होम / खास खबर / सुएला को दोबारा गृह मंत्री बनाये जाने पर खड़े हुए सवाल, PM सुनक ने दिया ये जवाब

सुएला को दोबारा गृह मंत्री बनाये जाने पर खड़े हुए सवाल, PM सुनक ने दिया ये जवाब

प्रधानमंत्री के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से सुएला ब्रेवरमैन की दोबारा नियुक्ति का ट्वीट आने के बाद लोगों ने प्रधानमंत्री सुनक के चयन पर सवाल खड़े करना शुरू कर दिया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: UK के नये प्रधानमंत्री ऋषि सुनक (Rishi Sunak) गद्दी पर बैठते ही विवादों से घिर गये हैं. विवाद की वजह है भारतीय मूल की सुएला ब्रेवरमैन, जिन्हें सुनक ने फिर से देश का गृह मंत्री बना दिया है. जबकि कुछ दिन पहले ही सुएला ने सरकारी नियमों का उल्लंघन करने के बाद इस्तीफा दिया था. 

सुएला को दोबारा गृह मंत्री बनाया
सुएला ब्रेवरमैन को पूर्व प्रधानमंत्री लिज ट्रस के आर्थिक नीतियों को तीखा आलोचक माना जाता है. पिछले दिनों उन पर आरोप लगा था कि उन्होंने सरकारी डॉक्यूमेंट्स को अपनी निजी ई-मेल आईडी के जरिये सांसदों को भेजा था, ये ब्रिटेन में ई-मेल सिक्योरिटी नियमों का उल्लंघन माना जाता है. इस घटना के बाद उन पर इस्तीफा देने का दबाव बनाया गया. अपने इस्तीफे में ब्रेवरमैन ने लिज ट्रस की सरकार को लेकर चिंता जताई थी.

सवालों के घेरे में सुएला ब्रेवरमैन की नियुक्ति

प्रधानमंत्री के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से सुएला ब्रेवरमैन की दोबारा नियुक्ति का ट्वीट आने के बाद लोगों ने प्रधानमंत्री सुनक के चयन पर सवाल खड़े करना शुरू कर दिया. कई लोगों ने सवाल किया कि कैसे कंजर्वेटिव पार्टी एक उन्हें फिर से नियुक्त कर सकती है, जबकि वो सिक्योरिटी ब्रीच को खुद मान चुकी हैं. कई लोगों ने सुएला के प्रवासियों के लिये दिये गए बयान को लेकर भी सवाल किये. 

लेबर पार्टी के एक सासंद क्रिस ब्रायंट ने लिखा कि "सुरक्षा उल्लंघन को लेकर बर्खास्त किए जाने के कुछ ही दिनों बाद सुएला ब्रेवरमैन को गृह मंत्री के रूप में नियुक्त करना अखंडता, योग्यता, व्यावसायिकता या समझदार राजनीति की बू नहीं आती है, यह सिर्फ निंदक पैंतरेबाज़ी है. ये प्रधानमंत्री भी पिछले दो से अलग नहीं हैं. 
लेबर पार्टी के ही नेता कीर स्टारमर ने पीएम सुनक से पूछा कि क्या पिछले हफ्ते सिक्योरिटी ब्रीच के लिए गृह मंत्री का इस्तीफा देना सही था?
स्टारमर ने कहा कि पद किसी ऐसे व्यक्ति के पास होना चाहिए जिसकी ईमानदारी और व्यावसायिकता सवालों से परे हो और पीएम सुनक पर राष्ट्रीय सुरक्षा का व्यापार करने के लिए "गड़बड़ सौदा" करने का आरोप लगाया क्योंकि वह एक और नेतृत्व चुनाव हारने से डरते थे.

पीएम सुनक ने दिया जवाब
इन सभी आरोपों पर प्रधानमंत्री सुनक ने अपने फैसलों को सही ठहराते हुए जवाब दिया कि गृह मंत्री सचिव ने अपने निर्यण में गलती की, लेकिन उस गलती को उन्होंने पहचान लिया और उसे स्वीकार भी कर लिया. लेबर पार्टी के नेताओं के आरोपों का जवाब देते हुए सुनक ने कहा कि सुएला ब्रेवरमैन "अपराधियों पर नकेल कसने" और "सीमाओं की रक्षा" पर ध्यान केंद्रित करेगी, जबकि विपक्षी लेबर पार्टी "अपराध पर नरम" और "असीमित इमीग्रेशन" के पक्ष में बनी हुई है.

