायल और नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की भी घोषणा की है. टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर, जोधपुर और देहरादून में आयोजित किए जाने की योजना है.

23-June-2026

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026

दिल्ली में छाया यो यो हनी सिंह का जादू: NDTV Good Times के ‘My Story Tour’ ने बनाई यादगार म्यूजिक नाइट

कॉन्सर्ट को हनी सिंह के जीवन और करियर के चार हिस्सों में बांटा गया था- द राइज, द फेम, द डार्कनेस और द कमबैक, हर अध्याय ने मंच पर अलग भावनात्मक रंग पेश किया.

16-March-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

23 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

13 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

13 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

13 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

14 hours ago