होम / खास खबर / इस बार के BRICS सम्मलेन में क्या हैं भारत के प्रमुख मुद्दे?

इस बार के BRICS सम्मलेन में क्या हैं भारत के प्रमुख मुद्दे?

3 सालों के बाद पहली बार BRICS सम्मलेन सभी देशों के अध्यक्षों की मौजूदगी में आयोजित किया जाएगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) आज BRICS सम्मलेन (BRICS Summit) के 15वें एडिशन में भाग लेने के लिए साउथ अफ्रिका के लिए रवाना हो चुके हैं. BRICS पांच देशों का एक समूह है और इस समूह में ब्राजील (Brazil), रूस (Russia), भारत (India), चीन (China) और दक्षिण अफ्रीका (South Africa) शामिल हैं. 

प्रधानमंत्री का अफ्रीकी दौरा
कोविड महामारी की वजह से पिछले तीन सालों से लगातार BRICS सम्मलेन का आयोजन वर्चुअली किया जा रहा था और 3 सालों के बाद पहली बार BRICS सम्मलेन सभी देशों के अध्यक्षों की मौजूदगी में आयोजित किया जाएगा. आपको बता दें कि BRICS सम्मलेन का आयोजन 22 से 24 अगस्त के बीच किया जाएगा. यह तीसरी बार होगा जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने कार्यकाल के दौरान दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर जाएंगे आपको यह भी बता दें कि प्रधानमंत्री दक्षिण अफ्रीका का यह दौरा एक ऐसे वक्त पर है जब दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच राजनैतिक रिश्तों को 30 वर्ष भी पूरे हो रहे हैं. 

इस साल की BRICS की थीम
दक्षिण अफ्रीका के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूरोपीय देश ‘ग्रीस’ (Greece) के दौरे पर भी जाएंगे. आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 40 सालों में ‘ग्रीस’ जाने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री होंगे. इस साल BRICS की अध्यक्षता दक्षिण अफ्रीका द्वारा की जाएगी. इस साल के BRICS सम्मलेन की थीम, ‘BRICS और अफ्रीका: आपसी सहयोग की मदद से विकास, सतत एवं सकारात्मक विकास और बहुपक्षीय सम्मलेन’ को रखा गया है. 

भारत के प्रमुख मुद्दे
विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने प्रधानमंत्री के दक्षिण अफ्रीकी दौरे से पहले बताया कि BRICS के 15 वें एडिशन के लिए भारत से एक बिजनेस-प्रतिनिधि मंडल भी रवाना होगा. यह बिजनेस प्रतिनिधि मंडल BRICS सम्मलेन में होने वाली बिजनेस की बैठकों, BRICS बिजनेस काउंसिल की बैठकों, BRICS महिला बिजनेस अलायन्स और BRICS बिजनेस फोरम की बठकों में भाग लेगा. इसके साथ ही BRICS सम्मलेन के दौरान भारत के लिए एक अन्य महत्त्वपूर्ण मुद्दा, भारत-चीन का बॉर्डर विवाद भी होगा. विदेश मंत्रालय ने एक रिलीज जारी कर बताया कि BRICS सम्मलेन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी BRICS - अफ्रीका आउटरीच एवं BRICS प्लस डायलोग नामक स्पेशल इवेंट में भी भाग लेंगे. इस कार्यक्रम में दक्षिण अफ्रीका द्वारा बुलाए गए अन्य राष्ट्र भी शामिल होंगे.

 

 यह भी पढ़ें: जल्द लिस्ट होगी ये सरकारी कंपनी, जानिए क्या है पूरा मामला?


टैग्स
सम्बंधित खबरें

रिश्तों से करियर तक, दिल्ली के युवा ले रहे डिजिटल ज्योतिष का सहारा, 60% सलाह AI ज्योतिषियों से

iMeUsWe के आंकड़ों में खुलासा, 18-35 आयु वर्ग के युवाओं में शादी और रिश्तों से जुड़े सवाल सबसे ज्यादा; करियर से जुड़े सवाल 17%

1 week ago

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

09-July-2026

रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के सीजन-2 का राष्ट्रीय विस्तार शुरू

IHL सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. लीग ने देशभर में डॉक्टरों के ट्रायल और नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की भी घोषणा की है. टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर, जोधपुर और देहरादून में आयोजित किए जाने की योजना है.

23-June-2026

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026

दिल्ली में छाया यो यो हनी सिंह का जादू: NDTV Good Times के ‘My Story Tour’ ने बनाई यादगार म्यूजिक नाइट

कॉन्सर्ट को हनी सिंह के जीवन और करियर के चार हिस्सों में बांटा गया था- द राइज, द फेम, द डार्कनेस और द कमबैक, हर अध्याय ने मंच पर अलग भावनात्मक रंग पेश किया.

16-March-2026


बड़ी खबरें

बाजार में आज हलचल के संकेत, गिफ्ट निफ्टी से लेकर एशियाई बाजार तक जानें क्या कह रहे हैं संकेत

गुरुवार को बम्बे स्टक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 21.86 अंक गिरकर 74,314.59 पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 53 अंक की बढ़त के साथ 23,270.60 पर पहुंच गया.

2 hours ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

1 hour ago

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

2 hours ago

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

1 day ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

16 hours ago