आपको बता दें कि सुएला ब्रेवरमैन ने भारत और यूके के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट को लेकर एक बयान दिया था, जिस पर भारत ने कड़ी आपत्ति जताई थी. ब्रेवरमैन ने कहा था कि अगर ये डील होती है तो यूके में प्रवासियों की संख्या बढ़ जाएगी. उन्होंने ये भी कहा कि ओवरस्टे वीजा वाले लोगों में सबसे अधिक संख्या भारतीयों की है.

VIDEO: सबसे ज्यादा कौन सा टूथपेस्ट बिकता है? 200 देशों पर करता है राज

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

09-July-2026

रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के सीजन-2 का राष्ट्रीय विस्तार शुरू

IHL सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. लीग ने देशभर में डॉक्टरों के ट्रायल और नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की भी घोषणा की है. टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर, जोधपुर और देहरादून में आयोजित किए जाने की योजना है.

23-June-2026

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026

दिल्ली में छाया यो यो हनी सिंह का जादू: NDTV Good Times के ‘My Story Tour’ ने बनाई यादगार म्यूजिक नाइट

कॉन्सर्ट को हनी सिंह के जीवन और करियर के चार हिस्सों में बांटा गया था- द राइज, द फेम, द डार्कनेस और द कमबैक, हर अध्याय ने मंच पर अलग भावनात्मक रंग पेश किया.

16-March-2026

भारत के मराठा मिलिट्री लैंडस्केप्स को यूनेस्को का दर्जा, राजदूत विशाल शर्मा की अहम भूमिका

“मराठा मिलिट्री लैंडस्केप्स ऑफ इंडिया” को यूनेस्को की मान्यता मिलना भारत की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है.

19-February-2026


बड़ी खबरें

महंगाई से मामूली राहत! जुलाई में थोक महंगाई 9.78% पर, फ्यूल से राहत लेकिन फूड ने बढ़ाई टेंशन

जुलाई में थोक महंगाई दर जून के रिकॉर्ड 9.87% से घटकर 9.78% रह गई. फ्यूल और बिजली की महंगाई में बड़ी कमी से राहत मिली, लेकिन प्राइमरी आर्टिकल्स, मैन्युफैक्चर्ड प्रोडक्ट्स और खाद्य वस्तुओं की कीमतों में तेजी बनी रही.

1 hour ago

Bluehill.VC ने जुटाए 400 करोड़ रुपये, अब फ्रंटियर-टेक स्टार्टअप्स पर लगाएगा बड़ा दांव

उत्तर प्रदेश और केरल सरकार समेत कई बड़े निवेशकों ने Bluehill.VC के पहले फंड में निवेश किया है.

26 minutes ago

2047 तक भारत को ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब बना सकते हैं ये 4 सेक्टर, नीति आयोग ने बताई बड़ी चुनौतियां

केमिकल्स, टेक्सटाइल, टेलीकॉम और नेटवर्क इक्विपमेंट तथा सोलर पीवी मैन्युफैक्चरिंग को नीति आयोग ने भारत के औद्योगिक विस्तार, रोजगार और निर्यात के लिए अहम सेक्टर बताया है.

3 hours ago

तमिलनाडु में 2,500 करोड़ रुपये निवेश करेगा हिंदुजा ग्रुप, क्लीन एनर्जी और EV पर फोकस

हिंदुजा ग्रुप तमिलनाडु में रिन्यूएबल एनर्जी, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, ऑटोमोबाइल, फाइनेंशियल सर्विसेज और बैटरी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर समेत कई क्षेत्रों में 2,500 करोड़ रुपये का निवेश करेगा.

3 hours ago

रूस से तेल खरीदने पर 100% टैरिफ की धमकी के बावजूद भारत-US ट्रेड डील पर कायम: वाणिज्य सचिव

अमेरिका में रूस से तेल और गैस खरीदने वाले बड़े देशों पर 100% तक टैरिफ लगाने की संभावित कार्रवाई के बीच भारत और अमेरिका ने द्विपक्षीय व्यापार समझौते को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराई है.

3 hours ago