होम / खास खबर / दिल्ली जाने से पहले ये खबर जरूर पढ़ लें; कहीं बैरंग न लौटना पड़ जाए    

दिल्ली जाने से पहले ये खबर जरूर पढ़ लें; कहीं बैरंग न लौटना पड़ जाए    

दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए डीजल से चलने वाले हल्के वाहनों पर रोक लगा दी गई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

दिल्ली में बढ़ता प्रदूषण मुसीबत बन गया है. राष्ट्रीय राजधानी में हेल्थ इमरजेंसी जैसे हालात हो गए हैं. इस बीच, दिल्ली-NCR में डीजल से चलने वाले हल्के चार पहिया वाहन (LMV) जैसे कि कार आदि पर रोक लगा दी गई है. लिहाजा यदि आप डीजल वाली कार से दिल्ली जाने का सोच रहे हैं, तो यह फैसला टाल दीजिए. वहीं, ट्रकों की एंट्री पर रोक के भी निर्देश दिए गए हैं. हालांकि, BS-6 मानक वाले वाहनों और आवश्यक व आपातकालीन सेवा में इस्तेमाल हो रहे वाहनों को छूट दी गई है.

आदेश में यह भी शामिल
वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CQM) ने अपने आदेश में कहा गया है कि राज्य सरकार शैक्षणिक संस्थानों, गैर-आपातकालीन वाणिज्यिक गतिविधियों को बंद करने और वाहनों के लिए Odd-Even स्कीम लागू कर सकती है. आदेश में यह भी कहा गया है कि केंद्र व राज्य सरकारें अपने कर्मचारियों को घर से काम करने की इजाजत पर फैसला ले सकती हैं. 

इन पर भी रहेगी रोक
CQM ने आदेश दिया है कि आवश्यक/आपातकालीन सेवाओं के लिए उपयोग किए जाने वाले वाहनों व BS-6 वाहनों को छोड़कर, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली और दिल्ली की सीमा से लगे एनसीआर के जिलों में हल्के चार पहिया डीजल वाहनों पर प्रतिबंध लगाया जाए, ताकि वाहनों से होने वाले प्रदूषण को कम किया जा सके. आदेश के मुताबिक, इलेक्ट्रिक और CNG से चलने वाले भारी वाहनों को छोड़कर दिल्ली में अन्य ट्रकों के प्रवेश पर भी प्रतिबंध रहेगा. हालांकि, आवश्यक वस्तुओं की ढुलाई कर रहे वाहनों को छूट रहेगी. 

लगातार बिगड़ रही स्थिति 
सीएक्यूएम ने क्षेत्र में गैर-स्वच्छ ईंधन पर चलने वाले सभी उद्योगों को बंद करने को कहा है. बता दें कि दिल्ली में हवा की गुणवत्ता लगातार खराब होती जा रही है. बुधवार को यहां 24 घंटे का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 450 दर्ज किया गया. एक्यूआई यदि 400 से ऊपर हो तो उसे गंभीर माना जाता है. इससे न केवल बीमारियों से जूझ रहे लोगों की परेशानी बढ़ती है, बल्कि स्वस्थ लोग भी बुरी तरह प्रभावित हो सकते हैं.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

09-July-2026

रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के सीजन-2 का राष्ट्रीय विस्तार शुरू

IHL सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. लीग ने देशभर में डॉक्टरों के ट्रायल और नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की भी घोषणा की है. टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर, जोधपुर और देहरादून में आयोजित किए जाने की योजना है.

23-June-2026

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026

दिल्ली में छाया यो यो हनी सिंह का जादू: NDTV Good Times के ‘My Story Tour’ ने बनाई यादगार म्यूजिक नाइट

कॉन्सर्ट को हनी सिंह के जीवन और करियर के चार हिस्सों में बांटा गया था- द राइज, द फेम, द डार्कनेस और द कमबैक, हर अध्याय ने मंच पर अलग भावनात्मक रंग पेश किया.

16-March-2026

भारत के मराठा मिलिट्री लैंडस्केप्स को यूनेस्को का दर्जा, राजदूत विशाल शर्मा की अहम भूमिका

“मराठा मिलिट्री लैंडस्केप्स ऑफ इंडिया” को यूनेस्को की मान्यता मिलना भारत की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है.

19-February-2026


बड़ी खबरें

टाटा ट्रस्ट्स ने चंद्रशेखरन के फैसले का किया समर्थन, नए चेयरमैन की तलाश शुरू

एन चंद्रशेखरन फरवरी 2027 के बाद टाटा संस के चेयरमैन पद पर दोबारा नियुक्ति नहीं चाहते हैं. टाटा ट्रस्ट्स ने उनके फैसले का सम्मान करते हुए उत्तराधिकारी चुनने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

13 hours ago

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

15 hours ago

SKF इंडिया इंडस्ट्रीयल ने सुजीत पई को बनाया नया मैनेजिंग डायरेक्टर

कंपनी ने बताया कि सुजीत पई 1 सितंबर 2026 से SKF India Industrial के मैनेजिंग डायरेक्टर का पद संभालेंगे. यह नियुक्ति शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन है. कंपनी के बोर्ड और नॉमिनेशन कमेटी ने 11 अगस्त को उनकी नियुक्ति को मंजूरी दी.

14 hours ago

RBI का बड़ा कदम: लोन की ब्याज दर और छिपे चार्ज पर लगेगी लगाम, ग्राहकों के लिए नए नियमों का प्रस्ताव

रिजर्व बैंक ने लोन की कीमत तय करने के लिए एक समान फ्रेमवर्क का ड्राफ्ट जारी किया है. इसमें फ्लोटिंग रेट वाले रिटेल और MSME लोन को बाहरी बेंचमार्क से जोड़ने, स्प्रेड में मनमानी रोकने और छोटे कर्ज पर APR की सीमा तय करने का प्रस्ताव है.

18 hours ago

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

16 hours ago